जिला कलक्टर डॉ. मन्जू ने समर्थन मूल्य खरीद एवं एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा की, छाया-पानी की व्यवस्था, गैस वितरण में पारदर्शिता और पीएनजी नेटवर्क विस्तार के दिए निर्देश...
Updated : April 06, 2026 02:57 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- जिला कलक्टर डॉ. मन्जू ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित बैठक में जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद एवं एलपीजी वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में एलपीजी के स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा शहर में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण ओटीपी एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए। व्यवसायिक सिलेंडरों का वितरण पहले अस्पताल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए किया जाए तथा शेष सिलेंडरों का वितरण जिला स्तरीय सतर्कता समिति के निर्देशानुसार किया जाए। उन्होंने ऑयल कंपनियों के नोडल सेल्स ऑफिसर को श्रमिकों के लिए 5 किलो के गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा इस संबंध में की गई कार्यवाही की रिपोर्ट जिला स्तरीय सतर्कता समिति के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अ.) को भेजने को कहा। बैठक में एलपीजी की उपलब्धता, नियंत्रण कक्ष संचालन एवं आगामी दिनों में होने वाले विवाह आयोजनों के मद्देनजर गैस वितरण की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नीति बनाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही शहर में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार के लिए कंपनी के प्रबंधक को आगामी 10 दिनों में लक्षित कनेक्शन जारी करने तथा प्रस्तावित क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने व कनेक्शन देने का कार्य एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसकी दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया।
बैठक में जिला कलक्टर ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की भी समीक्षा की। जिले में कुल 19 खरीद केंद्र संचालित हैं, जिनमें भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के 13, राजफेड के 2 तथा नेफेड के 4 केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों पर गेहूं की खरीद 2735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। जिला कलक्टर ने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि सभी खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए छाया व पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
और खबरे
जिला कलक्टर डॉ. मन्जू ने समर्थन मूल्य खरीद एवं एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा की, छाया-पानी की व्यवस्था, गैस वितरण में पारदर्शिता और पीएनजी नेटवर्क विस्तार के दिए निर्देश...
April 06, 2026 02:57 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 64,105 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
April 06, 2026 01:29 PM
अफीम किसानों के हक में जिला कांग्रेस पहुंची नारकोटिक्स कार्यालय, भुगतान गाढ़ता पर और पट्टा मार्फीन पर क्यों ? अफीम तौल की नई STD/WM नीति पर सवाल, जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में डीएनसी से मिला प्रतिनिधिमंडल, हाथ से जांच, दोहरे मापदंड और मुआवजा नीति सहित कई मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन...
April 06, 2026 01:13 PM
9 अप्रैल को नीमच में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर घेराव की तैयारी, गेहूं खरीदी में देरी, बीमा क्लेम और मुआवजे को लेकर सरकार पर साधा निशाना...
April 06, 2026 01:09 PM
नीमच में 10 से 12 अप्रेल तक जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन....
April 06, 2026 12:36 PM
मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के तहत 19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन...
April 06, 2026 12:32 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान तहत ग्राम पंचायत सरोदा में तैयार किया, ग्राउंडवाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर का मॉडल...
April 06, 2026 11:46 AM
दो अफीम तस्करों को 12-12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड...
April 06, 2026 11:31 AM
खबर छापने की बात को लेकर पत्रकार व अन्य व्यक्ति से मारपीट करने वाले 04 आरोपीगण को कारावास...
April 06, 2026 11:29 AM
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला कल सिंगोली आएंगे...
April 06, 2026 09:38 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान तहत जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित....
April 06, 2026 09:35 AM
होमगार्ड जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न....
April 06, 2026 09:35 AM
सांदीपनी विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए सतत जीवन शैली कार्यशाला आयोजित, आयुर्वेद-योग और पर्यावरण संरक्षण का मिला संदेश....
April 06, 2026 06:45 AM
रहस्य या चमत्कार? रामझर महादेव मंदिर की बंद कुटिया से संत कन्हैयालाल महाराज अदृश्य...
April 06, 2026 04:29 AM
पंचकल्याणक महोत्सव का चौथा दिन वैराग्य और भक्ति में सराबोर, संत सानिध्य में दीक्षा विधान संपन्न, राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक बेगू विधायक सुरेश धाकड़, कांग्रेस के राष्टीय महासचिव धीरज गुर्जर,जावद विधानसभा कांग्रेस से संभावित प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार शामिल हुए...
April 06, 2026 02:21 AM
24 साल सरहद की रखवाली कर लौटे नीमच के मुकेश का खुली जीप में निकला जुलूस, शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत...
April 06, 2026 02:07 AM
किसानों को चेतावनी, नरवाई जलाने पर सख्त कार्रवाई, 15 हजार तक जुर्माना तय...
April 06, 2026 02:04 AM
बडावदा में चाकूबाजी कांड का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए...
April 06, 2026 02:02 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर..
April 06, 2026 01:58 AM