FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्य प्रदेश इकाई की दो बड़ी कार्रवाई, राजस्थान में गांजा एवं डोडा चूरा की भारी मात्रा जब्त...

  Updated : April 09, 2026 10:06 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्य प्रदेश इकाई द्वारा दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।
प्रकरण–1: 223.700 किलोग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार - विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर CBN नीमच की एक निवारक टीम ने दिनांक 06.04.2026 को राजस्थान के जिला चित्तौड़गढ़ के तहसील गंगरार अंतर्गत ग्राम मिनाना में एक मकान पर छापा मारा। सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त ग्राम का एक व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लाकर अपने घर में छिपाकर रखे हुए है। CBN अधिकारियों द्वारा मकान की पहचान कर विधिवत तलाशी लेने पर काले प्लास्टिक के बोरों में रखा हुआ कुल 223.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात उक्त गांजा को NDPS अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत जब्त किया गया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच प्रचलित है।
प्रकरण -2: 1612.230 किलोग्राम डोडा चूरा एवं कंटेनर ट्रक जब्त - एक अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाई में, CBN नीमच को यह सूचना प्राप्त हुई कि राजस्थान पंजीकृत एक टाटा कंटेनर ट्रक में बड़ी मात्रा में डोडा चूरा (Poppy Straw) मध्य प्रदेश के मनासा क्षेत्र से बीकानेर (राजस्थान) ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 06.04.2026 की शाम को CBN टीम गठित कर संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी गई। दिनांक 07.04.2026 को नागौर (राजस्थान) के पाडू कला बायपास रोड पर संदिग्ध ट्रक की पहचान कर उसे रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान चालक ने CBN टीम के वाहन को टक्कर मारते का प्रयास करते हुए भागने की कोशिश की, परंतु टीम द्वारा प्रभावी पीछा करने पर चालक चलती गाड़ी से कूदकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकराकर रुक गया। इस दौरान AGTF, राजस्थान के साथ समन्वय स्थापित कर जिला स्तर पर नाकाबंदी की गई तथा स्थानीय पुलिस की सहायता से वाहन को पाडूकलां थाने लाया गया। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 1612.230 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के उपरांत उक्त मादक पदार्थ एवं कंटेनर ट्रक को NDPS अधिनियम, 1985 के अंतर्गत जब्त कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्य प्रदेश इकाई मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सतत एवं सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने हेतु अपने प्रयास निरंतर जारी रखेगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

श्री नेमीनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जाप संपन्न....

April 09, 2026 11:18 AM

ग्वालटोली बालाजी मंदिर की दान पेटी से निकले 68180 रुपए...

April 09, 2026 10:58 AM

ग्वालटोली में श्री चन्द्रवंशी ग्वाला समाज का 8 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 को, सामूहिक गंगभोज का आयोजन 18 को होगा, तैयारियां जोरो से जारी...

April 09, 2026 10:56 AM

इंदौर की दंपति ने बचाई चार बच्चों की जान, दलौदा पुलिस ने किया सम्मानित, राहवीर योजना के लिए भेजा नाम...

April 09, 2026 10:35 AM

भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का शपथ ग्रहण समारोह 11 को, नई कार्यकारिणी संभालेगी दायित्व....

April 09, 2026 10:13 AM

संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी/कर्मचारी बैडमिंटन प्रतियोगिता में नीमच रहा उपविजेता...

April 09, 2026 10:08 AM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्य प्रदेश इकाई की दो बड़ी कार्रवाई, राजस्थान में गांजा एवं डोडा चूरा की भारी मात्रा जब्त...

April 09, 2026 10:06 AM

बिना नंबर की बाइक से अफीम तस्करी का खुलासा, 1.5 किलो अवैध अफीम जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार, छोटीसादड़ी पुलिस की कार्रवाई...

April 09, 2026 09:39 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतापगढ़ पुलिस व एनडीपीएस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त....

April 09, 2026 09:13 AM

सार्वजनिक स्थानों पर जुआ-सट्टा की पर्चियां काटते 06 आरोपी गिरफ्तार, सट्टा उपकरण व 2300 रुपये नकद जब्त, प्रतापगढ़ पुलिस की कार्रवाई...

April 09, 2026 09:11 AM

एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार 2 इनामी आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, नारकोटिक्स विंग इंदौर द्वारा दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का था इनाम....

April 09, 2026 09:06 AM

जिला कलक्टर ने यूआईटी में योजनाओं की ली जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश...

April 09, 2026 08:35 AM

आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा, प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, 06 लैपटॉप, 38 मोबाइल व 48 सिमकार्ड जब्त, 12 करोड़ से अधिक का हिसाब मिला, संगठित रैकेट का बड़ा पर्दाफाश.....

April 09, 2026 08:06 AM

नव प्रवेशित छात्राओं का सीबीईओ ने किया अभिनंदन...

April 09, 2026 07:26 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी, विगत दो दिनों में 78 लाख रूपए से अधिक के मादक पदार्थ (गांजा, स्मैक, एमडी व डोडाचूरा) व संपत्ति जप्त....

April 09, 2026 03:09 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 09, 2026 02:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 09, 2026 02:11 AM

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर भक्तिमय होगा नीमच, 9 अप्रैल को टाउन हॉल में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जिटो) के नेतृत्व में गूंजेगा भव्य सामूहिक नवकार मंत्र जप...

April 08, 2026 04:58 PM

शीघ्र होगा मुख्य सड़क का निर्माण, नगरपालिका अधिकारियों का दल पहुंचा इंदिरा नगर, किया मौका निरीक्षण.....

April 08, 2026 04:47 PM