lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए सहज-सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, कंट्रोल रूम से होगी सख्त निगरानी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव...

  Updated : April 08, 2026 09:47 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है, कि प्रदेश में 9 अप्रैल से गेहूँ खरीदी आरंभ हो रही है। उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सहज-सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सभी कलेक्टर्स और एसडीएम को दिए गए हैं। उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए पेयजल और छायादार स्थान की व्यवस्था की जा रही है। गेहूँ उपार्जन जैसी महत्वपूर्ण और व्यापक गतिविधि में सामाजिक और सेवाभावी संस्थाएं भी सहयोग करें। प्रदेश में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर फैसले लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह विचार किसान और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल संवाद के दौरान व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा, कि प्रदेश में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। गेहूँ की प्रति क्विंटल कीमत को वर्तमान स्तर तक लाना बड़ी चुनौती थी, हम इसे 2700 रूपये प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे। किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलवाना हमारी प्रतिबद्धता है। हम जनता की सेवा करना चाहते हैं, इसी उद्देश्य से उपार्जन केंद्रों पर गेहूँ खरीदी की बेहतर व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा, कि उपार्जन केंद्रों पर हेल्प डेस्क स्थापित किये जा रहे हैं, जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से संपूर्ण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी। उपार्जन केंद्रों पर पंपलेट और होर्डिंग के द्वारा भी किसानों को व्यवस्था के संबंध में जानकारियां देने के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2026 से किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों को उनके कल्याण तथा हित से जुड़ी शासन की योजनाओं से भी अवगत कराया जाए।
एसडीएम नीमच ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण
एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू एवं तहसीलदार श्री संजय मालवीय ने उपखण्‍ड क्षेत्र नीमच में स्‍थापित विभिन्‍न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर, गेहूं उपार्जन के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। एसडीएम श्री साहू ने उपार्जन केंद्रों पर बारदाना की उपलब्‍धता, तौल काटे की व्‍यवस्‍था, वेईंग म‍शीन एवं उपार्जित उपज की भण्‍डारण व्‍यवस्‍था, छाया एवं पानी की व्‍यवस्‍था आदि की जानकारी ली। उन्‍होने उपार्जन केंद्र प्रभारियों को किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

घर में घुसकर मारपीट करने वाले 05 आरोपीगण को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास....

June 27, 2026 07:15 AM

ईमाम हुसैन की शहादत की याद मे रतनगढ मे मुस्लिम धर्मावलंबियों ने निकालें ताजिए, सोहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाया मोहर्रम का मातमी पर्व...

June 27, 2026 07:04 AM

कठिन समय में पुलिस परिवारों का संबल बना पुलिस सैलरी पैकेज, नॉमिनी को मिली ₹1 करोड़ की सहायता...

June 27, 2026 06:24 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 27, 2026 06:22 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 27, 2026 04:31 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 27, 2026 04:31 AM

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव संगठन की अमूल्य धरोहर - सांसद अग्रवाल, लोकतंत्र सेनानी दयाराम मेठानी से मिले सांसद दामोदर अग्रवाल, संगठन और आपातकाल के अनुभवों पर हुई चर्चा...

June 26, 2026 05:41 PM

36 घंटे में पुलिस ने सुलझाई डेल्हीवरी कोरियर ऑफिस लूट व चाकूबाजी की वारदात, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार....

June 26, 2026 05:26 PM

घर से तिरपाल व सीमेंट खरिदने निकला युवक वापस घर नहीं पहुंचा, गुम हो गया..

June 26, 2026 05:22 PM

जाट क्षेत्र के तुमड़िया में दिनदहाड़े 2 नाबालिग बालिकाओं का अपहरण, साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर 2 आरोपीयो को धर दबोचा,एक भागने में रहा सफल...

June 26, 2026 05:20 PM

जीरन तालाब के वजूद पर मंडराया खतरा, जल माफियाओं ने रात के अंधेरे में उजाड़ा वेस्ट वीयर निर्माण कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश...

June 26, 2026 05:16 PM

राम जानकी मंदिर पर हरि किर्तन करते करते ही पहुंच गई सुमन कुंवर श्री चरणों में, परिवार में शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि....

June 26, 2026 05:12 PM

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव 29 जून को करेंगे ग्रीनको प्रोजेक्‍ट की साईड विजीट, खिमला, नीमच में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान, 1920 मेगावाट की पम्प स्टोरेज परियोजना पर चल रहा है तेज गति से काम....

June 26, 2026 05:09 PM

इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में नाराए तकबीर अल्लाहो अबर...,नाराए रिसालत यारसूल उल्ला...नारों से गुंज उठी गलियां, शानो-शौकत से निकला मोहर्रम….

June 26, 2026 01:19 PM

लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी तक सड़क पर लड़ेगी कांग्रेस - तरुण बाहेती, व्यापमं से NEET तक घोटालों की सरकार, युवाओं की संस्थानिक हत्या के खिलाफ नीमच में कांग्रेस 9 अगस्त तक करेगी छात्रों की गूंज आंदोलन...

June 26, 2026 10:53 AM

नशा मुक्त भारत अभियान का समापन, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित...

June 26, 2026 10:33 AM

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव, नीमच में 670 करोड निवेश से स्‍थापित हो रही 40 से अधिक नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन एवं ग्रीनको प्रोजेक्‍ट की साईड विजीट करेंगे मुख्‍यमंत्री जी के 29 जून को संभावित कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्‍भ, कलेक्‍टर ने जिला अधिकारियों को सौपें दायित्‍व...

June 26, 2026 10:05 AM

अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए एक जे.सी.बी., दो डम्‍पर जप्त...

June 26, 2026 07:11 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

June 26, 2026 04:52 AM