FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

राष्ट्र विकास सर्वोपरि, सत्ता प्राप्त करना लक्ष्य नहीं,-विधायक दिलीप सिंह परिहार, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 सम्पन्न....

  Updated : April 05, 2026 12:44 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  राजनीति

नीमच :- संगठन में समय-समय पर परिवर्तन होते रहते हैं और इन परिवर्तनों को समझने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है उन्होंने बल देकर कहा कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, सत्ता प्राप्त करना हमारा लक्ष्य नहीं है बल्कि शोषण मुक्त समाज की स्थापना हमारा उद्देश्य है। यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कही। वे दिगंबर जैन मांगलिक भवन सभागार में भारतीय जनता पार्टी नीमच के तत्वाधान में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत आयोजित मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला क्षेत्रीय विकास प्रदर्शनी के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चलने वाला संगठन है। भजन संस्कृति और परंपरा से ही राष्ट्र का निर्माण होता है इसके राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र सेवा हमारे कार्य का मूल आधार है ।उन्होंने एकात्म मानवाद दर्शन को भारतीय संस्कृति का मूल विचार बताते हुए कहा कि यह केवल व्यक्ति या समझ नहीं बल्कि दोनों की एकात्मता का सिद्धांत है उन्होंने अंत्योदय की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि देश के अंतिम व्यक्ति तक भोजन और सुविधाएं पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है। अभ्यास से पूर्णता मिलती है सीखने की कोई उम्र नहीं होती 33प्रतिशत महिला आरक्षण पर सरकार कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं के रात्रि विश्राम से जीवन में कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी कैसे आगे बढ़ा जाए का प्रशिक्षण मिलता है। सभी कार्यकर्ता मिलकर भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करें तभी हमारा यह प्रशिक्षण सार्थक होगा। पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने हमारी कार्य पद्धति एवं विस्तार समापन विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि कार्यकर्ता संस्कारों के साथ जीवन में आगे बढ़े तो आज का विपक्ष में रहने वाला विरोधी भी कल हमारा स्वयंसेवक बन सकता है। इस प्रकार के प्रशिक्षण अनुसंधान से संगठन के लिए कार्य पद्धति किए आवश्यक कार्य योजना पर विचार विमर्श होता है जिससे संगठन और अधिक मजबूत होता है। कार्यकर्ताओं का जब भी कोई प्रशिक्षण हो तो औपचारिक नहीं हो, बैठक में तय करें सूची निर्धारित करें और फिर उसे पर परिणाम को ध्यान में रखते हुए ही कार्य करें तो सफलता हमारे कदमों में होगी। प्रशिक्षण में कार्यकर्ता निर्धारित समय पर अपना कार्य पूरा करने का प्रशिक्षण प्राप्त करता है जिससे संगठन में और निखार आता है। मतदान केंद्र पर संगठन द्वारा निर्धारित 6 कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने का लक्ष्य होना चाहिए ।पन्ना प्रमुख के माध्यम से मतदान केंद्र जीतने की कार्य योजना पर कार्य करना चाहिए।
पूर्व सांसद सुभाष पटेल ने कहा कि कांग्रेस शासन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य रखा है तभी पार्टी पौधे से वट वृक्ष बनी है। निचले जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया तभी पार्टी पूरे देश में स्थापित हुई है। गांव की चौपाल पर यदि कोई कांग्रेस का कार्यकर्ता भाजपा के लिए गलत विचार बोलता है तो उसका हमें अपने विकास कार्यों के माध्यम से जवाब देना चाहिए। ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल पर चाहे कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़े हमारा लक्ष्य उसे जितना होना चाहिए।
पंकज पोरवाल ने मीडिया एवं सोशल मीडिया विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भारतीय संस्कृति के कारण गुणवत्ता युक्त कार्यकर्ता बनता है। देश के 50प्रतिशत लोग सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं इसलिए एआई का प्रशिक्षण प्राप्त कर सोशल मीडिया पर प्रत्येक कार्यकर्ता को अपडेट रहना चाहिए। राजनीति सेवा का मार्ग है सोशल मीडिया का सदुपयोग करना चाहिए दुरुपयोग नहीं। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता सत्य प्रमाणिकता के साथ कार्य करें। हेमंत हरित ने मतदान केंद्र प्रबन्धन कार्य के विषय के वर्तमान परिपेक्ष्य के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र के स्वच्छता अभियान में सक्रियता के साथ सहभागिता निभाएं। मतदान केंद्र को मजबूत करने के लिए पार्टी के प्रमुख गाइडलाइन अनुसार मन की बात ,पन्ना प्रमुख, बूथ समिति की सक्रियता को ध्यान में रखना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी में महिला कार्यकर्ता भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।इस अवसर पर सत्र में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों को विस्तार से समझा और बुथ स्तर पर इसका उपयोग कर संगठन को सफलता दिलाने में सहयोगी बनेंगे। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन पप्पू, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, धन सिंह कैथवास, मनासा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने भी विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति गीतों से किया गया। स्वागत उद्बोधन मण्डल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत ने दिया। इस अवसर योगेश जैन, उमंग सुराहा, अमन दीवान, कृष्णा मेहरा,संजय डांगी, मनीष शर्मा, दीपक पुरोहित एवं हार्दिक चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत से हुआ इस अवसर पर भजन संध्या विभिन्न योग आसन अभ्यास का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री विक्की छाबड़ा ने किया तथा आभार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत में व्यक्त किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त पिस्टल जब्त...

April 10, 2026 09:06 AM

जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में राष्ट्रीय कार्यबल अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन....

April 10, 2026 09:01 AM

विधायक परिहार ने चौथखेड़ा की चौपाल में सुनी, जनसमस्याएं, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान....

April 10, 2026 09:00 AM

तुषार कोठारी बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के उज्जैन संभागीय अध्यक्ष...

April 10, 2026 07:21 AM

TET परीक्षा को लेकर शिक्षक संघ ने विधायक माधव मारू को सौंपा ज्ञापन, रिव्यू पिटीशन की मांग.….

April 10, 2026 07:18 AM

मध्यप्रदेश के 68 महाविद्यालयों में शुरू होंगे एआई आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित होगा पाठ्यक्रम, नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में, प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालयों में प्रारंभ होगा कोर्स...

April 10, 2026 05:08 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 10, 2026 04:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 10, 2026 04:14 AM

खेत में रखे चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू...

April 09, 2026 03:40 PM

सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, सांवरिया मंदिर नाला सौंदरीकरण व वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश...

April 09, 2026 02:58 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 54,714 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी…

April 09, 2026 02:34 PM

करोड़ों के आईपीएल सट्टा रैकेट का बड़ा पर्दाफाश, मनासा पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड, गुर्गे फरार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस....

April 09, 2026 02:03 PM

जिले में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन...

April 09, 2026 01:46 PM

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट, खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा....

April 09, 2026 01:46 PM

नीमच में आज से तीन दिवसीय जिला स्‍तरीय पुस्‍तक मेले का आयोजन.....

April 09, 2026 01:45 PM

जावद मंडी प्रागण में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ एसडीएम सुश्री संघवी ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण....

April 09, 2026 01:45 PM

नीमच शहरी आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्‍त पदों की आपत्ति के लिए अनन्तिम सूची प्रकाशित....

April 09, 2026 01:44 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत, 18000 घन मीटर जल भराव क्षमता का अमृत सरोवर कार्य पूर्ण....

April 09, 2026 01:44 PM

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 11 अप्रेल को नीमच आएंगे...

April 09, 2026 01:43 PM