बाईक से 01 किलो 891 ग्राम अवैध अफिम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
Updated : March 27, 2026 03:15 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- जिले की साड़ास थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मोटर साईकिल सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 01 किलो 891 ग्राम अवैध अफिम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी साड़ास आजाद पटेल व पुलिस जाप्ता कानि.बाबुलाल , प्रदीप ,मखनलाल, अमीनचन्द , मय चालक निखिल द्वारा भाणपी स्कूल के आगे खेड़ली की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर सरहद भाणपी पर नाकाबन्दी शुरू की, दौराने नाकाबन्दी खेडली की तरफ से एक मोटरसाईकिल आती हुई नजर आई जिसको पुलिस टीम द्वारा घेरा देकर रूकवाया गया व मोटरसाईकिल चालक को नाम पता पुछा तो चालक ने अपना नाम कैलाशचन्द्र पिता माधुलाल जाट उम्र 23 साल निवासी कलुन्दिया , पिपली पुलिस थाना मंगरोप जिला भीलवाड़ा होना बताया। अभियुक्त कैलाशचन्द्र जाट की कब्जेशुदा मोटरसाईकिल हीरो की तलाश ली तो मोटरसाईकिल के पीछे बाई तरफ साईड बैग में एक सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ नजर आया। उक्त प्लास्टिक के कट्टे को बैग से बाहर निकाल देखा तो कट्टे में एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मोली से बन्धी हुई नजर आई। जिसमें कुल 1 किलो 891 ग्राम अवैध अफीम होना पाया गया। अवैध अफीम व मोटरसाईकिल को जब्त किया गया तथा अभियुक्त को गिरफतार किया जाकर थाना साडास पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
और खबरे
रामनवमी पर्व पर नीमच सिटी में निकली विशाल श्रीराम शोभायात्रा, उमडा आस्था का जन सैलाब, यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा आरती से हुआ स्वागत श्री रामजी की झांकी रही विशेष आकर्षण का केंद्र….
March 27, 2026 04:02 PM
काली फिल्म लगे वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, कार डेकोरेशन/एसेसरीज दुकानों को नोटिस देकर दी गई कड़ी चेतावनी...
March 27, 2026 03:44 PM
बाईक से 01 किलो 891 ग्राम अवैध अफिम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
March 27, 2026 03:15 PM
पालसोडा मे जल मंदिर का शुभारंभ, रेतम नदी का पूजन कर दिया जल संरक्षण का संदेश...
March 27, 2026 03:10 PM
रघुवंशी नायक समाज ने निकाली श्रीराम जी की शोभायात्रा, प्रभु श्री राम की धुन पर राममय हुआ...
March 27, 2026 03:07 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 58,156 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में मजबूती...
March 27, 2026 03:03 PM
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के छात्र देवांश शर्मा ने 5वीं में हासिल किए 84% अंक, हर साल कर रहे स्कूल का नाम रोशन...
March 27, 2026 02:49 PM
सीआरपीएफ में कल्याण एवं पुनर्वास कार्यशाला का आयोजन....
March 27, 2026 02:46 PM
भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि करेंगे मार्गदर्शन, विधायक मारू ने लिया तैयारी का जायजा...
March 27, 2026 02:43 PM
कदमाली में एकल श्री हरि रथ के साथ गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव...
March 27, 2026 02:41 PM
पत्रकारिता की चुनौतियों के बीच एकजुटता की हुंकार, चित्तौड़गढ़ में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की बैठक संपन्न..
March 27, 2026 02:40 PM
सांसद अग्रवाल ने भीलवाडा में बेहतर रेल कनेक्टिविटी व नए रेल मार्गो की सदन में रखी मांग, दिल्ली मुंबई के लिये नई ट्रेनों की मांग को पुरजोर से उठाया...
March 27, 2026 10:54 AM
प्रकट भयाला दीन दयाल के नारों से गुंजायमान हुआ रामपुरा राम जन्मोत्सव पर राम मंदिर में दिखा आस्था और भक्ति का संगम.....
March 27, 2026 10:28 AM
रामनवमी पर रामपुरा में आस्था का सैलाब, पंच कुंडीय यज्ञ व कन्या भोज से गुंजायमान हुआ गायत्री प्रज्ञा पीठ....
March 27, 2026 10:17 AM
आंतरी माता मंदिर पर नवमी हवन हुआ आज.….
March 27, 2026 10:12 AM
मेले में शंकर लख्खा के भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबकियां लगाते रहे हजारों श्रद्धालु...
March 27, 2026 10:11 AM
वार्ड क्रमांक 11 को मिली डामरीकृत सड़क की सौगात, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, कलेक्टर चौराहा से बोहरा कॉलोनी गेट तक हो रहा है 20 लाख से अधिक का डामरीकरण....
March 27, 2026 08:26 AM
कलेक्टर द्वारा अवैध परिवहन के 2 प्रकरणों में 59 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित...
March 27, 2026 06:57 AM
मनासा को मिली बड़ी सौगात, विधायक मारू के प्रयासों से तैयार हुआ नेशनल स्तर का आधुनिक स्विमिंग पूल....
March 27, 2026 06:41 AM