FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मनासा प्रशासन के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता का फूटा गुस्सा, भ्रष्टाचार और भू-माफियाओं को संरक्षण देने के लगाए गंभीर आरोप...

  Updated : March 28, 2026 05:19 PM

डा. बबलु चौधरी मनासा

  राजनीति

मनासा :- मध्यप्रदेश में 'सुशासन' के दावों के बीच नीमच जिले की मनासा विधानसभा क्षेत्र से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता और वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राठौर ने मनासा प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए भ्रष्टाचार और निष्क्रियता के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
डबल इंजन सरकार में भी कार्यकर्ता लाचार - कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश राठौर ने व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सशक्त सरकारें हैं। क्षेत्र में सांसद, विधायक और नगर परिषद अध्यक्ष भी भाजपा के हैं, इसके बावजूद मनासा का स्थानीय प्रशासन पूरी तरह बेलगाम हो चुका है। उन्होंने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि सब कुछ हमारा होने के बाद भी धरातल पर कार्यकर्ताओं और जनता की कोई सुनवाई नहीं है।"
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों का बोलबाला - राठौर ने प्रमाण सहित दो प्रमुख मामलों को उजागर किया है. अस्पताल के पीछे अवैध निर्माण: मनासा के सरकारी अस्पताल के पीछे स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा और निर्माण किया गया है। यह मामला साल 2023 से लंबित है, लेकिन अनेक शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
नगर परिषद की आवंटित भूमि पर कब्जा - कलेक्टर महोदय द्वारा नगर परिषद मनासा को 'समवेल' निर्माण के लिए रामपुरा रोड पर 3000 वर्ग फीट जमीन आवंटित की गई थी। विडंबना यह है कि इस सरकारी आवंटन वाली भूमि पर भी भू-माफिया ने अवैध निर्माण कर लिया है और प्रशासन मौन बना हुआ है।
शिकायतकर्ताओं को डराने-धमकाने के आरोप - दिनेश राठौर ने प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी कोई सजग कार्यकर्ता या नागरिक इन अवैध कब्जों की शिकायत करता है, तो उसे कार्रवाई का आश्वासन देने के बजाय उल्टा डराया-धमकाया जाता है। उन्हें "व्यक्तिगत नुकसान" होने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव बनाया जाता है, जो कि लोकतंत्र और पार्टी की शुचिता पर सीधा प्रहार है।
दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग - अपने वक्तव्य के अंत में भाजपा कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और संगठन के शीर्ष नेतृत्व से गुहार लगाई है कि मनासा के एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ, पटवारी और इंजीनियर की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच की जाए। उन्होंने मांग की है कि भू-माफियाओं को संरक्षण देने वाले ऐसे अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए। भाजपा का छोटा कार्यकर्ता रात-दिन मेहनत करके सरकार बनाता है, ताकि क्षेत्र का विकास हो और सरकारी संपत्ति सुरक्षित रहे। लेकिन अगर प्रशासन ही भ्रष्टाचार में लिप्त होकर माफियाओं का साथ देगा, तो कार्यकर्ता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। दिनेश राठौर, भाजपा कार्यकर्ता व पार्षद प्रतिनिधि एवं कुशाभाऊ ठाकरें मनासा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जावद में जहर मुक्त कृषि शिविर, मंत्री विजयवर्गीय बोले रासायनिक खेती से गांवों में पहुंच रहा कैंसर और हार्ट अटैक, जैविक खेती अपनाएं, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की पहल पर हुआ विशाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पद्मश्री सुभाष पालेकर, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित कई नेता रहे मौजूद...

March 28, 2026 04:37 PM

स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, 04 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार...

March 28, 2026 04:24 PM

सरकारी तंत्र की आँखों में धूल झोंकते आंकड़े, करोड़ों खर्च फिर भी अधूरी पढ़ाई, रतलाम जिले में 5वीं-8वीं के हजारों बच्चे परीक्षा से गायब आदिवासी अंचल में शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल, करोड़ों का बजट फिर भी सरकारी शिक्षा पस्त, रतलाम के आदिवासी अंचल में पलायन और बदहाली का कड़वा सच....

March 28, 2026 04:18 PM

पुलिस अधीक्षक ने कालूखेड़ा एवं थाना पिपलौदा का आकस्मिक निरीक्षण, राजस्थान बॉर्डर का भ्रमण, मादक पदार्थ तस्करी रोकने के दिए निर्देश....

March 28, 2026 04:14 PM

संगम विश्वविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन....

March 28, 2026 04:11 PM

ऊर्जा दक्षता व पर्यावरण संरक्षण पर सतत जीवनशैली कार्यशाला आयोजित...

March 28, 2026 02:11 PM

ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ आवरी माता का 20वां चैत्र नवरात्र मेला, पुलिस प्रशासन और सेवादारों का रहा सराहनीय योगदान...

March 28, 2026 01:24 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 52,027 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी...

March 28, 2026 01:16 PM

बजरंग व्यायाम शाला बालाजी मंदिर पर नौ दिन चले नवान्ह परायण का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पुर्णाहुतियो के साथ समापन..

March 28, 2026 01:06 PM

सीतामऊ पुलिस ने किया हत्या की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, हत्या में शामिल 02 लोगों को किया गिरफ्तार, जमीनी विवाद बना हत्या का कारण...

March 28, 2026 01:05 PM

नीमच में 3.18 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, नकदी व बाइक जब्त, दोस्त ने ही रची वारदात, चाकू-पत्थर से हमला कर लूटकर हुआ फरार, 2 दिन में पुलिस ने दबोचा....

March 28, 2026 01:00 PM

किसान रसायन मुक्त, जीरो बजट खेती अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान - विजयवर्गीय, जावद में जहर मुक्त व जीरो बजट कृषि पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, 16 राज्यों के किसान ले रहे प्रशिक्षण...

March 28, 2026 12:57 PM

पत्रकार अंकित जैन के जन्मदिन पर दिखी सामाजिक एकता की मिसाल, इष्ट मित्रों, जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं....

March 28, 2026 11:23 AM

लांबिया स्कूल में कंप्यूटर एवं 305 बच्चों को किट वितरण किया...

March 28, 2026 11:15 AM

खिमला पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा, एलएनटी के सुपरवाइजर की मौत, मुआवजे व सुरक्षा मांगों को लेकर हंगामा

March 28, 2026 11:12 AM

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नीमच पुलिस की साइक्लोथोन रैली, युवाओं को दिया स्वास्थ्य व एकता का संदेश....

March 28, 2026 10:21 AM

प्रणम्य सागर महाराज का 10 वर्षों के बाद होगा सिंगोली नगर आगमन पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया....

March 28, 2026 09:39 AM

29 मार्च सुबह गुरुदेव के मंगल प्रवेश के साथ 2 अप्रैल से 7 अप्रेल तक होगा भक्ति भाव से महा पंचकल्याणक महोत्सव....

March 28, 2026 09:35 AM

नीमच में मजदूर युवक ने की आत्महत्या, किराए के मकान में फंदे पर झूला....

March 28, 2026 07:50 AM