FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, नीमच में कल होगा विशाल धरना-प्रदर्शन....

  Updated : April 08, 2026 03:22 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच :- मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और किसानों के प्रति अपनाए जा रहे दमनकारी रवैये के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी नीमच आज किसानों के पक्ष में सड़को पर उतरेगी । जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कल, गुरुवार 9 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे शहर के 'फोर जीरो-भारत माता चौराहा' पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के उस कुप्रबंधन को उजागर करेगी जिसने आज नीमच जिले सहित पूरे प्रदेश के किसानों को परेशान और मजबूर कर दिया हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि वर्तमान सरकार जानबूझकर गेहूं खरीदी की तारीखों को आगे बढ़ा रही है। पहले 23 मार्च से खरीदी शुरू होनी थी, जिसे बढ़ाकर अब कई जगह 15 अप्रैल कर दिया गया है। सरकार की इस लेत-लतीफी के कारण किसान औने-पौने दामों में अपनी उपज बेचने पर मजबूर हो गया है। सबसे गंभीर स्थिति उन किसानों की है जो सरकारी तौल न होने की वजह से समय पर अपना कर्ज जमा नहीं कर पाए। बिना किसी दोष के इन किसानों को 'डिफाल्टर' की श्रेणी में डाल दिया गया है, जो उनके साथ सरासर अन्याय है। कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि इन सभी प्रभावित किसानों को तत्काल नियमित श्रेणी में बहाल किया जाए। आंदोलन के केंद्र में हाल ही में पालसोड़ा क्षेत्र में हुई भीषण ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा भी रहेगा। बाहेती ने आरोप लगाया कि प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों को अब तक उचित मुआवजा और फसल बीमा की बकाया राशि नहीं मिल पाई है। इसके विपरीत, प्रशासन पराली जलाने जैसे मुद्दों पर किसानों को अपराधी मानकर उन पर जबरन मुकदमे दर्ज कर रहा है, जबकि प्रशासन के पास पराली निस्तारण की कोई ठोस गाइडलाइन उपलब्ध नहीं है। साथ ही, नीमच-चीताखेड़ा-जीरन मार्ग की अत्यंत जर्जर हालत ने क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों का जीना मुहाल कर रखा है, जिसके पुनर्निर्माण की मांग लंबे समय से अनसुनी की जा रही है। इनके अतिरिक्त अन्य समस्याओं पर कांग्रेस मुखर रहेगी। कल आयोजित होने वाले इस विशाल धरने के पश्चात राज्यपाल के नाम एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण बाहेती ने ने जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों,ब्लॉक अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से किसान भाइयों से आह्वान किया है कि वे भारी संख्या में भारत माता चौराहा पहुंचकर अपनी एकजुटता का परिचय दें और इस अहंकारी सरकार को किसानों की शक्ति का अहसास कराएं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

शीघ्र होगा मुख्य सड़क का निर्माण, नगरपालिका अधिकारियों का दल पहुंचा इंदिरा नगर, किया मौका निरीक्षण.....

April 08, 2026 04:47 PM

विनायक के द्वार गूंजे जयकारे, पीले चावल चढ़ाकर सामूहिक विवाह का निमंत्रण, हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से धर्ममय हुआ गांधी नगर...

April 08, 2026 03:38 PM

भीलवाड़ा में भक्ति का महासागर, शिव महापुराण कथा में उमड़ा जनसैलाब, पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेशों ने जगाई चेतना...

April 08, 2026 03:36 PM

जालिया गाँव में किसानों का 290 दिनों से जारी आंदोलन एक निर्णायक मोड़ पर है, सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अन्यथा किसान कभी भी आत्महत्या कर सकते हैं ?....

April 08, 2026 03:31 PM

16,365 किलोग्राम अवैध खैर की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार...

April 08, 2026 03:29 PM

नीमच में खाद्य औषधि प्रशासन टिम की कार्रवाई, 2 फार्मो पर किया आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 10 नमूने...

April 08, 2026 03:27 PM

सर्द मौसम, तेज शीतलहर, बार-बार चल रही तेज हवाओं के साथ हलकी बुंदाबांदी में भी सनातनी भक्त 81वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ व सत्संग में भारी संख्या में उत्साह से सम्मिलित हुए....

April 08, 2026 03:26 PM

भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, नीमच में कल होगा विशाल धरना-प्रदर्शन....

April 08, 2026 03:22 PM

गेहूं खरीदी में देरी से नाराज किसानों का बड़ा आंदोलन, 9 अप्रैल को रतलाम मंडी में धरना, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक गहलोत करेंगे नेतृत्व, सरकार के खिलाफ बुलंद होगी आवाज...

April 08, 2026 12:14 PM

सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन तैयारी बैठक भादवामाता में संपन्न, सामाजिक एकजुटता को लेकर चर्चा....

April 08, 2026 12:09 PM

अधिकारियों ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण उपार्जन तैयारियों और व्‍यवस्‍थाओं का लिया जायजा...

April 08, 2026 11:48 AM

जिले के सभी विकासखण्डों में बीमार पशु को खड़ा करने हेतु मशीनें उपलब्ध...

April 08, 2026 11:46 AM

जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास पर फोकस, 9 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा आठवां पोषण पखवाड़...

April 08, 2026 11:45 AM

लगातार तीसरी बार विक्रम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर लौटे मईडा, आदिवासी छात्र संगठन ने किया भव्य स्वागत, खो-खो स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया क्षेत्र का मान...

April 08, 2026 11:13 AM

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर लाडो सेवा फाउंडेशन सम्मानित....

April 08, 2026 10:34 AM

संविधान की पुस्तक अब सिंधी भाषा में भी, 10 अप्रैल को उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन केंद्रीय मंत्री मेघवाल व विधानसभा अध्यक्ष देवनानी लोकार्पण करेंगे, समारोह में भीलवाडा से भाजपा नेता विनोद झुरानी भी उपस्थित रहेंगे...

April 08, 2026 10:31 AM

आर्म्स एक्ट में वांछित अंतर्राज्यीय आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार...

April 08, 2026 10:20 AM

टैक्‍सी वाहन किराये पर लगाने के लिए दरें प्रस्‍तुत करें...

April 08, 2026 09:49 AM

उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए सहज-सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, कंट्रोल रूम से होगी सख्त निगरानी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव...

April 08, 2026 09:47 AM