समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर लाडो सेवा फाउंडेशन सम्मानित....
Updated : April 08, 2026 10:34 AM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
गाजियाबाद/भीलवाड़ा :- लाडो सेवा फाउंडेशन के संस्थापक एडवोकेट लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे लाडो सेवा फाउंडेशन को भारतीय क्रीड़ा विकास संगठन एवं ड्रॉप रोबॉल महा संघ द्वारा निजी विश्वविद्यालय के भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं एवं जरूरतमंदों के उत्थान के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।.कार्यक्रम के दौरान भारतीय क्रीड़ा विकास संगठन के संस्थापक डॉ. ईश्वर सिंह आचार्य , कर्नल डॉ संदीप नैन, प्रो अजय रंगा, भारतीय क्रीड़ा विकास संगठन के महा सचिव डॉ सुधीर कुमार शर्मा तथा उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री राहुल यादव ने लाडो सेवा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि लाडो सेवा फाउंडेशन ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और यह संस्था जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।.डॉ. ईश्वर सिंह आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में ऐसे संगठनों की आवश्यकता है जो बिना किसी स्वार्थ के समाज के कमजोर वर्गों के लिए कार्य करें। उन्होंने लाडो सेवा फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य न केवल सराहनीय हैं, बल्कि अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणादायक हैं।.वहीं राहुल यादव ने कहा कि सामाजिक संगठनों का योगदान देश के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लाडो सेवा फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है, जो वास्तव में प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि लाडो सेवा फाउंडेशन समय-समय पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों जैसे गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा के प्रति जागरूकता, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन तथा महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम संचालित करता रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।.सम्मान प्राप्त करने के बाद फाउंडेशन के सदस्यों ने क्रीड़ा विकास संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था भविष्य में अपने सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देगी तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी रखेगी।
कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं खिलाड़ी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने लाडो सेवा फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भारतीय ड्रॉप रोबॉल संघ महा सचिव दता गिरी गोसावी, उत्तरप्रदेश ड्रॉप रोबॉल अध्यक्ष अशोक यादव,उतर प्रदेश सचिव राहुल यादव, लियाकत अली, करमवीर यादव, हिमाचल सचिव गोविंद सिंह, ड्रॉप रोबॉल महा संघ के तकनीकी निदेशक आई एस पंघाल,जसबीर कुंडू,सहित संस्था के कई पदाधिकारी एवं संपूर्ण भारत वर्ष से आए तेईस राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी और अभिभावक उपस्थित रहे
और खबरे
दुर्लभ संयोग के बीच मनाया जाएगा न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव...
May 12, 2026 05:36 AM
तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला, मौके पर मौत...
May 12, 2026 04:55 AM
दुर्लभ जलीय वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क पर मध्यप्रदेश की बड़ी कार्रवाई, इंटरपोल मुख्यालय फ्रांस ने तस्कर तालुकदार के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस किया जारी
May 12, 2026 03:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 12, 2026 03:04 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 12, 2026 03:03 AM
13 मई को जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित होगा कार्यक्रम, 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को मिलेंगे रुपये...
May 11, 2026 04:51 PM
बाजना अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक डोडियार का बड़ा प्रहार, CMHO को लिखा सख्त पत्र, डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाइयों की कमी और गंदगी पर जताई नाराजगी...
May 11, 2026 03:43 PM
विशेष बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए अभिभावक, आंखों से छलकी अश्रु धारा, भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, 13 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन.....
May 11, 2026 03:40 PM
प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा: श्रीराम कथा में उमड़ा जनसैलाब, भरत-मिलाप देख भावुक हुए श्रद्धालु...
May 11, 2026 03:05 PM
मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 141 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा सहित क्रेटा कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार....
May 11, 2026 03:02 PM
विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, आमजन को गर्मी में बिजली एवं पानी समय पर मिले - डॉ. मंजू...
May 11, 2026 01:44 PM
सिंगोली में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धर की मंगलकामना, बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा, महाराणा प्रताप चौक सहित जगह जगह धर्म प्रेमियों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत व जलपान व्यवस्था...
May 11, 2026 01:17 PM
हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...
May 11, 2026 01:03 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान, राम घाट एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर पर सामूहिक श्रमदान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम सम्पन्न....
May 11, 2026 12:55 PM
जीरन कृषि उपज मंडी में लहसुन उत्पादक किसानों से वैज्ञानिकों ने किया संवाद, कृषि संगोष्ठी कर, लहसुन में सेंटेड होना, काला पड़ना व हरा होने की समस्याओं पर हुई चर्चा...
May 11, 2026 12:53 PM
सभी नगरीय निकाय फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं अन्य व्हीकल को ठीक करवाए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग.....
May 11, 2026 11:31 AM
नीमच की बेटियों ने दिखाया शौर्य, भारत विकास परिषद् का आत्मरक्षा शिविर ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न...
May 11, 2026 11:14 AM
सभी उपार्जन केंद्रों से उपार्जित गेहूं का तत्काल परिवहन कर भण्डारण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्टर ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा....
May 11, 2026 11:05 AM
वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक कल, विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा....
May 11, 2026 11:04 AM