FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विनायक के द्वार गूंजे जयकारे, पीले चावल चढ़ाकर सामूहिक विवाह का निमंत्रण, हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से धर्ममय हुआ गांधी नगर...

  Updated : April 08, 2026 03:38 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  धार्मिक

भीलवाड़ा :- शहर के गांधी नगर स्थित निंबार्क आश्रम में बुधवार को भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की ओर से आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन की निर्विघ्न संपन्नता के लिए श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश को भावभीना निमंत्रण दिया। आश्रम के महंत पूज्य गुरुदेव मोहन शरण शास्त्री के पावन सानिध्य में निकले इस निमंत्रण जुलूस में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार शाम 4 बजे निंबार्क आश्रम से हुई। गुरुदेव के सानिध्य में जब भक्तों का हुजूम गांधी नगर स्थित गणेश मंदिर की ओर बढ़ा, तो नजारा देखने लायक था। आयोजन की विशेष ड्रेस कोड की पालना करते हुए जहां महिलाएं हरे रंग की साड़ियों में प्रकृति की हरियाली और खुशहाली का प्रतीक नजर आ रही थीं, वहीं पुरुष श्वेत कुर्ता-पायजामा धारण कर सादगी और शुचिता का संदेश दे रहे थे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते भक्तों ने पूरे मार्ग को 'जय श्री गणेश' और 'राधे-राधे' के जयघोष से गुंजायमान कर दिया। गांधी नगर स्थित प्रथम पूज्य गणेश जी के दरबार पहुंचकर महंत मोहन शरण शास्त्री ने विधिवत पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश को सामूहिक विवाह सम्मेलन की प्रथम कुमकुम पत्री अर्पित की गई और पीले चावल चढ़ाकर सप्रेम आमंत्रित किया गया। इस दौरान गुरुदेव ने कहा कि कोई भी शुभ कार्य बिना विघ्नहर्ता की अनुमति के पूर्ण नहीं होता। 19 अप्रैल को होने वाला यह सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में समरसता और सेवा का बड़ा उदाहरण बनेगा। मंदिर परिसर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महंत ने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा संकल्प है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और भामाशाहों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भक्तों ने भगवान से प्रार्थना की कि सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों का जीवन सुखमय रहे। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में अनुशासन और भक्ति की पराकाष्ठा देखने को मिली। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट ने सभी प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए 19 अप्रैल के मुख्य समारोह में भी इसी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

शीघ्र होगा मुख्य सड़क का निर्माण, नगरपालिका अधिकारियों का दल पहुंचा इंदिरा नगर, किया मौका निरीक्षण.....

April 08, 2026 04:47 PM

विनायक के द्वार गूंजे जयकारे, पीले चावल चढ़ाकर सामूहिक विवाह का निमंत्रण, हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से धर्ममय हुआ गांधी नगर...

April 08, 2026 03:38 PM

भीलवाड़ा में भक्ति का महासागर, शिव महापुराण कथा में उमड़ा जनसैलाब, पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेशों ने जगाई चेतना...

April 08, 2026 03:36 PM

जालिया गाँव में किसानों का 290 दिनों से जारी आंदोलन एक निर्णायक मोड़ पर है, सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अन्यथा किसान कभी भी आत्महत्या कर सकते हैं ?....

April 08, 2026 03:31 PM

16,365 किलोग्राम अवैध खैर की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार...

April 08, 2026 03:29 PM

नीमच में खाद्य औषधि प्रशासन टिम की कार्रवाई, 2 फार्मो पर किया आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 10 नमूने...

April 08, 2026 03:27 PM

सर्द मौसम, तेज शीतलहर, बार-बार चल रही तेज हवाओं के साथ हलकी बुंदाबांदी में भी सनातनी भक्त 81वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ व सत्संग में भारी संख्या में उत्साह से सम्मिलित हुए....

April 08, 2026 03:26 PM

भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, नीमच में कल होगा विशाल धरना-प्रदर्शन....

April 08, 2026 03:22 PM

गेहूं खरीदी में देरी से नाराज किसानों का बड़ा आंदोलन, 9 अप्रैल को रतलाम मंडी में धरना, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक गहलोत करेंगे नेतृत्व, सरकार के खिलाफ बुलंद होगी आवाज...

April 08, 2026 12:14 PM

सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन तैयारी बैठक भादवामाता में संपन्न, सामाजिक एकजुटता को लेकर चर्चा....

April 08, 2026 12:09 PM

अधिकारियों ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण उपार्जन तैयारियों और व्‍यवस्‍थाओं का लिया जायजा...

April 08, 2026 11:48 AM

जिले के सभी विकासखण्डों में बीमार पशु को खड़ा करने हेतु मशीनें उपलब्ध...

April 08, 2026 11:46 AM

जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास पर फोकस, 9 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा आठवां पोषण पखवाड़...

April 08, 2026 11:45 AM

लगातार तीसरी बार विक्रम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर लौटे मईडा, आदिवासी छात्र संगठन ने किया भव्य स्वागत, खो-खो स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया क्षेत्र का मान...

April 08, 2026 11:13 AM

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर लाडो सेवा फाउंडेशन सम्मानित....

April 08, 2026 10:34 AM

संविधान की पुस्तक अब सिंधी भाषा में भी, 10 अप्रैल को उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन केंद्रीय मंत्री मेघवाल व विधानसभा अध्यक्ष देवनानी लोकार्पण करेंगे, समारोह में भीलवाडा से भाजपा नेता विनोद झुरानी भी उपस्थित रहेंगे...

April 08, 2026 10:31 AM

आर्म्स एक्ट में वांछित अंतर्राज्यीय आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार...

April 08, 2026 10:20 AM

टैक्‍सी वाहन किराये पर लगाने के लिए दरें प्रस्‍तुत करें...

April 08, 2026 09:49 AM

उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए सहज-सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, कंट्रोल रूम से होगी सख्त निगरानी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव...

April 08, 2026 09:47 AM