वैश्विक शांति के लिए अहिंसा के मार्ग पर चलना जरूरी है - श्री बिरला, जैन संतो के जीवन, तप, तपस्या से समाज को सद्प्रेरणा मिलती है- लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला सिंगोली के पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए, लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने किया वैराग्य वाटिका एवं आयुर्वेद सूत्रकम पुस्तक का विमोचन...
Updated : April 07, 2026 10:43 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मंगलवार को नीमच जिले के सिंगोली में सकल जैन समाज द्वारा आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर योग प्रेरक श्री 108 मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज को श्रीफल भेटकर उनका आर्शिवाद लिया। इस मौके पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक बेगु श्री सुरेश धाकड़, विधायक भीलवाड़ा श्री अशोक कोठारी, श्री रतनलाल, गाडरी चित्तौडगढ, श्री राकेश जैन मडिया कोटा जि.प.सीईओ श्री अमन वैष्णव, एस.पी.श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेश एवं एसडीएम श्री पराग जैन व अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण तथा बडी संख्या में जैन समाज के पुरूष एवं महिलाएं उपस्थित थी। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज की पुस्तक ''आयुर्वेद सूत्रकम'' एवं वैराग्य वाटिका का विमोचन किया और मुनिश्री को पुस्तक की प्रति भेट की। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने अपने उदबोधन में कहा, कि आचार्य मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज ने योग का अहम संदेश दिया है। उन्होने जीवन शैली में बदलाव कर स्वस्थ्य एवं सुखी रहने का आध्यात्मिक मार्ग बताया है। आचार्य मुनिश्री जहां से भी गुजरते है, वहां आध्यात्मिक मार्ग का लाभ लोगो को मिल रहा है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होने कहा, कि वैश्विक, शांति के लिए अंहिसा के मार्ग पर चलना जरूरी है। जैन संतो के जीवन, तप, तपस्या से समाजजनों को सद्प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम को सांसद श्री सुधीर गुप्ता एवं विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने भी संबोधित कया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया और उन्हें स्मृति चिंह भेट किए गए। लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के सिंगोली में अयोध्या नगरी कार्यक्रम स्थल पर पहुचने पर जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसपी श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिह सिसोदिया ने लोक सभा अध्यक्ष की अगवानी की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेटकर उनका स्वागत किया।
और खबरे
भाजपा युवा मोर्चा की घोषणा में धाकड़ समाज की उपेक्षा से आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी
May 24, 2026 04:50 PM
मौसी के यहां घूमने आया 8 वर्षीय मासूम नहाने के दौरान तलाई में डूबा, दर्दनाक हादसे में हुई मौत
May 24, 2026 04:45 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य सचिव ने दिए पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश.....
May 24, 2026 04:39 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य सचिव ने दिए पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश.....
May 24, 2026 04:38 PM
नीमच के जंगलों में दिखा आसमान का राजा, ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026 में 285 गिद्ध दर्ज, रामपुरा रेंज में दिखा अत्यंत दुर्लभ राज गिद्ध, नौतपा की भीषण गर्मी में 92 बीटों में चला तीन दिवसीय सर्वे अभियान
May 24, 2026 04:37 PM
नीमच जिले के थानों में गुंडों की परेड, एसपी राजेश व्यास के निर्देश पर 108 बदमाशों की हुई हाजिरी...
May 24, 2026 02:36 PM
नीमच यातायात पुलिस का विशेष अभियान, बसों, ब्लैक फिल्म वाहनों और नाबालिग चालकों पर कार्रवाई....
May 24, 2026 02:14 PM
उतना ही ले थाली में की बहाना ना पड़े नाली में, शिवपुराण कथा पूर्णाहुति पर हुआ महा प्रसादी का आयोजन...
May 24, 2026 02:01 PM
मन का मैल धुल नहीं पाया कैसे आएंगे भगवान - शिव महापुराण कथा विश्राम दिवस....
May 24, 2026 01:57 PM
हत्या के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार, खेत पर पानी की पाइप दबाने की बात को लेकर हुए विवाद में की थी मारपीट कर हत्या…..
May 24, 2026 01:46 PM
किसानों के खेतों से केबल व मोटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कपासन थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का किया खुलासा..
May 24, 2026 01:45 PM
साधु बनकर करते थे झाड़-फूंक, फिर उड़ाते थे जेवर, पिपलौदा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय ठग गिरोह...
May 24, 2026 11:40 AM
जितनी पवित्रता गौमाता में है उतनी किसी भी जीव मात्र में नहीं है - पं. डॉ बबलू वैष्णव...
May 24, 2026 11:38 AM
जिला कांग्रेस कमेटी नीमच की नई कार्यकारिणी घोषित, कांग्रेस के सच्चे सिपाही जगदीश राठौर को मिली सचिव की बड़ी जिम्मेदारी...
May 24, 2026 10:53 AM
चेन स्नेचिंग के मामले में दो अभियुक्तों तथा चैन खरीदने वाले अभियुक्त को वारंटी गिरफ्तार...
May 24, 2026 09:59 AM
01 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त, तीन अभियुक्त गिरफ्तार...
May 24, 2026 09:52 AM
71 किलो से अधिक अवैध अफीम ड़ोड़ा चुरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, एस्कोर्टिंग करती एक्सयुवी 300 कार सहित आई20 कार जब्त, नगद राशी एक लाख बयासी हजार रूपये जब्त...
May 24, 2026 09:45 AM
जीरन तालाब के हाथी मंदिर घाट पर चला सफाई श्रमदान अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं नप जीरन के गौरव दिवस कार्यक्रम संपन्न...
May 24, 2026 08:34 AM
25 मई गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी के घाट पर होगा विशेष कार्यक्रम, प्रातः 8:30 बजे शिवना पूजन के साथ प्रारंभ होगा सामूहिक श्रमदान, मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता होंगे सम्मिलित...
May 24, 2026 08:31 AM