FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रामनवमी पर्व पर नीमच सिटी में निकली विशाल श्रीराम शोभायात्रा, उमडा आस्था का जन सैलाब, यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा आरती से हुआ स्वागत श्री रामजी की झांकी रही विशेष आकर्षण का केंद्र….

  Updated : March 27, 2026 04:02 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- सनातन के पावन पर्व श्री रामनवमी श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में शुक्रवार शाम 7 बजे से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया ।यह गरिमामय चल समारोह बालाजी कुड़ी हनुमान मंदिर नीमच सिटी से ढोल नगाड़ा के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी भगवान की आरती से प्रारंभ होकर नीमच सिटी नगर के प्रमुख मार्गो से निकला। आयोजन बालाजी कुड़ी नीमच सिटी के तत्वाधान में समस्त नगर वासियों द्वारा किया गया इसमें पूरे नगर को राममय बनाने का अभिनव प्रयास किया गया। यात्रा नीमच सिटी बालाजी कुड़ी से प्रारंभ होकर कोर्ट मोहल्ला, माहेश्वरी मोहल्ला ,नीमच सिटी होते हुए पुनः बालाजी कुड़ी मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना एवं आरती में परिवर्तित हो गई। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम आयोजन समिति के अनुसार विगत कई वर्षों से यात्रा का आयोजन किया जा रहा है प्रतिवर्ष नगर वासियों का उत्साह बढ़ रहा है। संपूर्ण यात्रा मार्ग को भगवा रंग में रंगने का अनुपम प्रयास किया गया है नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंचों से नगरवासीयों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा व आरती कर स्वागत किया गया ।इस शोभा यात्रा में बालाजी आर्ट के मुकेश माली द्वारा तैयार की गई झांकियों में भगवान श्री रामजी ,हनुमान जी , मुषकराज गणेश रथ , राधा कृष्ण नृत्य महारास, की आकर्षक सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही इसके साथ ही भजन कीर्तन डीजे साउंड बैण्ड बाजे, नासिक और झाबुआ के ढोल नगाड़े,पारंपरिक अखाड़े, गोरिल्ला ,हनुमान कार्टून एवं धार्मिक प्रस्तुतियां यात्रा की भव्यता को और बढ़ा रही थी श्रद्धालु हाथों में केसरिया ध्वजा लेकर जय श्री राम की जय घोष के साथ पूरे नगर को भक्ति मय बना रहे थे। डीजे पर रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी, हर घर में एक ही नारा एक ही राम, मेरे भारत का बच्चा-बच्चा बोलेगा जय जय श्री राम आदि भजनों की स्वर लहरियां बिखर रही थी। उल्लेखनीय है कि शोभायात्रा के मध्य विधायक दिलीप सिंह परिहार मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव क्षेत्रीय पार्षद रामचंद्र धनगर, मनीष चौरसिया, दुर्गा शंकर भील, शैलेंद्र गर्ग, राजेश बैरागी, सुनील कटारिया, रामुजी एवं राजपूत समाज सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही संत महात्माओं का भी समागम रहा ।उनके सानिध्य में श्रद्धालुओं ने इस भव्य आयोजन का दर्शन लाभ प्राप्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रामनवमी पर्व पर नीमच सिटी में निकली विशाल श्रीराम शोभायात्रा, उमडा आस्था का जन सैलाब, यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा आरती से हुआ स्वागत श्री रामजी की झांकी रही विशेष आकर्षण का केंद्र….

March 27, 2026 04:02 PM

काली फिल्म लगे वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, कार डेकोरेशन/एसेसरीज दुकानों को नोटिस देकर दी गई कड़ी चेतावनी...

March 27, 2026 03:44 PM

बाईक से 01 किलो 891 ग्राम अवैध अफिम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

March 27, 2026 03:15 PM

पालसोडा मे जल मंदिर का शुभारंभ, रेतम नदी का पूजन कर दिया जल संरक्षण का संदेश...

March 27, 2026 03:10 PM

रघुवंशी नायक समाज ने निकाली श्रीराम जी की शोभायात्रा, प्रभु श्री राम की धुन पर राममय हुआ...

March 27, 2026 03:07 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 58,156 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में मजबूती...

March 27, 2026 03:03 PM

केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के छात्र देवांश शर्मा ने 5वीं में हासिल किए 84% अंक, हर साल कर रहे स्कूल का नाम रोशन...

March 27, 2026 02:49 PM

सीआरपीएफ में कल्याण एवं पुनर्वास कार्यशाला का आयोजन....

March 27, 2026 02:46 PM

भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि करेंगे मार्गदर्शन, विधायक मारू ने लिया तैयारी का जायजा...

March 27, 2026 02:43 PM

कदमाली में एकल श्री हरि रथ के साथ गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव...

March 27, 2026 02:41 PM

पत्रकारिता की चुनौतियों के बीच एकजुटता की हुंकार, चित्तौड़गढ़ में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की बैठक संपन्न..

March 27, 2026 02:40 PM

सांसद अग्रवाल ने भीलवाडा में बेहतर रेल कनेक्टिविटी व नए रेल मार्गो की सदन में रखी मांग, दिल्ली मुंबई के लिये नई ट्रेनों की मांग को पुरजोर से उठाया...

March 27, 2026 10:54 AM

प्रकट भयाला दीन दयाल के नारों से गुंजायमान हुआ रामपुरा राम जन्मोत्सव पर राम मंदिर में दिखा आस्था और भक्ति का संगम.....

March 27, 2026 10:28 AM

रामनवमी पर रामपुरा में आस्था का सैलाब, पंच कुंडीय यज्ञ व कन्या भोज से गुंजायमान हुआ गायत्री प्रज्ञा पीठ....

March 27, 2026 10:17 AM

आंतरी माता मंदिर पर नवमी हवन हुआ आज.….

March 27, 2026 10:12 AM

मेले में शंकर लख्खा के भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबकियां लगाते रहे हजारों श्रद्धालु...

March 27, 2026 10:11 AM

वार्ड क्रमांक 11 को मिली डामरीकृत सड़क की सौगात, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, कलेक्टर चौराहा से बोहरा कॉलोनी गेट तक हो रहा है 20 लाख से अधिक का डामरीकरण....

March 27, 2026 08:26 AM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध परिवहन के 2 प्रकरणों में 59 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित...

March 27, 2026 06:57 AM

मनासा को मिली बड़ी सौगात, विधायक मारू के प्रयासों से तैयार हुआ नेशनल स्तर का आधुनिक स्विमिंग पूल....

March 27, 2026 06:41 AM