प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में पहल, भौतिकी, रसायन व गणित शिक्षकों का प्रशिक्षण 28 मार्च से....
Updated : March 27, 2026 03:35 AM
DESK NEWS
शिक्षा
मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मंशा के अनुरूप विज्ञान शिक्षा को और अधिक समृद्ध किया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग द्वारा विज्ञान विषय के शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत भौतिकी, रसायन एवं गणित (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) विषयों के शिक्षकों को प्रयोगशालाओं के बेहतर उपयोग एवं प्रायोगिक शिक्षण को प्रभावी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 28 मार्च से 2 अप्रैल तक राजधानी भोपाल स्थित राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में होगा। विभाग की इस पहल से शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक विज्ञान शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। "Skill India" और "Developed India @2047" के विज़न के है अनुरूप - आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधारभूत सिद्धांत "शैक्षणिक संस्था वह है जिसमें प्रत्येक छात्र का स्वागत किया जाता है और उसकी देखभाल की जाती है। जहां एक सुरक्षित और प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण मौजूद होता है। जहां सभी छात्रों को सीखने के लिए विविध प्रकार के अनुभव उपलब्ध कराए जाते है और जहां सीखने के लिए अच्छे बुनियादी ढांचे और उपयुक्त संसाधन उपलब्ध हैं। ये सब हासिल करना प्रत्येक शिक्षा संस्थान का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उक्त आधारभूत सिद्धान्त के अनुसार विभाग ने सभी हाई और हायर सेंकडरी विद्यालयों में समुचित अधोसंरचना विकास के साथ प्रयोगशालाओं तथा अन्य शैक्षिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। अब आवश्यकता है कि, हमारे शिक्षक साथी इन संसाधनों का कक्षा शिक्षण में यथोचित उपयोग सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थी रूचिपूर्वक अध्ययन कर सकें. एनटीटीटीआर के सहयोग से संचालित यह पहल भारत सरकार के "Skill India" और "Developed India @2047" के विज़न के अनुरूप है, जो हमारे शिक्षकों को उनकी दक्षता संवर्धन में सहयोग करने के साथ ही कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने में भी सहायक होगी।
17,000 शिक्षक होंगे प्रशिक्षित - तकनीकी प्रशिक्षण के संबंध में अपर परियोजना संचालक श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि प्रदेश में यह प्रथम अवसर होगा जब विज्ञान शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में इस प्रकार का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कक्षा 9 से 12 तक के विज्ञान विषय से संबंधित सभी संकायों (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) के शिक्षकों को विज्ञान प्रयोगशालाओं के व्यापक एवं सार्थक उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
इसमें प्रदेश के लगभग 17,000 शिक्षक, प्रयोगशालाओं के बेहतर उपयोग का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण का प्रथम चरण 28 मार्च से प्रारंभ होकर 2 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें कुल 416 मास्टर ट्रेनर तैयार किये जायेंगे। यह मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त अपने-अपने जिलों में प्रशिक्षण देंगे। - अपर परियोजना संचालक श्रीमती कुशरे ने कहा कि विभाग का यह लक्ष्य है कि शिक्षण सत्र के प्रारंभ से ही विद्यार्थी विज्ञान प्रयोगशालाओं का उपयोग करें। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सहज जिज्ञासाओं का समाधान करना, विज्ञान प्रयोगों का व्यावहारिक जीवन में कैसे उपयोग किया जाता है की जानकारी प्राप्त करना, प्रारंभ से ही उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करना तथा उनकी तार्किक क्षमता में संवर्धन करना है।
सभी कक्षाओं के लिए तैयार किए गए हैं अलग अलग मॉड्यूल - लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला प्रशिक्षण के लिए सभी कक्षाओं के लिए अलग अलग मॉड्यूल तैयार किए गए हैं। इन मॉड्यूल्स में समग्र एवं संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए सामग्री-आधारित प्रयोगों को शामिल किया गया है, जो विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अवधारणाओं की गहन समझ प्रदान करते हैं। प्रत्येक प्रयोग में जीवनोपयोगिता, सिद्धांत, अधिगम उद्देश्य, कार्यविधि, प्रेक्षण, परिणाम, सावधानियां एवं प्रश्नोत्तर को व्यवस्थित रूप से सम्मिलित किया गया है।
और खबरे
प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में पहल, भौतिकी, रसायन व गणित शिक्षकों का प्रशिक्षण 28 मार्च से....
March 27, 2026 03:35 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 27, 2026 03:01 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 27, 2026 02:58 AM
जावद में किसानों का ऐतिहासिक महासंगम, 28 मार्च से देशभर के अन्नदाता होंगे शामिल, कृषि ऋषि पद्मश्री डॉ. पालेकर देंगे 4 दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण, एक गाय से 15 एकड़ खेती का बताएंगे सफल मंत्र...
March 26, 2026 03:40 PM
अफीम कृषक बंधु किसी के भी प्रलोभन में ना आए - प्रबंधक श्री राव, प्रबंधक श्री राव ने की किसानों से अपील...
March 26, 2026 03:32 PM
भादवा माता में वृहद विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क शिविर सम्पन्न..
March 26, 2026 03:31 PM
कोई भी अविवादित नामांतरण प्रकरण समय-सीमा से बाह्य ना हो - मुख्य सचिव, मुख्य सचिव ने वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से की जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा वी.सी. में की गेहूं, उपार्जन तैयारियों, उर्वरक, पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा.....
March 26, 2026 03:25 PM
खोर एवं जावद में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई- चार फर्मो का निरीक्षण कर लिए नमूने...
March 26, 2026 03:24 PM
गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन...
March 26, 2026 03:21 PM
सोसाइटियों द्वारा किसानों के ऋण जमा करने की तारीख आगे बढ़ाकर राहत दी जाए - आप जिलाअध्यक्ष राजू पाल...
March 26, 2026 01:39 PM
लोक अदालत के तहत अधिभार में छूट 31 मार्च तक...
March 26, 2026 12:44 PM
भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन...
March 26, 2026 12:10 PM
जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता हेतु विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन...
March 26, 2026 12:06 PM
नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम एव बेहतर समन्वय के तारतम्य में NCORD ( NARCOTICS COORDINATION) की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न..
March 26, 2026 12:04 PM
संगम प्रीमियर लीग–सेशन 6 का भव्य आगाज़, एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन, संगम समूह की कुल 6 टीमें ले रही हैं भाग...
March 26, 2026 11:19 AM
गो सम्मानआह्वान अभियान की बैठक होगी करजू...
March 26, 2026 11:09 AM
सरवानिया महाराज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संगठन की मजबूती और कार्यपद्धति पर हुआ व्यापक मंथन....
March 26, 2026 10:50 AM
जिले की 10 समूहों में 26 एकल मदिरा दुकानों का आठवे चरण में, ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 27 मार्च को....
March 26, 2026 10:15 AM
पेयजल नमूनों की जांच रिर्पोट संबंधित पंचायतों को भी दी जाए, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
March 26, 2026 10:14 AM