इस साल गेहूं पर प्रति क्विंटल मिलेगी 40 रुपये प्रोत्साहन राशि, समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल....
Updated : April 08, 2026 09:08 AM
DESK NEWS
कृषि
गेहूं उपार्जन की तिथि में एक बार फिर परिवर्तन किया गया है। अब 10 के स्थान पर नौ अप्रैल से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदी होगी। पहले लघु और सीमांत किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। इसके लिए स्लॉट बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को दी। साथ ही निर्देश दिए कि मंत्री अपने प्रभार के जिलों में खरीदी की व्यवस्थाओं की निगरानी करें। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष गेहूं पर प्रति क्विंटल 40 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
बारदाने की व्यवस्था और अंबेडकर जयंती कार्यक्रम - मुख्यमंत्री ने बताया कि बारदाने की कमी नहीं है, इसकी व्यवस्था हो चुकी है। भारत सरकार से आपूर्ति को लेकर समन्वय बना हुआ है और जूट कमिश्नर ने 50 हजार गठान आवंटित कर दिए हैं। वहीं, यह भी बताया कि प्रदेश में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम जिला और विकासखंड स्तर पर आठ से 14 अप्रैल तक होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भिंड में होगा। उन्होंने प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार के जिलों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि संत रविदास जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2027 तक सामाजिक समरसता कार्यक्रम पूरे देश में किए जाएंगे। बारदाने की व्यवस्था और अंबेडकर जयंती कार्यक्रम - मुख्यमंत्री ने बताया कि बारदाने की कमी नहीं है, इसकी व्यवस्था हो चुकी है। भारत सरकार से आपूर्ति को लेकर समन्वय बना हुआ है और जूट कमिश्नर ने 50 हजार गठान आवंटित कर दिए हैं। वहीं, यह भी बताया कि प्रदेश में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम जिला और विकासखंड स्तर पर आठ से 14 अप्रैल तक होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भिंड में होगा। उन्होंने प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार के जिलों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि संत रविदास जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2027 तक सामाजिक समरसता कार्यक्रम पूरे देश में किए जाएंगे।
टाइगर कॉरिडोर और सड़क परियोजनाओं को मिली स्वीकृति - उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 46 के इटारसी-बैतूल सेक्शन में 758 करोड़ रुपये लागत के 22 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर को स्वीकृति मिली है। इसी तरह निवाड़ी और उत्तर प्रदेश के झांसी को जोड़ने वाले 15.6 किलोमीटर लंबे फोरलेन दक्षिणी बाईपास के निर्माण, बंगाय खास से ओरछा तिगेला के निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग 44 और 39 को जोड़ने वाली लिंक रोड के लिए 631 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन स्वीकृतियों से प्रदेश के व्यापारिक, आर्थिक, पर्यटन इत्यादि सभी तरह की गतिविधियों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने उज्जैन में हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम' और वाराणसी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन के बारे में जानकारी दी।
और खबरे
TET परीक्षा को लेकर शिक्षक संघ ने विधायक माधव मारू को सौंपा ज्ञापन, रिव्यू पिटीशन की मांग.….
April 10, 2026 07:18 AM
मध्यप्रदेश के 68 महाविद्यालयों में शुरू होंगे एआई आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित होगा पाठ्यक्रम, नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में, प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालयों में प्रारंभ होगा कोर्स...
April 10, 2026 05:08 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 10, 2026 04:17 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 10, 2026 04:14 AM
खेत में रखे चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू...
April 09, 2026 03:40 PM
सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, सांवरिया मंदिर नाला सौंदरीकरण व वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश...
April 09, 2026 02:58 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 54,714 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी…
April 09, 2026 02:34 PM
करोड़ों के आईपीएल सट्टा रैकेट का बड़ा पर्दाफाश, मनासा पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड, गुर्गे फरार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस....
April 09, 2026 02:03 PM
जिले में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन...
April 09, 2026 01:46 PM
महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट, खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा....
April 09, 2026 01:46 PM
नीमच में आज से तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन.....
April 09, 2026 01:45 PM
जावद मंडी प्रागण में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ एसडीएम सुश्री संघवी ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण....
April 09, 2026 01:45 PM
नीमच शहरी आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की आपत्ति के लिए अनन्तिम सूची प्रकाशित....
April 09, 2026 01:44 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत, 18000 घन मीटर जल भराव क्षमता का अमृत सरोवर कार्य पूर्ण....
April 09, 2026 01:44 PM
म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 11 अप्रेल को नीमच आएंगे...
April 09, 2026 01:43 PM
रतनगढ़ मंडल में गांव चलो बस्ती चलो अभियान का भव्य आगाज, वरिष्ठों का सम्मान और जनसंवाद....
April 09, 2026 01:40 PM
आर्म्स एक्ट प्रकरण में 11 वर्षों से फरार अंतर्राज्यीय आरोपी असलम उर्फ लाला गिरफ्तार...
April 09, 2026 01:16 PM
चीताखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया गया आठवां पोषण पखवाडा...
April 09, 2026 12:45 PM
नीमच में कांग्रेस का हल्ला बोल, किसानों के मुद्दों पर कलेक्ट्रेट का घेराव, भजन गाकर जताया विरोध, गेहूं खरीदी में देरी, मुआवजा और सड़कों की बदहाली को लेकर प्रदर्शन, पीड़ित किसानों के हाथों सौंपा ज्ञापन.…
April 09, 2026 12:32 PM