24 साल सरहद की रखवाली कर लौटे नीमच के मुकेश का खुली जीप में निकला जुलूस, शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत...
Updated : April 06, 2026 02:07 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच। भारतीय सेना में 24 साल की लंबी सेवा पूरी कर हवलदार मुकेश राठौर जब अपने गृह नगर नीमच लौटे, तो उनका स्वागत किसी उत्सव की तरह हुआ। रविवार सुबह शहर की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल नजर आया और लोग जवान की झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।
सुबह करीब 8:30 बजे फोर जीरो चौराहे से मुकेश राठौर का अभिनंदन जुलूस शुरू हुआ। फूलों से सजी खुली जीप में सवार सेवानिवृत्त जवान का शहरवासियों ने पुष्प वर्षा और मालाओं से स्वागत किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों कमल चौक, फ्रूट मार्केट चौराहा, फवारा चौक और एसपी ऑफिस होते हुए मेशी शोरूम पहुंची। यहां से जुलूस डाक बंगला और इंदिरा नगर होते हुए शहीद पार्क नीमच सिटी पहुंचा। अंतिम पड़ाव इंदिरा नगर स्थित मांगलिक भवन रहा, जहां सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
2002 में शुरू हुआ था सेना का सफर- मूल रूप से नीमच के पास कुण्डला गांव के रहने वाले मुकेश राठौर साल 2002 में महाराष्ट्र के अहमदनगर से सेना में भर्ती हुए थे। दो दशकों से ज्यादा के करियर में उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी ड्यूटी निभाई। मुकेश की पोस्टिंग अधिकतर चुनौतीपूर्ण इलाकों में रही। साल 2007 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जेके आरआर बटालियन के साथ काम किया। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान के बीकानेर और लेह जैसे दुर्गम ठिकानों पर भी अपनी सेवाएं दीं।
विदेशी धरती पर भी निभाई जिम्मेदारी- मुकेश राठौर के सैन्य करियर में एक अहम पड़ाव साल 2019 में आया, जब उनका चयन संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के लिए हुआ। इस मिशन के तहत उन्हें दक्षिण सूडान भेजा गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटने के बाद वे अपनी यूनिट में हवलदार के पद पर तैनात थे। 31 मार्च 2026 को वे सेवानिवृत्त हुए। 3 अप्रैल को जब वे अपने गांव पहुंचे तो कुण्डला में उत्साह का माहौल था, जिसके बाद 5 अप्रैल रविवार को नीमच शहर में भव्य अभिनंदन रैली निकाली गई।
युवाओं को दी देश सेवा की सीख- जुलूस के दौरान मुकेश राठौर मित्र मंडल ने शहर में जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाए थे। देशभक्ति गानों के बीच लोग पैदल चलते हुए जवान का उत्साह बढ़ा रहे थे। इंदिरा नगर स्थित मांगलिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों और परिजनों ने उनका सम्मान किया। इस मौके पर मुकेश राठौर ने अपनी लंबी सेवा के अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं से चर्चा करते हुए उन्हें सेना में भर्ती होने और देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, परिजन और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
और खबरे
संकटमोचन बना 5 KG एलपीजी सिलिंडर, श्रमिकों सहित सभी के लिए 1150 रुपये में उपलब्ध, लाइन लगाने की जरूरत नहीं....
April 08, 2026 09:01 AM
किसानों को उर्वरक वितरण नवीन ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से होगा...
April 08, 2026 08:35 AM
जिले की 25 मदिरा दुकानों का ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 9 अप्रेल को....
April 08, 2026 08:30 AM
बाबा शेवाराम साहेब की 42वीं वार्षिक वर्सी उत्सव 9 अप्रैल, गुरूवार को...
April 08, 2026 08:26 AM
जिला एवं तहसील स्तर पर भी कामर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करें, मंत्रिमण्डल समिति ने की पेट्रोल, डीजल, एलपीजी एवं सीएनजी की आपूर्ति की समीक्षा....
April 08, 2026 02:57 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 08, 2026 02:54 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 08, 2026 02:53 AM
सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन तैयारी बैठक, भादवामाता में संपन्न,सामाजिक एकजुटता को लेकर चर्चा...
April 07, 2026 05:48 PM
सीबीएन की दो बड़ी कार्रवाई, 338 किलो से ज्यादा अवैध डोडाचूरा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार....
April 07, 2026 04:25 PM
नीमच में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 15 डंपर रेत जब्त...
April 07, 2026 03:00 PM
नीमच मंडी में आज के भाव (07 अप्रैल 2026), 55,754 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी...
April 07, 2026 02:54 PM
चीताखेड़ा अंचल में धूलभरी अंधड़ के साथ बारिश, किसान चिंतित…
April 07, 2026 02:40 PM
किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले सरकार, सैलाब उठा तो आंधियां आ जाएंगी - रमेश दांगी....
April 07, 2026 02:36 PM
कचौली में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न....
April 07, 2026 12:06 PM
मध्याह्न भोजन पर गैस संकट, महिला समूहों ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...
April 07, 2026 12:03 PM
नीमच में नि:शुल्क कृषि उद्यमी प्रशिक्षण शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा मौका....
April 07, 2026 11:32 AM
नीमच में महिलाओं के लिए नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, 15 अप्रैल से शुरू....
April 07, 2026 11:28 AM
नीमच में बकरी पालन का नि:शुल्क प्रशिक्षण, 13 अप्रैल से शुरू....
April 07, 2026 11:26 AM
जैन कॉलोनी में चली नपा की जेसीबी, गली में करीब 10 मकानों का अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया....
April 07, 2026 11:18 AM