FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कागजों पर सृजन, जमीन पर विसर्जन, नीमच कांग्रेस में गुटबाजी की चादर और कार्यकर्ताओं का टोटा....

  Updated : April 13, 2026 12:06 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  राजनीति

चीताखेड़ा :- मध्यप्रदेश में दो दशकों से सत्ता के वनवास का सामना कर रही कांग्रेस के लिए 'संगठन सृजन' अभियान अब सुधार के बजाय मजाक बनता नजर आ रहा है। पार्टी आलाकमान ने माना था कि बिना मजबूत संगठन के सत्ता की सीढ़ी चढ़ना असंभव है, लेकिन नीमच जिले और जीरन ब्लॉक की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जिले में इस अभियान का एक साल पूरा होने को है, लेकिन संगठन की नई इमारत खड़ी होने से पहले ही गुटबाजी की दीमक इसे खोखला कर रही है। हैरानी की बात यह है कि संगठन के 'मुख्य सेनापति' आज भी गुटबाजी की चादर ओढ़कर चैन की नींद सो रहे हैं। जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के खिलाफ विरोध के सुर थमे नहीं हैं। आलम यह है कि जो कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, वे लगातार साथ छोड़ रहे हैं। नेतृत्व परिवर्तन और नई व्यवस्था की बातें केवल बंद कमरों तक सीमित हैं, जबकि धरातल पर पुरानी रंजिशें और गुटों की खींचतान हावी है. हाल ही में चीताखेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस स्तर पर आयोजित धरना प्रदर्शन इसका जीता-जागता प्रमाण बना। जनहित के मुद्दों पर हुंकार भरने के बजाय, यह आयोजन चंद 'इने-गिने' खासमखास कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सिमट कर रह गया। गांव की चौपालों पर यह प्रदर्शन चर्चा का विषय कम और 'हंसी का पात्र' ज्यादा बना रहा। सवाल यह उठता है कि क्या केवल फोटो खिंचवाने और औपचारिकता पूरी करने से सत्ता की वापसी संभव है। प्रदेश स्तर पर भले ही पीढ़ी परिवर्तन और संगठन विस्तार के दावे किए जाएं, लेकिन नीमच में हालात 'ढाक के तीन पात' वाले हैं। एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की अपनी-अपनी डफली और अपना-अपना राग है, तो दूसरी तरफ जिला स्तर पर अध्यक्ष अकेले ही संगठन की 'माला' जप रहे हैं। साल भर बीत जाने के बाद भी कार्यकारिणी का विस्तार न हो पाना नेतृत्व की विफलता को दर्शाता है। विधानसभा चुनाव में अभी करीब ढाई वर्ष का समय शेष है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा कामकाज के मूल्यांकन की बात कही जा रही है। अब देखना यह है कि क्या निष्क्रियता के आधार पर नीमच जिला और जीरन ब्लॉक के 'बड़े चेहरों' की छुट्टी होगी या फिर इसी 'खानापूर्ति' के सहारे कांग्रेस एक और चुनावी हार की पटकथा लिखेगी। अगर कांग्रेस को वास्तव में मजबूत होना है, तो उसे 'संगठन सृजन' के नाम पर चल रहे इस ड्रामे को बंद कर धरातल पर एकजुटता दिखानी होगी, वरना गुटबाजी की यह चादर जल्द ही कफन में बदल सकती है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सभी नगरीय निकायों में सिटी फॉरेस्ट के लिए भूमि चिन्हित कर बड़े पैमाने पर पौधारोपण करें, जल संरचनाओं-नालों की सफाई व गहरीकरण तुरंत शुरू हो - कलेक्टर श्री चंद्रा के निर्देश, स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक सुधारने पर भी जोर...

April 13, 2026 01:46 PM

सुवाखेड़ा के समीप भीषण सड़क हादसा, 23 वर्षीय युवक ने रास्ते में तोड़ा दम...

April 13, 2026 01:34 PM

पशु आहार की आड़ में ट्रक से 20 क्विंटल 26 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

April 13, 2026 01:24 PM

नीमच नगर पालिका ने निकाली स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली...

April 13, 2026 01:13 PM

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती संयुक्त रूप से शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच और जिला कांग्रेस अजा विभाग द्वारा मनाया जाएगी...

April 13, 2026 01:02 PM

वार्ड क्रमांक 6 में कम्युनिटी हॉल डोम निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम कल, 37.27 लाख की लागत से होगा डोम का निर्माण...

April 13, 2026 01:01 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 66,352 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में तेजी...

April 13, 2026 12:28 PM

कागजों पर सृजन, जमीन पर विसर्जन, नीमच कांग्रेस में गुटबाजी की चादर और कार्यकर्ताओं का टोटा....

April 13, 2026 12:06 PM

अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर एक डम्पर को किया डिटेन...

April 13, 2026 12:01 PM

अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों का हो त्वरित निराकरण—जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में श्री बी.एस. कलेश के निर्देश....

April 13, 2026 11:39 AM

सभी स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में जल संरक्षण के लिए चलेंगी जल चौपाल - कलेक्टर श्री चंद्रा ने दिए निर्देश, जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा में दिए अहम आदेश....

April 13, 2026 11:38 AM

7 साल की तक्षवी ने वेदसार शिवस्तव के सस्वर पाठ से पंडित प्रदीप मिश्रा को किया मंत्रमुग्ध...

April 13, 2026 11:32 AM

मध्य प्रदेश राज्यसभा सीट, भाजपा ने उम्मीदवार नहीं उतारा, आप प्रवक्ता रमाकांत पटेल का भाजपा-कांग्रेस पर तीखा हमला...

April 13, 2026 11:26 AM

डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर जयंती पर जिला स्‍तरीय समारोह सह हितग्राही सम्‍मेलन्‍न कल...

April 13, 2026 10:46 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत , जल संरक्षण एवं दीवार लेखन के माध्‍यम से जागरूकता संदेश का प्रचार प्रसार...

April 13, 2026 10:45 AM

जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली, आपात स्थिति में उपचार के लिए पहुंचे पार्षद पति, डॉक्टर बिना सूचना के नदारद...

April 13, 2026 10:36 AM

अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आलोट पुलिस को मिली बड़ी सफलता..

April 13, 2026 10:06 AM

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा, प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग...

April 13, 2026 09:55 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र, के तहत बड़ी कार्रवाई, 4 किलो 750 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार...

April 13, 2026 09:39 AM