FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सीआरपीएफ में कल्याण एवं पुनर्वास कार्यशाला का आयोजन....

  Updated : March 27, 2026 02:46 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  आयोजन

नीमच :- ग्रुप केन्द्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों के लिए ‘कल्याण एवं पुनर्वास कार्यशाला’ (वार्ब) का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला वर्ष 2026 की पहली तिमाही के अंतर्गत शुक्रवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, डीआईजी, ग्रुप केंद्र, नीमच की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला का उद्देश्य सेवानिवृत्त कार्मिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। इस अवसर पर ग्रुप केंद्र, नीमच के क्षेत्राधिकार में आने वाले मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में निवासरत सीआरपीएफ पेंशनधारियों, शहीद एवं दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को आमंत्रित किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछली बैठक में प्राप्त सभी प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पेंशनधारियों एवं आश्रितों ने अपनी-अपनी समस्याएं अध्यक्ष महोदय के समक्ष रखीं। श्री सुरेन्द्र कुमार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और पेंशन से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य सभी समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया। शेष मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अपने संबोधन में श्री सुरेन्द्र कुमार, डीआईजी ने कहा कि सेवानिवृत्त कार्मिक सीआरपीएफ परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी हर संभव सहायता के लिए विभाग सदैव तत्पर है। उन्होंने सभी को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं और किसी भी समस्या की स्थिति में अधिकारियों से संपर्क करने का आग्रह किया। कार्यशाला में भूतपूर्व कार्मिकों के लिए संचालित नवीनतम कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अंत में, डीआईजी द्वारा सभी उपस्थित पेंशनधारियों एवं उनके आश्रितों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर श्री प्रमोद कुमार साहू कमांडेंट, श्री शैलेन्द्र थोरेचा उप कमांडेंट सहित ग्रुप केंद्र नीमच के सभी राजपत्रित एवं अधीनस्थ अधिकारी उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रामनवमी पर्व पर नीमच सिटी में निकली विशाल श्रीराम शोभायात्रा, उमडा आस्था का जन सैलाब, यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा आरती से हुआ स्वागत श्री रामजी की झांकी रही विशेष आकर्षण का केंद्र….

March 27, 2026 04:02 PM

काली फिल्म लगे वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, कार डेकोरेशन/एसेसरीज दुकानों को नोटिस देकर दी गई कड़ी चेतावनी...

March 27, 2026 03:44 PM

बाईक से 01 किलो 891 ग्राम अवैध अफिम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

March 27, 2026 03:15 PM

पालसोडा मे जल मंदिर का शुभारंभ, रेतम नदी का पूजन कर दिया जल संरक्षण का संदेश...

March 27, 2026 03:10 PM

रघुवंशी नायक समाज ने निकाली श्रीराम जी की शोभायात्रा, प्रभु श्री राम की धुन पर राममय हुआ...

March 27, 2026 03:07 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 58,156 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में मजबूती...

March 27, 2026 03:03 PM

केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के छात्र देवांश शर्मा ने 5वीं में हासिल किए 84% अंक, हर साल कर रहे स्कूल का नाम रोशन...

March 27, 2026 02:49 PM

सीआरपीएफ में कल्याण एवं पुनर्वास कार्यशाला का आयोजन....

March 27, 2026 02:46 PM

भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि करेंगे मार्गदर्शन, विधायक मारू ने लिया तैयारी का जायजा...

March 27, 2026 02:43 PM

कदमाली में एकल श्री हरि रथ के साथ गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव...

March 27, 2026 02:41 PM

पत्रकारिता की चुनौतियों के बीच एकजुटता की हुंकार, चित्तौड़गढ़ में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की बैठक संपन्न..

March 27, 2026 02:40 PM

सांसद अग्रवाल ने भीलवाडा में बेहतर रेल कनेक्टिविटी व नए रेल मार्गो की सदन में रखी मांग, दिल्ली मुंबई के लिये नई ट्रेनों की मांग को पुरजोर से उठाया...

March 27, 2026 10:54 AM

प्रकट भयाला दीन दयाल के नारों से गुंजायमान हुआ रामपुरा राम जन्मोत्सव पर राम मंदिर में दिखा आस्था और भक्ति का संगम.....

March 27, 2026 10:28 AM

रामनवमी पर रामपुरा में आस्था का सैलाब, पंच कुंडीय यज्ञ व कन्या भोज से गुंजायमान हुआ गायत्री प्रज्ञा पीठ....

March 27, 2026 10:17 AM

आंतरी माता मंदिर पर नवमी हवन हुआ आज.….

March 27, 2026 10:12 AM

मेले में शंकर लख्खा के भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबकियां लगाते रहे हजारों श्रद्धालु...

March 27, 2026 10:11 AM

वार्ड क्रमांक 11 को मिली डामरीकृत सड़क की सौगात, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, कलेक्टर चौराहा से बोहरा कॉलोनी गेट तक हो रहा है 20 लाख से अधिक का डामरीकरण....

March 27, 2026 08:26 AM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध परिवहन के 2 प्रकरणों में 59 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित...

March 27, 2026 06:57 AM

मनासा को मिली बड़ी सौगात, विधायक मारू के प्रयासों से तैयार हुआ नेशनल स्तर का आधुनिक स्विमिंग पूल....

March 27, 2026 06:41 AM