FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मेले में शंकर लख्खा के भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबकियां लगाते रहे हजारों श्रद्धालु...

  Updated : March 27, 2026 10:11 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेडा :- आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी मेला के सांस्कृतिक रंगमंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या के रूप में आयोजित हो रहे हैं। इसी तारतम्य में गुरुवार को महाष्टमी की रात्रि को मेला के सांस्कृतिक रंगमंच पर राजस्थान निम्बाहेड़ा के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट जुनियर लखविंदर सिंह लख्खा (शंकर लख्खा)की भजन संध्या के कार्यक्रम ने निरंतर अपने सफलतम पड़ाव की ओर मोड़ते हुए अपनी सुमधुर आवाज का जादू बिखेरते हुए मेलार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शंकर लख्खा ने...चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.......भजन की जैसे ही मंच पर आते ही प्रस्तुति दी युवा बुजुर्ग महिला पुरुष थिरक उठे और आधी रात तक भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुर लहरियों में डुबकियां लगाते हुए उनके मधुर भजनों पर जमकर ठुमके लगाए। 20 वें आवरी माता के आठ दिवसीय भव्य मेले के आठवें अंतिम दिन गुरुवार को राजस्थान निम्बाहेड़ा से आए भजन सम्राट जुनियर लखविंदर सिंह शंकर लख्खा की भजन संध्या ने हजारों श्रोताओं के मध्य ऐसा समा बांधा की वे उनकी गायकी की दाद दिए बगैर नहीं रह सके। मेले में सांस्कृतिक रंगमंच पर आते ही श्रोताओं की तालियों से शंकर लख्खा इतने भाव विभोर हो गए कि उन्होंने मेला समिति एवं क्षेत्रवासियों की जमकर तारीफ की और मेला के सांस्कृतिक मंच पर बुलाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए अपनी आवाज का जादू बिखेरना शुरू किया जो श्रोताओं की दाद निकले बिना नहीं रह सके। शंकर लख्खा ने ........ चीता खेड़ा में बैठी म्हारी मां भवानी आवरी........, सुन सांवरा मंडफिया वारा कारी गाड़ी लाणी है ..............,थारो मेहंदीपुर दरबार म्हाने अच्छो लागे रे.........., आदि इन भजनों पर श्रोता मस्ती में उतर झूमने लगे। श्रोताओं के लिए बने पंडाल में भजनों की प्रस्तुति से मेला भ्रमण करने आए मेलार्थी अपने को पंडाल में आने से नहीं रोक पाए और पंडाल में ऐसा प्रतीत हुआ कि पैर रखने की जगह नही मीली।.. रंग मत डाले रे सांवरिया मारो गुजर मारे............,जब फागण गीत सुनाया तो मेला समिति और श्रद्धालु एवं महिलाएं भी नृत्य करने लगे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पत्रकार विजीत महाडिक ,विनोद सांवला हरवार न्यूज चैनल, अध्यक्षता पत्रकार राजेश लक्षकार, पत्रकार अवध शर्मा, पत्रकार आनंद अहिरवार जीरन, पत्रकार लाला भाई,पत्रका हेमंत अहिरवार, पत्रकार विपिन पुरोहित, पत्रकार दीपक नागदा, पत्रकार लिलाधर अहिरवार , पत्रकार सोभागमल माली, पत्रकार भगत मांगरिया, बिजली विभाग कार्यपालन यंत्री ओ.पी. सेन, अनुसूचित जाति प्रदेश मंत्री सुखलाल पंवार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नवलगीर गोस्वामी, मधुसूदन राजोरा दक्षिण मंडल पूर्व अध्यक्ष, अशोक जारेरिया पूर्व पार्षद, गोरधन रावत मंडल पूर्व उपाध्यक्ष, विक्रम सुथार मंडल पूर्व उपाध्यक्ष, यशवंत पाटीदार पार्षद द्वारा रंगमंच पर आवरी माता जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।मेला एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रित अतिथियों का स्वागत माताजी के दुपट्टा ओड़ा कर स्वागत किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्रकट भयाला दीन दयाल के नारों से गुंजायमान हुआ रामपुरा राम जन्मोत्सव पर राम मंदिर में दिखा आस्था और भक्ति का संगम.....

March 27, 2026 10:28 AM

रामनवमी पर रामपुरा में आस्था का सैलाब, पंच कुंडीय यज्ञ व कन्या भोज से गुंजायमान हुआ गायत्री प्रज्ञा पीठ....

March 27, 2026 10:17 AM

आंतरी माता मंदिर पर नवमी हवन हुआ आज.….

March 27, 2026 10:12 AM

मेले में शंकर लख्खा के भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबकियां लगाते रहे हजारों श्रद्धालु...

March 27, 2026 10:11 AM

वार्ड क्रमांक 11 को मिली डामरीकृत सड़क की सौगात, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, कलेक्टर चौराहा से बोहरा कॉलोनी गेट तक हो रहा है 20 लाख से अधिक का डामरीकरण....

March 27, 2026 08:26 AM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध परिवहन के 2 प्रकरणों में 59 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित...

March 27, 2026 06:57 AM

मनासा को मिली बड़ी सौगात, विधायक मारू के प्रयासों से तैयार हुआ नेशनल स्तर का आधुनिक स्विमिंग पूल....

March 27, 2026 06:41 AM

खतरनाक उद्योगों में बाल श्रम पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर शून्य रेटिंग....

March 27, 2026 03:36 AM

प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में पहल, भौतिकी, रसायन व गणित शिक्षकों का प्रशिक्षण 28 मार्च से....

March 27, 2026 03:35 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 27, 2026 03:01 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 27, 2026 02:58 AM

जावद में किसानों का ऐतिहासिक महासंगम, 28 मार्च से देशभर के अन्नदाता होंगे शामिल, कृषि ऋषि पद्मश्री डॉ. पालेकर देंगे 4 दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण, एक गाय से 15 एकड़ खेती का बताएंगे सफल मंत्र...

March 26, 2026 03:40 PM

अफीम कृषक बंधु किसी के भी प्रलोभन में ना आए - प्रबंधक श्री राव, प्रबंधक श्री राव ने की किसानों से अपील...

March 26, 2026 03:32 PM

भादवा माता में वृहद विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क शिविर सम्‍पन्‍न..

March 26, 2026 03:31 PM

कोई भी अविवादित नामांतरण प्रकरण समय-सीमा से बाह्य ना हो - मुख्‍य सचिव, मुख्‍य सचिव ने वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से की जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा वी.सी. में की गेहूं, उपार्जन तैयारियों, उर्वरक, पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की उपलब्‍धता एवं वितरण की समीक्षा.....

March 26, 2026 03:25 PM

खोर एवं जावद में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई- चार फर्मो का निरीक्षण कर लिए नमूने...

March 26, 2026 03:24 PM

गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन...

March 26, 2026 03:21 PM

सोसाइटियों द्वारा किसानों के ऋण जमा करने की तारीख आगे बढ़ाकर राहत दी जाए - आप जिलाअध्यक्ष राजू पाल...

March 26, 2026 01:39 PM

लोक अदालत के तहत अधिभार में छूट 31 मार्च तक...

March 26, 2026 12:44 PM