पुस्तक मेले के आयोजन में देरी पर श्याम शर्मा ने उठाए सवाल, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कसा तंज...
Updated : April 09, 2026 12:29 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
शिक्षा
नीमच :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिशद पूर्व जिला संगठन मंत्री एवं बजरंग दल पूर्व जिला संगठक श्याम शर्मा ने जिले में प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे पुस्तक मेले की टाइमिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर मंदसौर जैसे पड़ोसी जिलों में समय रहते मेले संपन्न हो चुके हैं, वहीं नीमच जिला प्रशासन की सुस्ती के कारण अभिभावकों और छात्रों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
“वहाँ मेला खत्म, यहाँ इंतज़ार“ - श्री शर्मा ने कहा कि मंदसौर में जहाँ 1 से 5 अप्रैल तक भव्य पुस्तक मेला आयोजित किया जा चुका है, वहीं नीमच में जिला प्रशासन 10, 11 और 12 तारीख को मेला लगाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नीमच में भी यह मेला 1 तारीख से ही शुरू हो जाना चाहिए था। देरी के कारण मेले का मूल उद्देश्य ही समाप्त होता नजर आ रहा है। जब प्यास बुझ गई, तब कुआं खोदने से क्या लाभ?“ - भाजपा नेता ने प्रशासन के ’औचित्य’ पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान में विद्यालय सत्र प्रारंभ हो चुका है। बच्चे स्कूल जाने लगे हैं और वे नई किताबों व कॉपियों के लिए जिद कर रहे हैं। जब अभिभावक बाजार की महंगी दरों पर किताबें खरीद लेंगे, उसके बाद प्रशासन के इस मेले का क्या अर्थ रह जाएगा? प्रशासन को समझना चाहिए था कि सत्र शुरू होते ही बच्चों को शिक्षण सामग्री की आवश्यकता होती है। देरी से मेला लगाना केवल एक रस्म अदायगी बनकर रह जाएगा।
जहाँ एक ओर उन्होंने प्रशासन को घेरा, वहीं दूसरी ओर पालक महासंघ नीमच के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पालक महासंघ शिक्षा की बेहतरी के लिए अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक मेले के दो मुख्य स्तंभ हैं जो देरी के कारण प्रभावित हो रहे हैं, पहला पुरानी पुस्तकों का आदान-प्रदानः जिससे गरीब वर्ग के छात्रों को मुफ्त या कम दाम में किताबें मिल सकें। दूसरा नवीन सामग्री पर छूट - नई शिक्षण सामग्री पर मिलने वाली रियायत का लाभ उठाने के लिए अभिभावक मेले का इंतजार करते हैं, लेकिन देरी उन्हें बाजार जाने पर मजबूर कर रही है।
श्री शर्मा ने जिला प्रशासन से मांग की कि भविष्य में इस तरह के आयोजनों की योजना शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले बनाई जानी चाहिए ताकि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता और विद्यार्थियों की जेब तक पहुँच सके।
और खबरे
महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट, खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा....
April 09, 2026 01:46 PM
नीमच में आज से तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन.....
April 09, 2026 01:45 PM
जावद मंडी प्रागण में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ एसडीएम सुश्री संघवी ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण....
April 09, 2026 01:45 PM
नीमच शहरी आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की आपत्ति के लिए अनन्तिम सूची प्रकाशित....
April 09, 2026 01:44 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत, 18000 घन मीटर जल भराव क्षमता का अमृत सरोवर कार्य पूर्ण....
April 09, 2026 01:44 PM
म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 11 अप्रेल को नीमच आएंगे...
April 09, 2026 01:43 PM
रतनगढ़ मंडल में गांव चलो बस्ती चलो अभियान का भव्य आगाज, वरिष्ठों का सम्मान और जनसंवाद....
April 09, 2026 01:40 PM
आर्म्स एक्ट प्रकरण में 11 वर्षों से फरार अंतर्राज्यीय आरोपी असलम उर्फ लाला गिरफ्तार...
April 09, 2026 01:16 PM
चीताखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया गया आठवां पोषण पखवाडा...
April 09, 2026 12:45 PM
नीमच में कांग्रेस का हल्ला बोल, किसानों के मुद्दों पर कलेक्ट्रेट का घेराव, भजन गाकर जताया विरोध, गेहूं खरीदी में देरी, मुआवजा और सड़कों की बदहाली को लेकर प्रदर्शन, पीड़ित किसानों के हाथों सौंपा ज्ञापन.…
April 09, 2026 12:32 PM
पुस्तक मेले के आयोजन में देरी पर श्याम शर्मा ने उठाए सवाल, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कसा तंज...
April 09, 2026 12:29 PM
टाउनहॉल में गूंजा नवकार मंत्र, 800 से अधिक लोगों ने रचा आस्था और एकता का इतिहास, विश्व नवकार दिवस पर विभिन्न समाजों की सहभागिता, आध्यात्मिकता के साथ सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश - कार्यक्रम में वर्चुली जुड़े केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, किया संबोधित...
April 09, 2026 12:28 PM
सी.आर.पी.एफ. का शौर्य दिवस, रण ऑफ कच्छ की वीरता को नमन, नीमच में शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि...
April 09, 2026 11:32 AM
श्री नेमीनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जाप संपन्न....
April 09, 2026 11:18 AM
ग्वालटोली बालाजी मंदिर की दान पेटी से निकले 68180 रुपए...
April 09, 2026 10:58 AM
ग्वालटोली में श्री चन्द्रवंशी ग्वाला समाज का 8 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 को, सामूहिक गंगभोज का आयोजन 18 को होगा, तैयारियां जोरो से जारी...
April 09, 2026 10:56 AM
इंदौर की दंपति ने बचाई चार बच्चों की जान, दलौदा पुलिस ने किया सम्मानित, राहवीर योजना के लिए भेजा नाम...
April 09, 2026 10:35 AM
भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का शपथ ग्रहण समारोह 11 को, नई कार्यकारिणी संभालेगी दायित्व....
April 09, 2026 10:13 AM
संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी/कर्मचारी बैडमिंटन प्रतियोगिता में नीमच रहा उपविजेता...
April 09, 2026 10:08 AM