सीबीएन की दो बड़ी कार्रवाई, 338 किलो से ज्यादा अवैध डोडाचूरा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार....
Updated : April 07, 2026 04:25 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
मंदसौर/कोटा :- मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), कोटा की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 338.904 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। साथ ही इस पूरे मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहली कार्रवाई दिनांक 06 अप्रैल 2026 को तहसील शामगढ़, जिला मंदसौर के शामगढ़–मल्हारगढ़ मार्ग पर स्थित शासकीय स्कूल जुगनिया के पास की गई। विश्वसनीय सूचना के आधार पर CBN टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन संदिग्ध वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 3.154 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई, जिसे कपड़े के थैले में छिपाकर रखा गया था। बाद में जब्त अफीम और वाहन को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत विधिवत जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। दूसरी बड़ी कार्रवाई में, CBN कोटा, ANTF जयपुर एवं भरतपुर की संयुक्त टीम ने 07 अप्रैल 2026 को तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राया गांव के पास एक कार को रोका। जांच के दौरान कार में छिपाकर रखे गए 334.750 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के 26 प्लास्टिक बैग बरामद किए गए। यह डोडाचूरा एक मालवाहक वाहन से कार में लोड किया गया था, जिसे आरोपियों द्वारा छिपाकर ले जाया जा रहा था। पूछताछ में सामने आया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी सुनियोजित तरीके से की जा रही थी। इस कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। CBN ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसी कार्रवाइयों से समाज, विशेषकर युवाओं को नशे की बुराई से बचाने और “नशा मुक्त भारत” के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।
और खबरे
विधायक परिहार ने चौथखेड़ा की चौपाल में सुनी, जनसमस्याएं, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान....
April 10, 2026 09:00 AM
तुषार कोठारी बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के उज्जैन संभागीय अध्यक्ष...
April 10, 2026 07:21 AM
TET परीक्षा को लेकर शिक्षक संघ ने विधायक माधव मारू को सौंपा ज्ञापन, रिव्यू पिटीशन की मांग.….
April 10, 2026 07:18 AM
मध्यप्रदेश के 68 महाविद्यालयों में शुरू होंगे एआई आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित होगा पाठ्यक्रम, नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में, प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालयों में प्रारंभ होगा कोर्स...
April 10, 2026 05:08 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 10, 2026 04:17 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 10, 2026 04:14 AM
खेत में रखे चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू...
April 09, 2026 03:40 PM
सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, सांवरिया मंदिर नाला सौंदरीकरण व वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश...
April 09, 2026 02:58 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 54,714 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी…
April 09, 2026 02:34 PM
करोड़ों के आईपीएल सट्टा रैकेट का बड़ा पर्दाफाश, मनासा पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड, गुर्गे फरार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस....
April 09, 2026 02:03 PM
जिले में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन...
April 09, 2026 01:46 PM
महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट, खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा....
April 09, 2026 01:46 PM
नीमच में आज से तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन.....
April 09, 2026 01:45 PM
जावद मंडी प्रागण में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ एसडीएम सुश्री संघवी ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण....
April 09, 2026 01:45 PM
नीमच शहरी आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की आपत्ति के लिए अनन्तिम सूची प्रकाशित....
April 09, 2026 01:44 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत, 18000 घन मीटर जल भराव क्षमता का अमृत सरोवर कार्य पूर्ण....
April 09, 2026 01:44 PM
म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 11 अप्रेल को नीमच आएंगे...
April 09, 2026 01:43 PM
रतनगढ़ मंडल में गांव चलो बस्ती चलो अभियान का भव्य आगाज, वरिष्ठों का सम्मान और जनसंवाद....
April 09, 2026 01:40 PM
आर्म्स एक्ट प्रकरण में 11 वर्षों से फरार अंतर्राज्यीय आरोपी असलम उर्फ लाला गिरफ्तार...
April 09, 2026 01:16 PM