मध्यप्रदेश पुलिस की पहल से युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, निःशुल्क प्रशिक्षण से मिली गौरवपूर्ण सफलता, छिंदवाड़ा के दिशा लर्निंग सेंटर से 17 अभ्यर्थियों का सुरक्षा बलों में चयन....
Updated : April 05, 2026 04:44 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ विनीत कपूर के मार्गदर्शन में प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं बटालियन में संचालित दिशा लर्निंग सेंटर के माध्यम से दी जा रही निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण फिजिकल ट्रेनिंग जिले के युवाओं को निरंतर सफलता की ओर अग्रसर कर रही है। यह पहल न केवल युवाओं के आत्मविश्वास को सशक्त कर रही है, बल्कि उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए भी प्रेरित कर रही है। इसी राज्य स्तरीय “दिशा लर्निंग सेंटर” कार्यक्रम के अंतर्गत छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा युवाओं को दी जा रही निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में संचालित इस केंद्र के माध्यम से अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सुरक्षा बलों में चयन प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के अंतर्गत कुल 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 11 अभ्यर्थी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में तथा 6 अभ्यर्थी SSC GD के माध्यम से बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं सीआरपीएफ में चयनित हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में श्री लोकेश सरियाम, श्री ऋतिक सोनी, श्री सत्येंद्र बालवंशी, श्री अंकित धुर्वे, सुश्री कामिनी परतेती एवं सुश्री साधना पहाड़े ने SSC GD के तहत विभिन्न अर्धसैनिक बलों में सफलता प्राप्त की है, जबकि श्री मनोज वानखेड़े, श्री दिलीप साहू, श्री अभिषेक सोलंकी, श्री अभिषेक सूर्यवंशी, श्री कुलदीप कुमार, श्री राहुल रघुवंशी, श्री कैलाश वनेश्वर, श्री रंजीत साहू, श्री राम घोटे, श्री निकेत साहू एवं सुश्री भावना फकारे का चयन RPF कॉन्स्टेबल के रूप में हुआ है। यह सफलता छिंदवाड़ा पुलिस के सतत प्रयासों, समर्पण एवं प्रभावी मार्गदर्शन का परिणाम है। छिंदवाड़ा श्री अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी एवं आरक्षक श्री विजय इनवाती द्वारा अपने नियमित दायित्वों के साथ-साथ विशेष मेहनत एवं प्रतिबद्धता के साथ अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे यह उपलब्धि संभव हो सकी। उल्लेखनीय है कि “दिशा लर्निंग सेंटर” केवल फिजिकल ट्रेनिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुलिस परिवार के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु एक समग्र मंच प्रदान करता है। इस केंद्र में SSC, व्यापम एवं पुलिस भर्ती से संबंधित 500 से अधिक पुस्तकें, पत्रिकाएं एवं समाचार पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क वाई-फाई, कंप्यूटर एवं इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है, जिससे वे ऑनलाइन अध्ययन एवं शोध कार्य कर सकें। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर करियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जाता है।
और खबरे
किसानों की समस्याओं को लेकर 9 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय किसान और कांग्रेस कार्यकर्ताअधिक संख्या में पहुंचे....
April 07, 2026 08:49 AM
डिप्टी कलेक्टर श्री धार्वे एवं सुश्री भयडिया ने की जनसुनवाई, जनसुनवाई में 99 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
April 07, 2026 08:42 AM
बिना बारिश भीगी फसल, जीरन मंडी के पास पाइपलाइन फूटने से किसानों को भारी नुकसान....
April 07, 2026 08:25 AM
मादक पदार्थ तस्करी में चार वर्ष से फरार 10 हजार रुपये का वांछित ईनामी गिरफ्तार...
April 07, 2026 07:52 AM
घर-घर दस्तक का असर, कुंडा में प्रवेश उत्सव ने रचा इतिहास, 130 बच्चों का हुआ नामांकन, साइकिल योजना से बढ़ी खुशी...
April 07, 2026 07:39 AM
रहस्यमयी तरीके से 120 किमी दूर पहुंचे संत कन्हैयालाल जी महाराज, 12 घंटे बाद मिला सुराग, रामझर महादेव से अचानक लापता हुए संत तिलस्वां महादेव में मिले, घटना को लेकर चमत्कार बनाम अंधविश्वास की चर्चा तेज...
April 07, 2026 07:29 AM
सरवानिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 166 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त, सप्लायर भी सह-आरोपी...
April 07, 2026 06:42 AM
डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 दिनों में 1.22 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ जब्त रतलाम में SAFEMA के तहत 16 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज, बैतूल में अंतरराज्यीय गांजा सप्लायर गिरफ्तार...
April 07, 2026 03:58 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 07, 2026 03:08 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 07, 2026 03:03 AM
BREAKING: रहस्य का सुखद अंत, बंद कुटिया से गायब संत कन्हैयालाल महाराज तिलस्वां महादेव में मिले, पुलिस लेने रवाना....
April 06, 2026 03:53 PM
जिला कलक्टर डॉ. मन्जू ने समर्थन मूल्य खरीद एवं एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा की, छाया-पानी की व्यवस्था, गैस वितरण में पारदर्शिता और पीएनजी नेटवर्क विस्तार के दिए निर्देश...
April 06, 2026 02:57 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 64,105 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
April 06, 2026 01:29 PM
अफीम किसानों के हक में जिला कांग्रेस पहुंची नारकोटिक्स कार्यालय, भुगतान गाढ़ता पर और पट्टा मार्फीन पर क्यों ? अफीम तौल की नई STD/WM नीति पर सवाल, जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में डीएनसी से मिला प्रतिनिधिमंडल, हाथ से जांच, दोहरे मापदंड और मुआवजा नीति सहित कई मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन...
April 06, 2026 01:13 PM
9 अप्रैल को नीमच में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर घेराव की तैयारी, गेहूं खरीदी में देरी, बीमा क्लेम और मुआवजे को लेकर सरकार पर साधा निशाना...
April 06, 2026 01:09 PM
नीमच में 10 से 12 अप्रेल तक जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन....
April 06, 2026 12:36 PM
मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के तहत 19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन...
April 06, 2026 12:32 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान तहत ग्राम पंचायत सरोदा में तैयार किया, ग्राउंडवाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर का मॉडल...
April 06, 2026 11:46 AM
दो अफीम तस्करों को 12-12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड...
April 06, 2026 11:31 AM