सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन तैयारी बैठक, भादवामाता में संपन्न,सामाजिक एकजुटता को लेकर चर्चा...
Updated : April 07, 2026 05:48 PM
समरथ सेन पालसोड़ा
प्रशासनिक
नीमच :- सेन समाज संगठन जिला नीमच के तत्वावधान मे नीमच तहसील से समाज संगठन द्वारा 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को आरोग्यधाम महामाया भादवा माता मे पाटीदार धर्मशाला पर सेन समाज नीमच का 31 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है जिसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को महामाया भादवा माता स्थित पाटीदार धर्मशाला पर बैठक आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता जिला सेन समाज अध्यक्ष सुखलाल सेन,वरिष्ठ समाज सेवी नंदकिशोर सेन कुंडला द्वारा की गई अतिथि के रूप में जिला संरक्षक दीपक गहलोत,मांगीलाल सेन मनासा,जिला युवा अध्यक्ष चमन सेन एवं सभी तहसील अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी उपस्थित थे ।अतिथियों द्वारा महामाया भादवा माता के चित्र पर माल्याअर्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।जिला अध्यक्ष सुखलाल सेन ने सभी समाज जनों का स्वागत अभिवादन किया ।नीमच मे आयोजित सेन जयंती महोत्सव की वाहन रैली में जिले के सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया और कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया ।समाज बंधु व्हाट्सएप पर किसी के ऊपर आरोप प्रत्यारोप ना करें ।एवं समाज की जाजम पर आकर बात करें ।सोशल मीडिया पर अर्नगल मेसेज को लेकर प्रतिबंधनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए ।समय-समय पर होने वाली बैठकों में खर्चा होता है उसके लिए कोष के निर्माण की व्यवस्था की जायेगी ।और सभी सामूहिक विवाह सम्मेलन मे अधिक से अधिक जोड़ों के पंजीयन को लेकर प्रयास करें ।संरक्षक दीपक गहलोत वकील साहब ने कहा कि सामाजिक एकजुट का बनाए रखने के लिए हम सबको एक रहना जरूरी है और इसके लिए हम सबको सामूहिक सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए वर - वधुओ के अधिक से अधिक पंजीयन हेतु प्रयास करने होंगे ।और इस कार्य के लिए सभी तहसील अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी तन मन के साथ जुट जाए ।सम्मेलन अध्यक्ष भगवती प्रसाद सेन भादवा माता में आयोजित सम्मेलन की व्यवस्थाओं एवं वर वधू के पंजीयन के बारे में समाज जनों को बताया और आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में जोड़ों का पंजीयन करवाये और जिन वधुओ के माता-पिता ना हो उनको 50% छूट दी जाएगी ।हरिप्रसाद गहलोत द्वारा विवाह सम्मेलन को लेकर विस्तृत से समाज जनों को जानकारी दी ।
धर्मशाला समिति अध्यक्ष करण कुमार टांक द्वारा धर्मशाला संबंधित जानकारी विस्तृत से समाज जनों को दी एवं धर्मशाला निर्माण हेतु सभी समाज जनों से सहयोग की अपील की ।महिला जिला सेन समाज अध्यक्ष प्रेमलता रामप्रसाद परमार द्वारा महिला सेन समाज कार्यकारिणी एवं तहसील महिला सेन समाज अध्यक्षों की घोषणा की । कोषाध्यक्ष दीपक सोलंकी द्वारा धर्मशाला का आय व्यय प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन भरत सिसोदिया द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन नरेंद्र गहलोत द्वारा किया गया इस अवसर पर सेन समाज के जिला पदाधिकारी एव समाज जन उपस्थित थे उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी समरथ सेन पालसोडा, राकेश सेन डीकेन द्वारा दी गई
और खबरे
सीबीएन की दो बड़ी कार्रवाई, 338 किलो से ज्यादा अवैध डोडाचूरा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार....
April 07, 2026 04:25 PM
नीमच में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 15 डंपर रेत जब्त...
April 07, 2026 03:00 PM
नीमच मंडी में आज के भाव (07 अप्रैल 2026), 55,754 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी...
April 07, 2026 02:54 PM
चीताखेड़ा अंचल में धूलभरी अंधड़ के साथ बारिश, किसान चिंतित…
April 07, 2026 02:40 PM
किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले सरकार, सैलाब उठा तो आंधियां आ जाएंगी - रमेश दांगी....
April 07, 2026 02:36 PM
कचौली में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न....
April 07, 2026 12:06 PM
मध्याह्न भोजन पर गैस संकट, महिला समूहों ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...
April 07, 2026 12:03 PM
नीमच में नि:शुल्क कृषि उद्यमी प्रशिक्षण शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा मौका....
April 07, 2026 11:32 AM
नीमच में महिलाओं के लिए नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, 15 अप्रैल से शुरू....
April 07, 2026 11:28 AM
नीमच में बकरी पालन का नि:शुल्क प्रशिक्षण, 13 अप्रैल से शुरू....
April 07, 2026 11:26 AM
जैन कॉलोनी में चली नपा की जेसीबी, गली में करीब 10 मकानों का अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया....
April 07, 2026 11:18 AM
भाजपा स्थापना दिवस पर परिहार एवं माहेश्वरी का किया सम्मान....
April 07, 2026 10:48 AM
वैश्विक शांति के लिए अहिंसा के मार्ग पर चलना जरूरी है - श्री बिरला, जैन संतो के जीवन, तप, तपस्या से समाज को सद्प्रेरणा मिलती है- लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला सिंगोली के पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए, लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने किया वैराग्य वाटिका एवं आयुर्वेद सूत्रकम पुस्तक का विमोचन...
April 07, 2026 10:43 AM
नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 क्विंटल 2 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार....
April 07, 2026 10:01 AM
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ, हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने तीन-तीन फीट की 51 हनुमान मूर्तियों के लिए दिए 2.03 लाख रुपये...
April 07, 2026 09:30 AM
किसानों की समस्याओं को लेकर 9 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय किसान और कांग्रेस कार्यकर्ताअधिक संख्या में पहुंचे....
April 07, 2026 08:49 AM
डिप्टी कलेक्टर श्री धार्वे एवं सुश्री भयडिया ने की जनसुनवाई, जनसुनवाई में 99 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
April 07, 2026 08:42 AM
बिना बारिश भीगी फसल, जीरन मंडी के पास पाइपलाइन फूटने से किसानों को भारी नुकसान....
April 07, 2026 08:25 AM
मादक पदार्थ तस्करी में चार वर्ष से फरार 10 हजार रुपये का वांछित ईनामी गिरफ्तार...
April 07, 2026 07:52 AM