FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सभी स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में जल संरक्षण के लिए चलेंगी जल चौपाल - कलेक्टर श्री चंद्रा ने दिए निर्देश, जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा में दिए अहम आदेश....

  Updated : April 13, 2026 11:38 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- जिले के सभी स्‍कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में जल संरक्षण, संवर्धन के प्रति व्‍यापक जनजागरूकता के लिए '' जल चौपाल'' आयोजित की जाए। जल चौपाल में स्‍थानीय पंच, सरपंच, उपयंत्री, सचिव व अन्‍य विभागों का मैदानी अमला उपस्थित होकर जल सरंक्षण एवं संवर्धन कार्यो के लिए ग्रामीणों को प्रेरित कर जनसहयोग से कार्य प्रारंभ करवाए। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यो की विभागवार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्री पराग जैन, सभी जनपद सीईओ, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी, लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपयंत्री, सहायक यंत्री उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी जनपद सीईओ और निर्माण विभागों को निर्देश दिए, कि वे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चिन्हित 400 जल स्‍त्रोतों को जनसहयोग से गहरीकरण कर मिट्टी निकालने का कार्य तत्‍काल प्रारंभ करवाए। उन्‍होने पिछले जल गंगा संवर्धन अभियान के स्‍वीकृत सभी कार्य 15 जून के पहले पूर्व करवाने के निर्देश भी सभी जनपद सीईओ, उपयंत्रियों को दिए है। जनपद सीईओ जावद को 275 कार्य, मनासा को 220 एवं नीमच को 200 जल संरक्षण कार्य 15 जून के पूर्व अनिवार्य रूप से पूरा करवाकर पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए कलेक्‍टर ने गत वर्ष के स्‍वीकृत प्रगतिरत 6 अमृत सरोवरों का कार्य भी 30 अप्रेल तक पूरा करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में बताया, कि एम.आर.डी.सी.द्वारा 8 लोक सरोवरों का निर्माण कार्य एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा 12 लोक सरोवरों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। कलेक्‍टर ने लोक सरोवरों का निर्माण कार्य गुणवत्‍तापूर्ण करवाने और इनमें पानी की आवक हो, ऐसे स्‍थल का चयन करने तथा यदि किसी लोक सरोवर में पानी की आवक में अवरोध हो रहा है, तो उसे हटवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिले के ऐसे स्‍कूल जहां पर बाउण्‍ड्रीवाल है और सुरक्षा की व्‍यवस्‍था है, उन सभी शाला परिसरों में पौधारोपण की तैयारी अभी से कर पौधारोपण करवाने के निर्देश डी.ई.ओ.,डी.पी.सी. को दिए है। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र परिसरों में भी पौधारोपण करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। औद्योगिक क्षेत्रों, ईकाईयों और नवीन सड़क निर्माण कार्यो में सड़कों के दोनो ओर पौधारोपण करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पशु आहार की आड़ में ट्रक से 20 क्विंटल 26 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

April 13, 2026 01:24 PM

नीमच नगर पालिका ने निकाली स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली...

April 13, 2026 01:13 PM

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती संयुक्त रूप से शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच और जिला कांग्रेस अजा विभाग द्वारा मनाया जाएगी...

April 13, 2026 01:02 PM

वार्ड क्रमांक 6 में कम्युनिटी हॉल डोम निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम कल, 37.27 लाख की लागत से होगा डोम का निर्माण...

April 13, 2026 01:01 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 66,352 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में तेजी...

April 13, 2026 12:28 PM

कागजों पर सृजन, जमीन पर विसर्जन, नीमच कांग्रेस में गुटबाजी की चादर और कार्यकर्ताओं का टोटा....

April 13, 2026 12:06 PM

अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर एक डम्पर को किया डिटेन...

April 13, 2026 12:01 PM

अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों का हो त्वरित निराकरण—जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में श्री बी.एस. कलेश के निर्देश....

April 13, 2026 11:39 AM

सभी स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में जल संरक्षण के लिए चलेंगी जल चौपाल - कलेक्टर श्री चंद्रा ने दिए निर्देश, जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा में दिए अहम आदेश....

April 13, 2026 11:38 AM

7 साल की तक्षवी ने वेदसार शिवस्तव के सस्वर पाठ से पंडित प्रदीप मिश्रा को किया मंत्रमुग्ध...

April 13, 2026 11:32 AM

मध्य प्रदेश राज्यसभा सीट, भाजपा ने उम्मीदवार नहीं उतारा, आप प्रवक्ता रमाकांत पटेल का भाजपा-कांग्रेस पर तीखा हमला...

April 13, 2026 11:26 AM

डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर जयंती पर जिला स्‍तरीय समारोह सह हितग्राही सम्‍मेलन्‍न कल...

April 13, 2026 10:46 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत , जल संरक्षण एवं दीवार लेखन के माध्‍यम से जागरूकता संदेश का प्रचार प्रसार...

April 13, 2026 10:45 AM

जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली, आपात स्थिति में उपचार के लिए पहुंचे पार्षद पति, डॉक्टर बिना सूचना के नदारद...

April 13, 2026 10:36 AM

अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आलोट पुलिस को मिली बड़ी सफलता..

April 13, 2026 10:06 AM

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा, प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग...

April 13, 2026 09:55 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र, के तहत बड़ी कार्रवाई, 4 किलो 750 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार...

April 13, 2026 09:39 AM

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन डॉमिनेंस में 32 आरोपी गिरफ्तार, टॉप-10 के इनामी बदमाश भी पकड़े...

April 13, 2026 09:36 AM

ढोढर चौकी पुलिस द्वारा अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा राउंड सहित आरोपी को किया गिरफ्तार...

April 13, 2026 09:27 AM