FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त की करीब 02 करोड़ 78 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज...

  Updated : April 13, 2026 09:07 AM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  अपराध

प्रतापगढ़ :- जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान बी. आदित्य के निर्देशन में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत अवैध मादक पदार्थों की कमाई से अर्जित संपत्ति को फ्रीज करने की कार्यवाही के क्रम में अवैध मादक पदार्थों का व्यापार कर खरीदी गई संपत्तियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(F)(1) के तहत मादक पदार्थ तस्करों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति फ्रीज करने की कार्यवाही प्रचलित है। उक्त कार्यवाही एडीशनल एसपी श्री शिवलाल मीणा एवं पुलिस उप अधीक्षक के पर्यवेक्षण में भारत सरकार की ओर से अधिकृत कम्पीटेंट अथॉरिटी व एडमिनिस्ट्रेटर (SAFEMA) एनडीपीएस एक्ट नई दिल्ली समस्त दस्तावेज संबंधित कम्पीटेंट अथॉरिटी को भिजवाये गये। 21.02.2026 को श्री शिवलाल मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी अरनोद मय जाप्ता द्वारा टांडा नाकोड़ी मोटरसाइकिल सवार उस्मान खान पुत्र लाल मिया उम्र 48 वर्ष निवासी नोखण्ड के कब्जे से 2 किलो 708.6 ग्राम ब्राउन शुगर व 01 किलो 723.2 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त कर प्रकरण संख्या 44/2026 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। अनुसंधान से पाया कि उक्त ब्राउन शुगर अन्य व्यक्ति द्वारा सप्लाई की गई थी। अभियुक्त उस्मान खान के विरुद्ध अपराध धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण प्रमाणित पाया गया। अभियुक्त उस्मान खान कार्यवाही की भनक लगने से पूर्व ही अपने ठिकाने से फरार हो गया। काफी प्रयास के बावजूद अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हो पाया जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82/83 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया गया। अभियुक्त उस्मान खान निवासी देवली द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अवैध संपत्ति अर्जित करने की गोपनीय सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान बी. आदित्य के मार्गदर्शन में जांच की गई। जांच में पाया गया कि अभियुक्त उस्मान खान ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध आय से अचल/चल संपत्तियां अर्जित की। अभियुक्त उस्मान खान द्वारा अल्प समय में ही अपनी माता एवं भाई के नाम पर गांव देवली में जमीन खरीदकर पक्का मकान का निर्माण करवाया जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 50 लाख रुपये है। साथ ही फार्महाउस का निर्माण करवाया जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये है। अभियुक्त ने अपने नाम पर 01 कृषि भूमि (वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 18 लाख रुपये) एवं रिश्तेदारों के नाम पर 30 लाख रुपये की भूमि खरीदी। इसके अलावा ट्रैक्टर व अन्य संसाधन तथा 10 भैंस, 05 बकरी/पशुधन खरीदे जिनका बाजार मूल्य करीब 80 लाख रुपये है। उस्मान खान वर्तमान में मंदसौर एमआईटी कॉलेज में पढ़ाई करता पाया गया। अभियुक्त के नाम पर आय का कोई वैध स्रोत नहीं पाया गया एवं गांव में कोई पक्की कृषि भूमि दर्ज रिकॉर्ड नहीं है जिससे आय होना संभव हो। अभियुक्त उस्मान खान के द्वारा मादक पदार्थ एमडी, ब्राउन शुगर, डोडाचूरा आदि की तस्करी कर अवैध आय अर्जित करना पाया गया। इस अवैध आय से आरोपी ने अपने व रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां अर्जित की। अभियुक्त उस्मान खान के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की काली कमाई से खरीदी गई संपत्तियों के विरुद्ध दिनांक 09.04.2026 को कम्पीटेंट अथॉरिटी SAFEMA/NDPS एक्ट नई दिल्ली को केस भेजा गया, जिसे स्वीकार करते हुए कम्पीटेंट अथॉरिटी द्वारा फ्रीजिंग आदेश जारी किया गया। दिनांक 13.04.2026 को अभियुक्त उस्मान खान व उसके सहयोगियों/रिश्तेदारों के खिलाफ फ्रीजिंग के नोटिस तामील करवाकर संपत्ति पर बोर्ड लगाए गए। अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित शाखा को सूचित किया गया।  

अभियुक्त उस्मान खान का आपराधिक रिकॉर्ड - प्रकरण संख्या 235/2021 दिनांक 20.09.2021 धारा 307, 34 भादंसं व 5/27 आर्म्स एक्ट, थाना अरनोद। वर्तमान स्थिति: चालान 221/21 दिनांक 13.12.2021 प्रकरण संख्या 44/2026 दिनांक 21.02.2026 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना अरनोद वर्तमान स्थिति: जेर तफ्तीश

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत , जल संरक्षण एवं दीवार लेखन के माध्‍यम से जागरूकता संदेश का प्रचार प्रसार...

April 13, 2026 10:45 AM

जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली, आपात स्थिति में उपचार के लिए पहुंचे पार्षद पति, डॉक्टर बिना सूचना के नदारद...

April 13, 2026 10:36 AM

अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आलोट पुलिस को मिली बड़ी सफलता..

April 13, 2026 10:06 AM

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा, प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग...

April 13, 2026 09:55 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र, के तहत बड़ी कार्रवाई, 4 किलो 750 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार...

April 13, 2026 09:39 AM

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन डॉमिनेंस में 32 आरोपी गिरफ्तार, टॉप-10 के इनामी बदमाश भी पकड़े...

April 13, 2026 09:36 AM

ढोढर चौकी पुलिस द्वारा अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा राउंड सहित आरोपी को किया गिरफ्तार...

April 13, 2026 09:27 AM

05.09 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जब्त कर 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को किया जब्त....

April 13, 2026 09:18 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम, स्‍वच्‍छता श्रमदान एंव दीवार लेखन से कर रहे जनजागरूकता...

April 13, 2026 09:09 AM

अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त की करीब 02 करोड़ 78 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज...

April 13, 2026 09:07 AM

अभी न जाओ छोड़कर के दिल अभी भरा नहीं ... कृति ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि...

April 13, 2026 05:35 AM

विद्यालय बंद, फिर भी फीस चालू, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान....

April 13, 2026 04:20 AM

जिला जेल नीमच का स्पेशल डीजी जेल ने किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना, सीसीटीवी और लाइट व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश, बंदियों से सीधे संवाद कर जानी स्थिति...

April 13, 2026 03:20 AM

टैक्स वसूली में नीमच मंडी प्रदेश में द्वितीय, संभाग में प्रथम मंडी में पिछले साल की तुलना में 13 फीसदी की वृद्धि कृषि उपज मंडी की सकल आय 100 करोड़ के पार...

April 13, 2026 03:18 AM

विश्व स्तर पर चमका वन विहार, गिद्ध संरक्षण का बना अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, वैश्विक समन्वय से घायल गिद्ध को मिली नई जिंदगी और खुला आसमान....

April 13, 2026 02:47 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 13, 2026 02:42 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 13, 2026 02:38 AM

जलेश्वर महादेव क्षेत्र में चला जल गंगा संवर्धन अभियान, जनभागीदारी से हुआ जल कुंड का कायाकल्प....

April 13, 2026 01:45 AM

रामपुरा की राजनीति में बड़ा उलटफेर, सम्राट दीक्षित के भाजपा में आने से बदले समीकरण....

April 13, 2026 01:40 AM