FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कालूखेड़ा ड्रग्स फैक्ट्री पर बड़ा एक्शन, सफेमा न्यायालय के आदेश से 16.16 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज, रतलाम पुलिस की सख्त कार्रवाई...

  Updated : April 05, 2026 02:29 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

रतलाम :- मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों को SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators (Forfeiture of Property) Act) के तहत फ्रीज कराने हेतु विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए लगातार संपत्ति फ्रिज करने हेतु सफ़ेमा न्यायालय प्रकरण भेजे जा रहे है। इसी क्रम में थाना कालूखेड़ा अंतर्गत ग्राम चिकलाना में अवैध ड्रग फैक्ट्री चलाने वाले आरोपियों की 55.70 करोड़ रुपए कीमत की अचल संपत्ति को सफ़ेमा न्यायालय से फ्रिज करवाए जाने हेतु भेजी गई थी। जिसमें से माननीय सफ़ेमा न्यायालय द्वारा 16 करोड़ 16 लाख रुपए कीमत संपत्ति फ्रिज करने के आदेश जारी किए गए है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वाले दिलावर खान व अन्य आरोपियों की अवैध संपत्ति की जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में लिप्त रहे हैं तथा इस अवैध गतिविधि से उन्होंने भारी मात्रा में अचल संपत्तियां अर्जित की हैं, जिनका कोई वैध आय स्रोत उपलब्ध नहीं है। जांच अधिकारी द्वारा समस्त कारणों को अभिलेखित करते हुए NDPS Act, 1985 की धारा 68-ई एवं 68-एफ के तहत SAFEMA न्यायालय से संपत्ति फ्रीजिंग आदेश प्राप्त कराने हेतु वैधानिक प्रक्रिया अपनाई गई थी।
फ्रिज की गई संपत्ति का विवरण - आरोपी दिलावर खान, अजहर खान, मुमताज बी एवं इमरान खान की कुल 16 करोड़ 16 लाख रुपए कीमती संपत्ति फ्रिज करने के आदेश जारी किए गए। रतलाम पुलिस मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं इससे अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध कठोर, प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। समाज को नशामुक्त बनाने हेतु आगे भी सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहे और भी लोगों को चिह्नित कर सम्पत्ति फ्रिज की कार्यवाही की जाएगी।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान में नीमच पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई, 02 प्रकरणों में 52.25 लाख की एमडी, 2 किलो से अधिक अफीम व 15 किलो डोडाचूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार...

April 05, 2026 08:19 AM

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 7 अप्रैल को सिंगोली आएंगे...

April 05, 2026 07:34 AM

अवैध मादक पदार्थ 42.200 किलोग्राम पीसा डोडाचूरा जप्त कर, दो आरोपी गिरफ्तार, सिंगोली पुलिस को मिली सफलता....

April 05, 2026 06:43 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की पहल से युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, निःशुल्क प्रशिक्षण से मिली गौरवपूर्ण सफलता, छिंदवाड़ा के दिशा लर्निंग सेंटर से 17 अभ्यर्थियों का सुरक्षा बलों में चयन....

April 05, 2026 04:44 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 05, 2026 04:39 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 05, 2026 04:35 AM

सोनियाणा, महुड़ीया सड़क बनी विकास की नई राह, 2.14 करोड़ से बदली तस्वीर....

April 05, 2026 03:07 AM

कालूखेड़ा ड्रग्स फैक्ट्री पर बड़ा एक्शन, सफेमा न्यायालय के आदेश से 16.16 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज, रतलाम पुलिस की सख्त कार्रवाई...

April 05, 2026 02:29 AM

स्वास्थ्य क्रांति वर्ष के तहत हेल्थ कैंप एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 25 महिलाओं सहित 105 ने रक्तदान किया...

April 04, 2026 04:46 PM

बोलेरो कैंपर से 150 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

April 04, 2026 04:41 PM

सीमेंट एजेंसी में चोरी की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार....

April 04, 2026 04:36 PM

महादेव जी मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने की घटना का 24 घंटे में खुलासा, अभियुक्त ताराचंद गिरफ्तार....

April 04, 2026 04:33 PM

महादेव जी मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने की घटना का 24 घंटे में खुलासा, अभियुक्त ताराचंद गिरफ्तार....

April 04, 2026 03:25 PM

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए जनसामान्य से सहयोग की अपील, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना : 1 से 30 मई तक की जाएगी, स्व-गणना - 16 से 30 अप्रैल तक की जाएगी...

April 04, 2026 02:30 PM

युवा चेहरे पर भाजपा का भरोसा, जुबिन जैन बने जिला उपाध्यक्ष...

April 04, 2026 02:20 PM

खंडेलवाल वैश्य समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन, समाज के विकास पर होगा विचार-विमर्श...

April 04, 2026 02:01 PM

भविष्य से भेंट कार्यक्रम के साथ जिले में गूंजा स्कूल चले हम अभियान 2026....

April 04, 2026 01:48 PM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 1.936 किलो अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

April 04, 2026 01:24 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 60,270 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी....

April 04, 2026 01:22 PM