पंचकल्याणक महोत्सव का चौथा दिन वैराग्य और भक्ति में सराबोर, संत सानिध्य में दीक्षा विधान संपन्न, राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक बेगू विधायक सुरेश धाकड़, कांग्रेस के राष्टीय महासचिव धीरज गुर्जर,जावद विधानसभा कांग्रेस से संभावित प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार शामिल हुए...
Updated : April 06, 2026 02:21 AM
महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली
धार्मिक
सिंगोली :- मेवाड़ प्रांत की पावन धरा सिंगोली में आयोजित पंचकल्याणक प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का चौथा दिन श्रद्धा, भक्ति और वैराग्य के रंग में सराबोर नजर आया। जैन धर्म के इस महोत्सव में शुक्रवार को परंपरानुसार जैनेश्वरी दीक्षा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सुबह से ही आयोजन स्थल पर आराधना, मंगलाष्टक, अभिषेक, शांति धारा, नित्य पूजन एवं तप कल्याणक पूजन जैसे धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इसके पश्चात योग प्रेरक मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने उनकी मंगल वाणी का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान महाराज नाभिराय का दरबार, आदि कुमार का पाणिग्रहण संस्कार एवं भव्य बारात का आयोजन हुआ, जिसमें इन्द्रों की प्रतीकात्मक उपस्थिति ने वातावरण को दिव्य बना दिया। इसके बाद आदि कुमार का राज्याभिषेक, राजतिलक एवं 32 मुकुटधारी राजाओं द्वारा अधीनता स्वीकार करने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। धार्मिक प्रसंगों के तहत आदि कुमार द्वारा ब्राह्मी एवं सुंदरी को शिक्षा प्रदान करने, ब्राह्मी द्वारा आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत ग्रहण करने तथा समाज को कृषि, विद्या, वाणिज्य एवं शिल्प की शिक्षा देने के संदेश प्रस्तुत किए गए। नीलांजन नृत्य, वैराग्य भावना एवं लौकांतिक देवों के स्तवन जैसे प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
आयोजन में बताया गया कि आदि कुमार के 101 पुत्रों में ज्येष्ठ भरत को अयोध्या तथा बाहुबली को पोदनपुर का राज्य प्रदान किया गया। इसके पश्चात पालकी प्रस्थान के साथ दीक्षा वन की ओर प्रस्थान एवं केशलोंच जैसी दीक्षा विधियां मुनि श्री के सानिध्य में सम्पन्न हुईं।
गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति - महोत्सव में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक, बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव धीरज गुर्जर, गोपाल मालवीय, जावद क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव सत्यनारायण पाटीदार, भैंसरोड़गढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील जैन तथा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस दौरान अतिथियों ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए जैन धर्म के सिद्धांतों की सराहना की तथा मुनि श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
और खबरे
पंचकल्याणक महोत्सव का चौथा दिन वैराग्य और भक्ति में सराबोर, संत सानिध्य में दीक्षा विधान संपन्न, राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक बेगू विधायक सुरेश धाकड़, कांग्रेस के राष्टीय महासचिव धीरज गुर्जर,जावद विधानसभा कांग्रेस से संभावित प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार शामिल हुए...
April 06, 2026 02:21 AM
24 साल सरहद की रखवाली कर लौटे नीमच के मुकेश का खुली जीप में निकला जुलूस, शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत...
April 06, 2026 02:07 AM
किसानों को चेतावनी, नरवाई जलाने पर सख्त कार्रवाई, 15 हजार तक जुर्माना तय...
April 06, 2026 02:04 AM
बडावदा में चाकूबाजी कांड का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए...
April 06, 2026 02:02 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर..
April 06, 2026 01:58 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 06, 2026 01:53 AM
ग्राम पंचायत भाटखेड़ी में सरपंच मनोज पुरोहित की अनूठी पहल, कचरे से भरी पुरानी कुई को स्वच्छ कर बनाया आस्था का केंद्र...
April 05, 2026 04:00 PM
नाबालिग से 2 किलो 757 ग्राम अवैध अफीम बरामद, सप्लायर आरएसी कांस्टेबल गिरफ्तार.…
April 05, 2026 03:48 PM
खंडेलवाल वैश्य समाज, नीमच द्वारा जल मंदिर का लोकार्पण किया गया...
April 05, 2026 03:43 PM
भाजयु मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, नीमच के आयुष कोठारी बने नमो ऐप के प्रदेश प्रभारी...
April 05, 2026 03:31 PM
शांति भवन में भव्य जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न, 1000 से अधिक समाजजन की उपस्थिति, 350 युवाओं का पंजीयन, समाज को नई दिशा देने वाला प्रयास…
April 05, 2026 03:29 PM
स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम, बम्बोरी में हर घर कचरा संग्रहण अभियान का आगाज....
April 05, 2026 03:26 PM
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर नवीन कार्यालय भवन का भूमि पुजन समारोह कल...
April 05, 2026 12:49 PM
राष्ट्र विकास सर्वोपरि, सत्ता प्राप्त करना लक्ष्य नहीं,-विधायक दिलीप सिंह परिहार, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 सम्पन्न....
April 05, 2026 12:44 PM
गाजियाबाद में ड्रॉप रोबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता सम्पन्न, राजस्थान सब जूनियर बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन....
April 05, 2026 12:27 PM
बघाना में अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 जवानों ने समय पर पहुँचाया अस्पताल...
April 05, 2026 08:52 AM
प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान में नीमच पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई, 02 प्रकरणों में 52.25 लाख की एमडी, 2 किलो से अधिक अफीम व 15 किलो डोडाचूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार...
April 05, 2026 08:19 AM
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला 7 अप्रैल को सिंगोली आएंगे...
April 05, 2026 07:34 AM
अवैध मादक पदार्थ 42.200 किलोग्राम पीसा डोडाचूरा जप्त कर, दो आरोपी गिरफ्तार, सिंगोली पुलिस को मिली सफलता....
April 05, 2026 06:43 AM