सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन तैयारी बैठक भादवामाता में संपन्न, सामाजिक एकजुटता को लेकर चर्चा....
Updated : April 08, 2026 12:09 PM
समरथ सेन पालसोड़ा
सामाजिक
नीमच :- सेन समाज संगठन जिला नीमच के तत्वावधान मे नीमच तहसील से समाज संगठन द्वारा 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को आरोग्यधाम महामाया भादवा माता मे पाटीदार धर्मशाला पर सेन समाज नीमच का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है जिसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को महामाया भादवा माता स्थित पाटीदार धर्मशाला पर बैठक आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता जिला सेन समाज अध्यक्ष सुखलाल सेन,वरिष्ठ समाज सेवी नंदकिशोर सेन कुंडला द्वारा की गई अतिथि के रूप में जिला संरक्षक दीपक गहलोत,मांगीलाल सेन मनासा,जिला युवा अध्यक्ष चमन सेन एवं सभी तहसील अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी उपस्थित थे ।अतिथियों द्वारा महामाया भादवा माता के चित्र पर माल्याअर्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।जिला अध्यक्ष सुखलाल सेन ने सभी समाज जनों का स्वागत अभिवादन किया ।नीमच मे आयोजित सेन जयंती महोत्सव की वाहन रैली में जिले के सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया और कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया ।समाज बंधु व्हाट्सएप पर किसी के ऊपर आरोप प्रत्यारोप ना करें ।एवं समाज की जाजम पर आकर बात करें ।समय-समय पर होने वाली बैठकों में खर्चा होता है उसके लिए कोष के निर्माण की व्यवस्था की जायेगी ।और सभी सामूहिक विवाह सम्मेलन मे अधिक से अधिक जोड़ों के पंजीयन को लेकर प्रयास करें ।संरक्षक दीपक गहलोत वकील साहब ने कहा कि सामाजिक एकजुट का बनाए रखने के लिए हम सबको एक रहना जरूरी है और इसके लिए हम सबको सामूहिक सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए वर - वधुओ के अधिक से अधिक पंजीयन हेतु प्रयास करने होंगे ।और इस कार्य के लिए सभी तहसील अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी तन मन के साथ जुट जाए ।सम्मेलन अध्यक्ष भगवती प्रसाद सेन भादवा माता में आयोजित सम्मेलन की व्यवस्थाओं एवं वर वधू के पंजीयन के बारे में समाज जनों को बताया और आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में जोड़ों का पंजीयन करवाये और जिन वधुओ के माता-पिता ना हो उनको आदि छूट दी जाएगी ।हरिप्रसाद गहलोत द्वारा विवाह सम्मेलन को लेकर विस्तृत से समाज जनों को जानकारी दी। धर्मशाला समिति अध्यक्ष करण कुमार टांक द्वारा धर्मशाला संबंधित जानकारी विस्तृत से समाज जनों को दी एवं धर्मशाला निर्माण हेतु सभी समाज जनों से सहयोग की अपील की ।महिला जिला सेन समाज अध्यक्ष प्रेमलता रामप्रसाद परमार द्वारा महिला सेन समाज कार्यकारिणी एवं तहसील महिला सेन समाज अध्यक्षों की घोषणा की ।सचिव दीपक सोलंकी द्वारा धर्मशाला का आय व्यय प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन भरत सिसोदिया द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन नरेंद्र गहलोत द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेन समाज जीरन तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश जी सेन युवा अध्यक्ष राजकुमार सेन जवा तहसील अध्यक्ष नवीन सेन युवा अध्यक्ष सुनील बलू सेन सिंगोली अध्यक्ष मुरली सेन युवा अध्यक्ष श्रवण सेन मनासा तहसील युवा अध्यक्षदीनेश सेन नीमच तहसील अध्यक्ष दीनेश सेन युवा अध्यक्ष मनीष सेन सेन समाज के जिला पदाधिकारी एव समाज जन उपस्थित थे उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पेस नोट में समरथ सेन पालसोडा, राकेश सेन डीकेन द्वारा दी गई जावद तहसील शिवलाल सेन मिडिया प्रभारी राहुल सेन बरखेड़ा मिडिया प्रभारी
और खबरे
सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन तैयारी बैठक भादवामाता में संपन्न, सामाजिक एकजुटता को लेकर चर्चा....
April 08, 2026 12:09 PM
अधिकारियों ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण उपार्जन तैयारियों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा...
April 08, 2026 11:48 AM
जिले के सभी विकासखण्डों में बीमार पशु को खड़ा करने हेतु मशीनें उपलब्ध...
April 08, 2026 11:46 AM
जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास पर फोकस, 9 से 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा आठवां पोषण पखवाड़...
April 08, 2026 11:45 AM
लगातार तीसरी बार विक्रम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर लौटे मईडा, आदिवासी छात्र संगठन ने किया भव्य स्वागत, खो-खो स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया क्षेत्र का मान...
April 08, 2026 11:13 AM
समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर लाडो सेवा फाउंडेशन सम्मानित....
April 08, 2026 10:34 AM
संविधान की पुस्तक अब सिंधी भाषा में भी, 10 अप्रैल को उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन केंद्रीय मंत्री मेघवाल व विधानसभा अध्यक्ष देवनानी लोकार्पण करेंगे, समारोह में भीलवाडा से भाजपा नेता विनोद झुरानी भी उपस्थित रहेंगे...
April 08, 2026 10:31 AM
आर्म्स एक्ट में वांछित अंतर्राज्यीय आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार...
April 08, 2026 10:20 AM
टैक्सी वाहन किराये पर लगाने के लिए दरें प्रस्तुत करें...
April 08, 2026 09:49 AM
उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए सहज-सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, कंट्रोल रूम से होगी सख्त निगरानी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव...
April 08, 2026 09:47 AM
मादक पदार्थ तस्करी में फरार पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार...
April 08, 2026 09:39 AM
नीमच मे ET परीक्षा पर पुनर्विचार हेतु मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन..
April 08, 2026 09:37 AM
इस साल गेहूं पर प्रति क्विंटल मिलेगी 40 रुपये प्रोत्साहन राशि, समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल....
April 08, 2026 09:08 AM
संकटमोचन बना 5 KG एलपीजी सिलिंडर, श्रमिकों सहित सभी के लिए 1150 रुपये में उपलब्ध, लाइन लगाने की जरूरत नहीं....
April 08, 2026 09:01 AM
किसानों को उर्वरक वितरण नवीन ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से होगा...
April 08, 2026 08:35 AM
जिले की 25 मदिरा दुकानों का ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 9 अप्रेल को....
April 08, 2026 08:30 AM
बाबा शेवाराम साहेब की 42वीं वार्षिक वर्सी उत्सव 9 अप्रैल, गुरूवार को...
April 08, 2026 08:26 AM
जिला एवं तहसील स्तर पर भी कामर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करें, मंत्रिमण्डल समिति ने की पेट्रोल, डीजल, एलपीजी एवं सीएनजी की आपूर्ति की समीक्षा....
April 08, 2026 02:57 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 08, 2026 02:54 AM