शांति भवन में भव्य जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न, 1000 से अधिक समाजजन की उपस्थिति, 350 युवाओं का पंजीयन, समाज को नई दिशा देने वाला प्रयास…
Updated : April 05, 2026 03:29 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- श्री सकल जैन संघ मेवाड़ के तत्वावधान में शांति भवन में आयोजित जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उदयपुर संभाग के सभी जिलों से समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए, जिससे आयोजन को व्यापक स्वरूप मिला। कार्यक्रम में लगभग 350 युवक-युवतियों का पंजीयन हुआ, जिनमें से अधिकांश उपस्थित रहे, वहीं करीब 1000 से अधिक समाजजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी एवं सहाड़ा विधायक लादू लाल पीतलिया ने अपने उद्बोधन में ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि “समाज में इस प्रकार के परिचय सम्मेलन समय की आवश्यकता हैं, जो युवाओं को सही दिशा देने के साथ-साथ समाज को एक नई सोच प्रदान करते हैं।” उन्होंने समाजहित में इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह प्रयास समाज को संगठित करने और नई दिशा देने वाला है।
साथ ही एपेक्स डायरेक्टर महावीर चौधरी, आरसीएम डायरेक्टर त्रिलोक छाबड़ा सहित विशिष्ट अतिथियों में मीठा लाल सिंघवी, कंवर लाल, प्रमिला सूर्या, पुष्पा राजेंद्र गोखरू, हेमंत कोठारी, लीला कोठारी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें श्वेतांबर, दिगंबर एवं तेरापंथ समाज के पदाधिकारी एवं महिला मंडल बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लगभग 15 से 20 रिश्ते तय होने की संभावना व्यक्त की गई, वहीं 5 रिश्तों के शीघ्र विवाह होने की संभावना भी जताई गई। आयोजकों द्वारा घोषणा की गई कि जो रिश्ते इस मंच पर फाइनल होंगे, उन्हें ₹5100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
युवतियों का सम्मान एवं प्रतिभाओं का अभिनंदन - कार्यक्रम में सभी पंजीकृत युवतियों को प्रोत्साहन स्वरूप घड़ी एवं ब्रेसलेट भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही वर्ष 2026 में डॉक्टर एवं इंजीनियर बने 10 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में प्रेरणादायक वातावरण बना।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां - कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसे चेतना चपलोत, सुनीता बागचार, ज्योति कोठारी एवं नीलम डागलिया द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इसके पश्चात स्वागत गीत सुनीता पीपाड़ा, नीलू पानगढ़िया, मधु मेडतवाल, रीना सिसोदिया, किरण सेठी एवं डिंपल सिंघवी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान संस्कारों से ओत-प्रोत नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसका निर्देशन किरण सेठी के नेतृत्व में किया गया।
पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति - कार्यक्रम में श्री सकल जैन संघ मेवाड़ के राष्ट्रीय संयोजक तेजमल गना, राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर नंदावत, राष्ट्रीय संरक्षक वास्तुपाल नलवाया, सहसंयोजक हिम्मत सिंह राका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिसोदिया, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष किरण पोखरणा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष समकित वया, संरक्षक तेजमल नाहर, आयोजन संयोजक अशोक कोठारी, महिला संयोजक मधु लोढ़ा एवं युवा अध्यक्ष अरिहंत मेहता सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक मधु ललित लोढ़ा द्वारा किया गया।
समाज के लिए सशक्त पहल - कार्यक्रम की सफलता पर सभी उपस्थित जनों ने आयोजकों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सशक्त, उपयोगी एवं नई दिशा देने वाली पहल बताया।
और खबरे
आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा, प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, 06 लैपटॉप, 38 मोबाइल व 48 सिमकार्ड जब्त, 12 करोड़ से अधिक का हिसाब मिला, संगठित रैकेट का बड़ा पर्दाफाश.....
April 09, 2026 08:06 AM
नव प्रवेशित छात्राओं का सीबीईओ ने किया अभिनंदन...
April 09, 2026 07:26 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी, विगत दो दिनों में 78 लाख रूपए से अधिक के मादक पदार्थ (गांजा, स्मैक, एमडी व डोडाचूरा) व संपत्ति जप्त....
April 09, 2026 03:09 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 09, 2026 02:14 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 09, 2026 02:11 AM
विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर भक्तिमय होगा नीमच, 9 अप्रैल को टाउन हॉल में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जिटो) के नेतृत्व में गूंजेगा भव्य सामूहिक नवकार मंत्र जप...
April 08, 2026 04:58 PM
शीघ्र होगा मुख्य सड़क का निर्माण, नगरपालिका अधिकारियों का दल पहुंचा इंदिरा नगर, किया मौका निरीक्षण.....
April 08, 2026 04:47 PM
विनायक के द्वार गूंजे जयकारे, पीले चावल चढ़ाकर सामूहिक विवाह का निमंत्रण, हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से धर्ममय हुआ गांधी नगर...
April 08, 2026 03:38 PM
भीलवाड़ा में भक्ति का महासागर, शिव महापुराण कथा में उमड़ा जनसैलाब, पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेशों ने जगाई चेतना...
April 08, 2026 03:36 PM
जालिया गाँव में किसानों का 290 दिनों से जारी आंदोलन एक निर्णायक मोड़ पर है, सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अन्यथा किसान कभी भी आत्महत्या कर सकते हैं ?....
April 08, 2026 03:31 PM
16,365 किलोग्राम अवैध खैर की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार...
April 08, 2026 03:29 PM
नीमच में खाद्य औषधि प्रशासन टिम की कार्रवाई, 2 फार्मो पर किया आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 10 नमूने...
April 08, 2026 03:27 PM
सर्द मौसम, तेज शीतलहर, बार-बार चल रही तेज हवाओं के साथ हलकी बुंदाबांदी में भी सनातनी भक्त 81वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ व सत्संग में भारी संख्या में उत्साह से सम्मिलित हुए....
April 08, 2026 03:26 PM
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, नीमच में कल होगा विशाल धरना-प्रदर्शन....
April 08, 2026 03:22 PM
गेहूं खरीदी में देरी से नाराज किसानों का बड़ा आंदोलन, 9 अप्रैल को रतलाम मंडी में धरना, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक गहलोत करेंगे नेतृत्व, सरकार के खिलाफ बुलंद होगी आवाज...
April 08, 2026 12:14 PM
सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन तैयारी बैठक भादवामाता में संपन्न, सामाजिक एकजुटता को लेकर चर्चा....
April 08, 2026 12:09 PM
अधिकारियों ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण उपार्जन तैयारियों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा...
April 08, 2026 11:48 AM
जिले के सभी विकासखण्डों में बीमार पशु को खड़ा करने हेतु मशीनें उपलब्ध...
April 08, 2026 11:46 AM
जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास पर फोकस, 9 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा आठवां पोषण पखवाड़...
April 08, 2026 11:45 AM