ग्वालटोली में श्री चन्द्रवंशी ग्वाला समाज का 8 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 को, सामूहिक गंगभोज का आयोजन 18 को होगा, तैयारियां जोरो से जारी...
Updated : April 09, 2026 10:56 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच :- श्री चन्द्रवंशी ग्वाला-गवली समाज, ग्वालटोली द्वारा समाज का 8 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं गंगा पूजन समारोह का आयोजन आगामी 18 व 19 अप्रैल को श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर, ग्वालटोली पर किया जाएगा, जिसकी तैयारियां आयोजन समिति के द्वारा समाजजन के सहयोग से पूर्ण की जा रही हैं। इस भव्य आयोजन में हजारो की संख्या में ग्वाला समाजजन शामिल होगे। ग्वाला समाज, ग्वालटोली के पंच धन्नालाल पटेल, रामप्रसाद चौधरी, राजू पटेल, श्यामलाल दीवान के नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन में आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक तुलसी विवाह एवं समाज के 26 विवाह योग्य जोड़ो को परिणय-सूत्र में बांधा जाएगा। समाज के पंचगण से मिली जानकारी अनुसार श्री राधा कृष्ण मंदिर पर 18 अप्रैल को सामूहिक गंगा पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रातः 8 बजे से नवनिर्मित हाल में श्री सत्यनारायण भगवान की कथा एवं हवन, प्रातः 8 से दोपहर 3 बजे तक पिण्डदान के कार्यक्रम अपने-अपने निवास स्थान पर आयोजित होगे। शाम 4 बजे से गंगा यात्रा श्री गणेश मंदिर से निकलेगी। 6 बजे गंगा माता की महाआरती, 6.30 बजे नवनिर्मित हाल, मुख्य द्वार एवं पेयजल टंकी का लोकार्पण किया जाएगा। सायं 7 बजे से गंगा प्रसादी का आयोजन, रात्रि 8 बजे से कन्हैया गायन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अन्तर्गत अगले दिन 19 अप्रैल अक्षय तृतीया को तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रातः 7 बजे बिन्दौरी सजावट, 8.30 बजे से बिन्दौरी प्रारम्भ, 11 बजे से टीका बारात स्वागत, दोपहर 1 से 3 बजे तक पीले हाथ (फेरे), दोपहर 3.30 बजे वर-वधुओ का आशीर्वाद समारोह एवं सायं 4 बजे विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन के अंत में सभी वर-वधुओ को आयोजन समिति द्वारा कपड़े, गहने एवं घरेलू सामान उपहार स्वरूप भेंट किए जाएंगे। उक्त जानकारी श्री चन्द्रवंशी ग्वाला समाज नवयुवक मंडल अध्यक्ष विजय पडरिया व प्रवक्ता रवि दीवान ने दी।
और खबरे
नीमच में कांग्रेस का हल्ला बोल, किसानों के मुद्दों पर कलेक्ट्रेट का घेराव, भजन गाकर जताया विरोध, गेहूं खरीदी में देरी, मुआवजा और सड़कों की बदहाली को लेकर प्रदर्शन, पीड़ित किसानों के हाथों सौंपा ज्ञापन.…
April 09, 2026 12:32 PM
पुस्तक मेले के आयोजन में देरी पर श्याम शर्मा ने उठाए सवाल, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कसा तंज...
April 09, 2026 12:29 PM
टाउनहॉल में गूंजा नवकार मंत्र, 800 से अधिक लोगों ने रचा आस्था और एकता का इतिहास, विश्व नवकार दिवस पर विभिन्न समाजों की सहभागिता, आध्यात्मिकता के साथ सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश - कार्यक्रम में वर्चुली जुड़े केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, किया संबोधित...
April 09, 2026 12:28 PM
सी.आर.पी.एफ. का शौर्य दिवस, रण ऑफ कच्छ की वीरता को नमन, नीमच में शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि...
April 09, 2026 11:32 AM
श्री नेमीनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जाप संपन्न....
April 09, 2026 11:18 AM
ग्वालटोली बालाजी मंदिर की दान पेटी से निकले 68180 रुपए...
April 09, 2026 10:58 AM
ग्वालटोली में श्री चन्द्रवंशी ग्वाला समाज का 8 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 को, सामूहिक गंगभोज का आयोजन 18 को होगा, तैयारियां जोरो से जारी...
April 09, 2026 10:56 AM
इंदौर की दंपति ने बचाई चार बच्चों की जान, दलौदा पुलिस ने किया सम्मानित, राहवीर योजना के लिए भेजा नाम...
April 09, 2026 10:35 AM
भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का शपथ ग्रहण समारोह 11 को, नई कार्यकारिणी संभालेगी दायित्व....
April 09, 2026 10:13 AM
संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी/कर्मचारी बैडमिंटन प्रतियोगिता में नीमच रहा उपविजेता...
April 09, 2026 10:08 AM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्य प्रदेश इकाई की दो बड़ी कार्रवाई, राजस्थान में गांजा एवं डोडा चूरा की भारी मात्रा जब्त...
April 09, 2026 10:06 AM
बिना नंबर की बाइक से अफीम तस्करी का खुलासा, 1.5 किलो अवैध अफीम जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार, छोटीसादड़ी पुलिस की कार्रवाई...
April 09, 2026 09:39 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतापगढ़ पुलिस व एनडीपीएस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त....
April 09, 2026 09:13 AM
सार्वजनिक स्थानों पर जुआ-सट्टा की पर्चियां काटते 06 आरोपी गिरफ्तार, सट्टा उपकरण व 2300 रुपये नकद जब्त, प्रतापगढ़ पुलिस की कार्रवाई...
April 09, 2026 09:11 AM
एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार 2 इनामी आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, नारकोटिक्स विंग इंदौर द्वारा दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का था इनाम....
April 09, 2026 09:06 AM
जिला कलक्टर ने यूआईटी में योजनाओं की ली जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश...
April 09, 2026 08:35 AM
आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा, प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, 06 लैपटॉप, 38 मोबाइल व 48 सिमकार्ड जब्त, 12 करोड़ से अधिक का हिसाब मिला, संगठित रैकेट का बड़ा पर्दाफाश.....
April 09, 2026 08:06 AM
नव प्रवेशित छात्राओं का सीबीईओ ने किया अभिनंदन...
April 09, 2026 07:26 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी, विगत दो दिनों में 78 लाख रूपए से अधिक के मादक पदार्थ (गांजा, स्मैक, एमडी व डोडाचूरा) व संपत्ति जप्त....
April 09, 2026 03:09 AM