FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

खबर छापने की बात को लेकर पत्रकार व अन्य व्यक्ति से मारपीट करने वाले 04 आरोपीगण को कारावास...

  Updated : April 06, 2026 11:29 AM

DESK NEWS

  अपराध

नीमच :- श्रीमती अंकिता गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा खबर छापने की बात को लेकर फरियादी पत्रकार एवं मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपीगण (01) डाँ. संजय गुप्ता पिता हरिनारायण गुप्ता, उम्र-53 वर्ष एवं (2) डाँ. सुजाता गुप्ता पति संजय गुप्ता, उम्र-52 वर्ष, दोनो निवासी-गुप्ता नर्सिंग होम, कॉलेज रोड, जिला नीमच को धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह के सश्रम कारावास व 1000-1000रू. अर्थदण्ड एवं धारा 342 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह के सश्रम कारावास व 1000-1000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया एवं अन्य दो आरोपीगण (3) दिलीप पिता मदन बसेर, उम्र-29 वर्ष एवं (4) रामप्रहलाद उर्फ प्रहलाद बसेर, उम्र-29 वर्ष, निवासी-कालियाखेड़ी, गुजराल, थाना नारायणगढ़, जिला मन्दसौर को धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह के सश्रम कारावास व 1000-1000रू. अर्थदण्ड, धारा 342 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह के सश्रम कारावास व 1000-1000रू. अर्थदण्ड एवं धारा 452 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास व 3000-3000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 8 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 08.03.2018 को सुबह के लगभग 10ः30 बजे गुप्ता नर्सिग होम, नीमच की हैं। दिनांक 07.03.2028 को फरियादी पत्रकार राकेश सोन के मोबाईल पर रात्री के समय आरोपी संजय गुप्ता ने फोन लगाकर बच्चे बदलने वाले समाचार को लेकर बात की एवं नर्सिंग होम आने को कहा, जिस पर उसके द्वारा सुबह आने को कहा गया। दिनांक 08.03.2018 को सुबह वह अपने कैमरामेन राजा प्लास के साथ नर्सिंग होम पहुंचा, जहां पर आरोपीगण डॉ. संजय गुप्ता एवं डॉ. सुजाता गुप्ता ने कैबिन में समाचार को लेकर बात-चीत करते हुवे उससे विवाद किया व इसी दौरान डाँ. संजय गुप्ता उसके साथ मार-पीट करने लगे और कहा कि मैंने उसे भी बुलवाया है, जो तुम्हें खबरें देता हैं। इतनी देर में आरोपीगण प्रहलाद व दिलीप भी आ गये व उन्होंने ने भी कैबिन बंद कर उसके साथ लात-घूसों से मारपीट जिस कारण उसका चश्मा टूट गया था व घटना के दौरान डॉ. सुजाता गुप्ता कैबिन का दरवाजा बंद करके खड़ी रही थी। इसी बीच आरोपीगण प्रहलाद एवं दिलीप बहार निकलकर नर्सिग होम के बहार स्थित नाकोड़ा मेडिकल स्टोर में घुसकर मेडिकल स्टोर संचालक महावीर जैन के साथ भी मारपीट करते हुवे उसको कैबिन में लेकर आ गये। इतनी देर में कैबिन के बहार महावीर जैन के परिजनों के आ जाने पर कैबिन से सबको बहार निकाला गया। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना नीमच सिटी लिखाई, जिस पर से अपराध पंजीबद्ध किया गया और आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।   विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी, आहत व सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विपिन मण्डलोई, एडीपीओ द्वारा की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

TET परीक्षा को लेकर शिक्षक संघ ने विधायक माधव मारू को सौंपा ज्ञापन, रिव्यू पिटीशन की मांग.….

April 10, 2026 07:18 AM

मध्यप्रदेश के 68 महाविद्यालयों में शुरू होंगे एआई आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित होगा पाठ्यक्रम, नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में, प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और 13 स्वायत्त महाविद्यालयों में प्रारंभ होगा कोर्स...

April 10, 2026 05:08 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 10, 2026 04:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 10, 2026 04:14 AM

खेत में रखे चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू...

April 09, 2026 03:40 PM

सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण, सांवरिया मंदिर नाला सौंदरीकरण व वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश...

April 09, 2026 02:58 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 54,714 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी…

April 09, 2026 02:34 PM

करोड़ों के आईपीएल सट्टा रैकेट का बड़ा पर्दाफाश, मनासा पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड, गुर्गे फरार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस....

April 09, 2026 02:03 PM

जिले में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन...

April 09, 2026 01:46 PM

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट, खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा....

April 09, 2026 01:46 PM

नीमच में आज से तीन दिवसीय जिला स्‍तरीय पुस्‍तक मेले का आयोजन.....

April 09, 2026 01:45 PM

जावद मंडी प्रागण में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ एसडीएम सुश्री संघवी ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण....

April 09, 2026 01:45 PM

नीमच शहरी आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्‍त पदों की आपत्ति के लिए अनन्तिम सूची प्रकाशित....

April 09, 2026 01:44 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत, 18000 घन मीटर जल भराव क्षमता का अमृत सरोवर कार्य पूर्ण....

April 09, 2026 01:44 PM

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 11 अप्रेल को नीमच आएंगे...

April 09, 2026 01:43 PM

रतनगढ़ मंडल में गांव चलो बस्ती चलो अभियान का भव्य आगाज, वरिष्ठों का सम्मान और जनसंवाद....

April 09, 2026 01:40 PM

आर्म्स एक्ट प्रकरण में 11 वर्षों से फरार अंतर्राज्यीय आरोपी असलम उर्फ लाला गिरफ्तार...

April 09, 2026 01:16 PM

चीताखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया गया आठवां पोषण पखवाडा...

April 09, 2026 12:45 PM

नीमच में कांग्रेस का हल्ला बोल, किसानों के मुद्दों पर कलेक्ट्रेट का घेराव, भजन गाकर जताया विरोध, गेहूं खरीदी में देरी, मुआवजा और सड़कों की बदहाली को लेकर प्रदर्शन, पीड़ित किसानों के हाथों सौंपा ज्ञापन.…

April 09, 2026 12:32 PM