FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली, आपात स्थिति में उपचार के लिए पहुंचे पार्षद पति, डॉक्टर बिना सूचना के नदारद...

  Updated : April 13, 2026 10:36 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  सामाजिक

चीताखेड़ा :- नगर परिषद जीरन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई जब एक आपातकालीन स्थिति में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर केंद्र से गायब मिले। मामला शनिवार शाम करीब 7 बजे का है, जब नगर परिषद पार्षद प्रभा लक्षकार के पति राजेश लक्षकार को अचानक घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजनों द्वारा तुरंत राजेश लक्षकार को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन लाया गया। वहां पहुँचने पर पता चला कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक बिना किसी पूर्व सूचना या अवकाश के अस्पताल छोड़कर अपने घर चले गए थे। चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण मरीज को समय पर प्राथमिक उपचार मिलने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा दक्षिण मंडल के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह भाटी और हरिओम माली अस्पताल पहुंचे। श्री भाटी ने तत्काल मेडिकल ऑफिसर डॉ. कमलेश माली से फोन पर संपर्क किया। जब उन्हें मरीज की गंभीर स्थिति के बारे में बताया गया, तो डॉक्टर का जवाब अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना रहा। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि मुझे भी छुट्टी की जरूरत रहती है, मैं स्टाफ नर्स को बोल देता हूं, वो इलाज कर देंगी। डॉक्टर के इस व्यवहार और अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर भाजपा नेता लक्ष्मणसिंह भाटी ने तत्काल बीएमओ डॉ. विजय भारती, सीएमएचओ डॉ. प्रसाद और तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी को अवगत कराया। और सख्त लहजे में कहा कि तत्काल लापरवाह डॉक्टर को बदले या व्यवस्था को सुधारे। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार करने और संबंधित डॉक्टर के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
पार्षद ने की लिखित शिकायत - इस पूरे घटनाक्रम के बाद पार्षद प्रभा राजेश लक्षकार ने बीएमओ के नाम एक औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में तत्काल 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सक की नियुक्ति की जाए। मेडिकल ऑफिसर डॉ. कमलेश माली द्वारा बरती गई लापरवाही की जांच कर सख्त कदम उठाए जाएं। अस्पताल की व्यवस्था में सुधार हो ताकि भविष्य में किसी अन्य नागरिक को ऐसी जानलेवा स्थिति का सामना न करना पड़े। नगर के जनप्रतिनिधि के साथ हुई इस घटना ने जीरन अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि यदि एक पार्षद के परिजनों को इलाज के लिए इस तरह भटकना पड़ रहा है, तो आम जनता का क्या हाल होता होगा।

इनका कहना - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को मेडिकल ऑफिसर की गैर मौजूदगी की जानकारी मिली है। इस संबंध में विभागीय कार्यवाही कर निर्देशित किया जाएगा कि भविष्य में इस तरह समस्या की पुनरावृत्ति न हो। वर्तमान जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महज एक ही चिकित्सक है, शासन स्तर पर चिकित्सकों की मांग की गई है। डॉ विजय भारती ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पालसोड़ा जीरन।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कागजों पर सृजन, जमीन पर विसर्जन, नीमच कांग्रेस में गुटबाजी की चादर और कार्यकर्ताओं का टोटा....

April 13, 2026 12:06 PM

अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर एक डम्पर को किया डिटेन...

April 13, 2026 12:01 PM

अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों का हो त्वरित निराकरण—जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में श्री बी.एस. कलेश के निर्देश....

April 13, 2026 11:39 AM

सभी स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में जल संरक्षण के लिए चलेंगी जल चौपाल - कलेक्टर श्री चंद्रा ने दिए निर्देश, जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा में दिए अहम आदेश....

April 13, 2026 11:38 AM

7 साल की तक्षवी ने वेदसार शिवस्तव के सस्वर पाठ से पंडित प्रदीप मिश्रा को किया मंत्रमुग्ध...

April 13, 2026 11:32 AM

मध्य प्रदेश राज्यसभा सीट, भाजपा ने उम्मीदवार नहीं उतारा, आप प्रवक्ता रमाकांत पटेल का भाजपा-कांग्रेस पर तीखा हमला...

April 13, 2026 11:26 AM

डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर जयंती पर जिला स्‍तरीय समारोह सह हितग्राही सम्‍मेलन्‍न कल...

April 13, 2026 10:46 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत , जल संरक्षण एवं दीवार लेखन के माध्‍यम से जागरूकता संदेश का प्रचार प्रसार...

April 13, 2026 10:45 AM

जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली, आपात स्थिति में उपचार के लिए पहुंचे पार्षद पति, डॉक्टर बिना सूचना के नदारद...

April 13, 2026 10:36 AM

अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आलोट पुलिस को मिली बड़ी सफलता..

April 13, 2026 10:06 AM

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा, प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग...

April 13, 2026 09:55 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र, के तहत बड़ी कार्रवाई, 4 किलो 750 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार...

April 13, 2026 09:39 AM

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन डॉमिनेंस में 32 आरोपी गिरफ्तार, टॉप-10 के इनामी बदमाश भी पकड़े...

April 13, 2026 09:36 AM

ढोढर चौकी पुलिस द्वारा अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा राउंड सहित आरोपी को किया गिरफ्तार...

April 13, 2026 09:27 AM

05.09 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जब्त कर 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को किया जब्त....

April 13, 2026 09:18 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम, स्‍वच्‍छता श्रमदान एंव दीवार लेखन से कर रहे जनजागरूकता...

April 13, 2026 09:09 AM

अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त की करीब 02 करोड़ 78 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज...

April 13, 2026 09:07 AM

अभी न जाओ छोड़कर के दिल अभी भरा नहीं ... कृति ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि...

April 13, 2026 05:35 AM

विद्यालय बंद, फिर भी फीस चालू, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान....

April 13, 2026 04:20 AM