डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 दिनों में 1.22 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ जब्त रतलाम में SAFEMA के तहत 16 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज, बैतूल में अंतरराज्यीय गांजा सप्लायर गिरफ्तार...
Updated : April 07, 2026 03:58 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा द्वारा 01 अप्रैल से प्रदेशभर में विशेष अभियान संचालित कर मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बीते पांच दिनों में विभिन्न जिलों की पुलिस द्वारा समन्वित कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जप्त किए गए हैं।
रतलाम में SAFEMA के तहत 16 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज - जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई को आर्थिक स्तर तक प्रभावी बनाते हुए पुलिस द्वारा बड़ी वैधानिक कार्यवाही की गई है। थाना कालूखेड़ा क्षेत्र में अवैध ड्रग्स फैक्ट्री संचालित करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। इसके पश्चात एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेर करने वाले (संपत्ति की ज़ब्ती) अधिनियम,(The Smugglers and Foreign Exchange Manipulators (Forfeiture of Property) Act, 1976 ) SAFEMAके तहत लगभग 16 करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए। यह कार्रवाई न केवल तस्करों के आर्थिक तंत्र को कमजोर करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध कड़ा संदेश भी देती है।
प्रमुख कार्यवाही :
नीमच - जिले में नशा विरोधी अभियान के तहत तीन अलग-अलग प्रकरणों में लगभग 62 लाख रुपये मूल्य की 500 ग्राम एमडीएमए, 2 किलो 140 ग्राम अफीम एवं 67 किलो 200 ग्राम डोडाचूराजप्त किया गया। इस दौरान चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस चौकी नयागांव, थाना जीरन एवं थाना सिंगोली की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चेकिंग एवं मुखबिर सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की गई।
आगर मालवा - कोतवाली पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर एक कार से 148 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई, जिसकी वाहन एवं अन्य सामग्री सहित कीमत लगभग 25 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।
शिवपुरी - थाना करैरा पुलिस द्वारा 52 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 10 लाख 40 हजार रुपये) के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त थाना अमोला पुलिस ने भी 15 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 3 लाख रुपये) जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उज्जैन - भाटपचलाना थाना पुलिस ने 1किलो84 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 68 हजार रुपये) के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अन्य बड़ी कार्रवाई में एमडीएमए ड्रग्स बनाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में केमिकल और नगदी सहित 8 लाख 50हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
इंदौर - क्राइम ब्रांच इंदौर ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24.08 ग्राम एमडी ड्रग्स, कार एवं मोबाइल सहित लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
मंदसौर - थाना शामगढ़ पुलिस ने 1 किलो 245 ग्राम अवैध अफीम (कीमत लगभग 2 लाख 49 हजार रुपये) के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गुना - बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1लाख50 हजार रुपये के लगभग 17.294 किलोग्राम100 गांजे के पौधे जप्तकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
उज्जैन - थाना बड़नगर पुलिस ने 36.58 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने मादक पदार्थ रतलाम से लाकर बेचने की बात स्वीकार की है।
नर्मदापुरम - थाना इटारसी पुलिस ने 1 लाख रुपयेका 6 किलो 76 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खरगोन - सनावद पुलिस ने 13.41 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये), मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जप्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
छिंदवाड़ा - थाना कुण्डीपुरा पुलिस ने 1 किलो492ग्राम गांजा (कीमत लगभग 20 हजार रुपये) जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के 34 नग (कीमत लगभग 68 हजार रुपये) जप्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
बैतूल में अंतरराज्यीय गांजा सप्लायर गिरफ्तार - जिले में कोतवाली पुलिस द्वारा सतत विवेचना के दौरान गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया गया। पूर्व में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर मुख्य आरोपी को चिन्हित किया। कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो उड़ीसा से गांजा लाकर जिले में सप्लाई करता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सब्जी परिवहन के बहाने उड़ीसा जाता था और वापसी में गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर बेचता था। पुलिस द्वारा अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही इन सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियों से स्पष्ट है कि प्रदेश में मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देशित किया है कि न केवल तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, बल्कि उनके नेटवर्क, वित्तीय स्रोत एवं अवैध संपत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।
और खबरे
घर-घर दस्तक का असर, कुंडा में प्रवेश उत्सव ने रचा इतिहास, 130 बच्चों का हुआ नामांकन, साइकिल योजना से बढ़ी खुशी...
April 07, 2026 07:39 AM
रहस्यमयी तरीके से 120 किमी दूर पहुंचे संत कन्हैयालाल जी महाराज, 12 घंटे बाद मिला सुराग, रामझर महादेव से अचानक लापता हुए संत तिलस्वां महादेव में मिले, घटना को लेकर चमत्कार बनाम अंधविश्वास की चर्चा तेज...
April 07, 2026 07:29 AM
सरवानिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 166 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त, सप्लायर भी सह-आरोपी...
April 07, 2026 06:42 AM
डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 दिनों में 1.22 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ जब्त रतलाम में SAFEMA के तहत 16 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज, बैतूल में अंतरराज्यीय गांजा सप्लायर गिरफ्तार...
April 07, 2026 03:58 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 07, 2026 03:08 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 07, 2026 03:03 AM
BREAKING: रहस्य का सुखद अंत, बंद कुटिया से गायब संत कन्हैयालाल महाराज तिलस्वां महादेव में मिले, पुलिस लेने रवाना....
April 06, 2026 03:53 PM
जिला कलक्टर डॉ. मन्जू ने समर्थन मूल्य खरीद एवं एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा की, छाया-पानी की व्यवस्था, गैस वितरण में पारदर्शिता और पीएनजी नेटवर्क विस्तार के दिए निर्देश...
April 06, 2026 02:57 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 64,105 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
April 06, 2026 01:29 PM
अफीम किसानों के हक में जिला कांग्रेस पहुंची नारकोटिक्स कार्यालय, भुगतान गाढ़ता पर और पट्टा मार्फीन पर क्यों ? अफीम तौल की नई STD/WM नीति पर सवाल, जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में डीएनसी से मिला प्रतिनिधिमंडल, हाथ से जांच, दोहरे मापदंड और मुआवजा नीति सहित कई मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन...
April 06, 2026 01:13 PM
9 अप्रैल को नीमच में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर घेराव की तैयारी, गेहूं खरीदी में देरी, बीमा क्लेम और मुआवजे को लेकर सरकार पर साधा निशाना...
April 06, 2026 01:09 PM
नीमच में 10 से 12 अप्रेल तक जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन....
April 06, 2026 12:36 PM
मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के तहत 19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन...
April 06, 2026 12:32 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान तहत ग्राम पंचायत सरोदा में तैयार किया, ग्राउंडवाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर का मॉडल...
April 06, 2026 11:46 AM
दो अफीम तस्करों को 12-12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड...
April 06, 2026 11:31 AM
खबर छापने की बात को लेकर पत्रकार व अन्य व्यक्ति से मारपीट करने वाले 04 आरोपीगण को कारावास...
April 06, 2026 11:29 AM
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला कल सिंगोली आएंगे...
April 06, 2026 09:38 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान तहत जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित....
April 06, 2026 09:35 AM
होमगार्ड जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न....
April 06, 2026 09:35 AM