नीमच में कांग्रेस का हल्ला बोल, किसानों के मुद्दों पर कलेक्ट्रेट का घेराव, भजन गाकर जताया विरोध, गेहूं खरीदी में देरी, मुआवजा और सड़कों की बदहाली को लेकर प्रदर्शन, पीड़ित किसानों के हाथों सौंपा ज्ञापन.…
Updated : April 09, 2026 12:32 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। भाजपा सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों और प्रशासनिक कुप्रबंधन के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी नीमच ने गुरुवार को भारत माता चौराहे पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदर्शन के दौरान अनोखा दृश्य तब देखने को मिला जब कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में ही बैठ गए और भाजपा सरकार को “सद्बुद्धि” देने के लिए रघुपति राघव राजा राम भजन गाया। इसके बाद कांग्रेस की परंपरा निभाते हुए ज्ञापन किसी नेता के बजाय पीड़ित किसानों के हाथों से डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का अन्नदाता आज अपने ही हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। गेहूं खरीदी में जानबूझकर की गई देरी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उन्हें अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ी। उन्होंने मांग की कि कर्ज नहीं चुका पाने के कारण डिफाल्टर घोषित किसानों को तुरंत नियमित किया जाए। श्री बाहेती ने पालसोड़ा क्षेत्र में ओलावृष्टि से हुए नुकसान, फसल बीमा की लंबित राशि और मुआवजे के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुआवजा देने के बजाय पराली जलाने के नाम पर किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। साथ ही नीमच-चीताखेड़ा-जीरन मार्ग की जर्जर हालत पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि सरकार कागजों में ही किसान हितैषी बनी हुई है, जबकि जमीन पर किसान खाद और बीज के लिए भटक रहा है। कार्यक्रम को मंगेश संगई, आशा सांभर, युवा जिला अध्यक्ष मन्नू बना, बांगरेड नाथूसिंह राठौड़, चंद्रशेखर पालीवाल, श्याम सोनी, सागर कच्छावा, कैलाश राठौर, योगेश प्रजापति, राकेश जावरिया, विनोदसिंह चौहान, शंभू भाई चारण, बलवंत पाटीदार, मोहन सिंह जाट, राजेंद्रसिंह तोमर, मोहनसिंह तोमर, निलेश रावल, राजू पटेल, अर्जुन धाकड़, मनोहर अम्ब, महेंद्र उपाध्याय, यश लोहार, विष्णु पाटीदार, बालकिशन धाकड़, रमेश कदम, अर्जुन चावड़ा, अकबर भाई पठान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। संचालन बृजेश सक्सेना व रणजीतसिंह बबली तंवर ने किया, जबकि आभार डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा ने माना।
आंदोलन में पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद चोपड़ा, बृजेश मित्तल, नारायण दास बाहेती, कमल मित्तल, एडवोकेट महेश पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लोक्स, ओम दीवान, नरेंद्र सिंह राणावत, महेंद्रसिंह सिसोदिया, जीतू बना, ईश्वर मुजावदिया, सत्तू धाकड़, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव, सुरेश मोदी, सुरेश धनगर, कृपालसिंह मंडलोई, मोहन विश्वकर्मा, खेमा जी गुर्जर, विक्रम सिंह चौहान, मनीष जैन, अशोक नागोरी, राकेश उपाध्याय, भागचंद भील, शंभू दान चारण, भारत सिंह अहीर, शराफत हुसैन, इकबाल कुरैशी, संजय पवार, विधानसभा अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पार्षद राकेश सोनकर, पार्षद इकराम पहलवान, हारून रशीद, राजू माली, सुरेश पटेल, गुलाबचंद पटवारी, लक्ष्मी नारायण नागदा, इलियास कुरैशी, नानालाल धाकड़, बलवंत यादव, नितिन हसीजा, जगदीश पुनर, जिनेंद्र नागोरी, धीरज व्यास, जसवंत सिंह राजपूत, गोविंद राठौड़, रिंकू भानपिया, नवीन नागदा, दिनेश लोहार, वर्दीचंद गोराना, विजय राठौर, जगदीश राठौर, राजेंद्र वर्मा, जावेद दुर्रानी, अब्दुल हमीद शाह, बेबी मेहरा, विकास प्रजापत, शांतिलाल राठौर, जगदीश मालवीय, कंवरलाल नागदा, मोहनलाल मीणा, विजय सोलंकी, राकेश अकोदिया, बाबूलाल अहीर, विनोद पाटीदार, मलकीत सिंह, कुंदन खींची, ओम प्रकाश बैरागी, रामचंद्र धाकड़, खेमराज गुर्जर, प्रमोद गोधा, अनीता घंनेटवाल, शमीदा बेग, लालचंद धनगर, मुबारक मंसूरी, युवराज झरिया, साबिर मसूदी, अनूप प्रजापत, मोहन धाकड़, चैतनालालका, अशोक राठौड़, राधेश्याम कारपेंटर, हुसैन पहलवान, राकेश मेरावत, विनोद नागदा, भुवानसिंह राजपूत, पदम सिंह चौहान, एमडी मंसूरी, लख्मीचंद मीणा, बशीर पहलवान, रामगोपाल धाकड़, मनीष जाट, रतनलाल माली, बंशीलाल गहलोत, दशरथ माली, जेबी बना, देवीलाल राजोरा, बलवंत खींची, पवन संघवी, शौकीन पटेल, विनोद बोरीवाल, राकेश मीणा, चांदमल मीणा, भेरुलाल पवार, काशीराम पवार, लख्मीचंद मीणा, अंबालाल भील, राधेश्याम दमामी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और खबरे
ओपन प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न, युवाओं को मिले रोजगार के अवसर...
May 30, 2026 04:26 PM
पुत्र मोह में मां अपनी सुन्दरता खो देती है, और वहीं बेटा पत्नी की सुंदरता के मोह में मां को त्याग देता है - पं.निरंजन शर्मा, थडा में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा ,आज होगी पूर्णाहुति...
May 30, 2026 02:56 PM
अवैध हथियार तस्करी गिरोह से दो और पिस्टल व दो मैगजीन बरामद, अब तक तीन पिस्टल व पांच मैगजीन जब्त..
May 30, 2026 02:22 PM
मोरवन-डीकेन रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 30, 2026 02:20 PM
माता-पिता संस्कारी हो तो पुत्र आज्ञाकारी होता है-पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
May 30, 2026 02:05 PM
कार में घूम रहे 4 आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, पुलिस ने हथियारों का जखीरा और वाहन किया जब्त
May 30, 2026 01:32 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी फैक्ट्री मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार...
May 30, 2026 01:29 PM
तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच का जागरूकता अभियान...
May 30, 2026 01:24 PM
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, धर्म संस्कार के बिना मानव जीवन अधूरा रहता है - सुप्रभ सागर महाराज..
May 30, 2026 01:14 PM
नहीं रहे कार्यकर्ताओं का निर्माण करने वाले संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक आदरणीय गोविंद जी झवर ( स्वदेशी) संपूर्ण क्षेत्र में छाई शोक की लहर...
May 30, 2026 01:12 PM
एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
May 30, 2026 12:57 PM
किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा...
May 30, 2026 12:49 PM
फूलमंडी में खौफ का खूनी खेल, युवराज सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, 3 घंटे में तीनों हमलावर पुलिस गिरफ्त में...
May 30, 2026 12:49 PM
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति होगी फ्रीज, अवैध खनन पर रहेगी कड़ी नजर....
May 30, 2026 12:28 PM
सिंगोली स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नदी किनारे घाटों का बदला स्वरूप, रंग-बिरंगी पुताई से आमजन में खुशी...
May 30, 2026 12:25 PM
कांग्रेस में नया जोश फूंकने नीमच आ रहे हैं जीतू पटवारी व दिग्गज नेता, नीमच में 2 और 3 जून को आयोजित होगा जिला कांग्रेस का ऐतिहासिक प्रशिक्षण शिविर...
May 30, 2026 12:22 PM
माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो अवैध डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार...
May 30, 2026 11:50 AM
प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान": कुकडेश्वर में कुशवाह समाज का सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह ने मेधावी विद्यार्थियों, किसानों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित...
May 30, 2026 11:47 AM
आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक आमंत्रित, आईटीआई में अलग अलग रोजगारपरक ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण...
May 30, 2026 11:44 AM