रहस्य या चमत्कार? रामझर महादेव मंदिर की बंद कुटिया से संत कन्हैयालाल महाराज अदृश्य...
Updated : April 06, 2026 04:29 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
कृषि
चीताखेड़ा :- जीरन - चीताखेड़ा के बीच दलपतपुरा झील में स्थित पौराणिक एवं प्रसिद्ध स्थल रामझर महादेव मंदिर में आज सोमवार की सुबह एक ऐसी घटना घटी, जिसने विज्ञान और समझ को चुनौती दे दी है। वर्षों से वहां तपस्यारत संत कन्हैयालाल जी महाराज अपनी ही कुटिया से रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए हैं। यह घटना महज एक गुमशुदगी नहीं, बल्कि एक गहरा रहस्य बन गई है क्योंकि कुटिया के दरवाजे अंदर से बंद थे!
क्या हुआ उस 'अनसुलझी' सुबह? -रोजाना की तरह जब मंदिर समिति के सेवादार महाराज श्री को दूध देने पहुंचे, तो उन्होंने बाहर से आवाज लगाई। काफी देर तक कोई प्रत्युत्तर न मिलने और अंदर से सांकल (कुंडी) लगी होने के कारण संदेह गहराया। जब समिति के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई। हैरान कर देने वाले तथ्य यह है कि कमरा अंदर से बंद था। कुटिया का मुख्य दरवाजा अंदर से पूरी तरह बंद था। कुटिया में बाहर निकलने के लिए न तो कोई दूसरा दरवाजा है और न ही कोई खिड़की। महाराज अपना मोबाइल, खड़ाऊं (जूते), वस्त्र, झोला और यहाँ तक कि सहारा लेकर चलने वाली लकड़ी भी कुटिया में ही छोड़ गए हैं।
शून्य में विलीन? - ध्यान कक्ष से लेकर पूरी कुटिया की तलाशी ली गई, लेकिन महाराज का कहीं पता नहीं चला। यह समझ से परे है कि कोई व्यक्ति बंद कमरे से बिना दरवाजा खोले या बिना खिड़की के बाहर कैसे जा सकता है? महाराज के बिना लकड़ी के चलने की कल्पना भी कठिन है, फिर भी उनकी लाठी कमरे में ही मिली। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और चीताखेड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, लेकिन बंद कमरे का रहस्य सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। क्या यह कोई आध्यात्मिक घटना है या इसके पीछे कोई और राज छिपा ह. वर्तमान में रामझर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। हर जुबान पर बस एक ही सवाल है।
और खबरे
अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार....
April 18, 2026 03:29 PM
शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...
April 18, 2026 03:21 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 44,036 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 18, 2026 03:07 PM
लेन सिस्टम पर गंगरार से मंगलवाड़ हाइवे पर हुई पुलिस की सख्ती, VOC app के माध्यम से 316 चालान बना डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना किया....
April 18, 2026 03:03 PM
खुदरा उर्वरक विक्रेताओं प्रशिक्षणार्थियों को समझाया मृदा नमूना लेने की विधि व मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व...
April 18, 2026 01:56 PM
श्री सांवलियाजी मंदिर बोर्ड की बजट बैठक सम्पन्न, 579 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का खाका तैयार...
April 18, 2026 11:57 AM
ई-टोकन के बिना खाद वितरण पर प्रशासन सख्त, नीमच जिले के 4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित...
April 18, 2026 11:39 AM
मोरवन में जनसहयोग से कुएं की मरम्मत एवं सफाई की स्वच्छ हुआ पेयजल...
April 18, 2026 11:31 AM
मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम, ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया...
April 18, 2026 11:31 AM
हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्प आपरेटरों व वाल्वमेनो को प्रशिक्षित करें- श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की विभिन्न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा...
April 18, 2026 11:30 AM
विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं, 12वीं केरियर निर्माण का महत्वपूर्ण पड़ाव है - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा में प्रवीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से किया संवाद, प्रवीण्य सूची के विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान...
April 18, 2026 11:29 AM
निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न...
April 18, 2026 11:28 AM
रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र...
April 18, 2026 09:58 AM
ट्रक में परिवहन कर ले जाया जा रहा 06 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त, 01 तस्कर गिफ्तार, जीरन पुलिस को मिली सफलता….
April 18, 2026 09:49 AM
आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा करने व लोगो को ऑनलाईन सट्टा आई.डी. देने वाला आरोपी गिरफ्तार, नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता....
April 18, 2026 09:14 AM
नीमच के सितारों का सम्मान, विधायक ने घर पहुंचकर मेधावी छात्रों को दी बधाई और 11,000 की प्रोत्साहन राशि...
April 18, 2026 08:08 AM
उत्कृष्ठ मानव सेवा का पर्याय है डायलिसिस सेंटर - दिलीप सिंह परिहार, रोटरी क्लब नीमच द्वारा मानव सेवा समिति को चार डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण....
April 18, 2026 07:21 AM
151 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे, आंतरी में धूमधाम से शुरू हुई 7 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा, सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था...
April 18, 2026 07:18 AM
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, निलिया में जागरूकता कार्यक्रम के जरिए महिलाओं व बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण और अधिकारों की दी गई विस्तृत जानकारी....
April 18, 2026 06:22 AM