FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सभी नगरीय निकायों में सिटी फॉरेस्ट के लिए भूमि चिन्हित कर बड़े पैमाने पर पौधारोपण करें, जल संरचनाओं-नालों की सफाई व गहरीकरण तुरंत शुरू हो - कलेक्टर श्री चंद्रा के निर्देश, स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक सुधारने पर भी जोर...

  Updated : April 13, 2026 01:46 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल संरचनाओं, तालाबों, बावडियों और नालों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण, जनसहयोग से करवाकर मिट्टी निकालने का कार्य तत्‍काल प्रारंभ करवाएं। साथ ही स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में सभी निकाय अपने निकाय की रैंक, गत सर्वेक्षण की तुलना में सुधारने का प्रयास करें। नगरीय क्षेत्रों में नियमित रूप से रात्रि कालीन स्‍वच्‍छता अभियान चलाए। सभी निकाय स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में टॉप 20 रैंक में शामिल होने का हर संभव प्रयास करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिले के सभी सीएमओ की बैठक में नगरीय विकास कार्यो और योजनाओं की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में शहरी विकास परियोजना अधिकारी श्री पराग जैन, सीएमओ नीमच श्रीमती दुर्गा बामनिया सहित जिले की सभी निकायों के सीएमओ उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी निकायों को निर्देश दिए, कि वे ग्रीष्‍मकाल में संभावित पेयजल संकट का आंकलन कर, अभी से निजी जल स्‍त्रोतो का अधिग्रहण करवा लें, जिससे कि मई, जून में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की कोई संभावना ना रहे।
दल गठित कर सम्‍पत्त्ति का सर्वे करवाएं - कलेक्‍टर ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए, कि वे सम्‍पत्ति कर, जल कर व अन्‍य करों की वसूली के लिए ठोस प्रयास करें, जिससे कि निकायों को राजस्‍व प्राप्ति में बढ़ोत्‍तरी हो और वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकें। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि सभी निकाय दल बनाकर आवासीय, व्‍यवसायिक व अन्‍य सम्‍पत्तियों का सर्वेक्षण कार्य करवाकर करों की वास्‍तविक मांग कायम कर, उसके आधार पर करों की वसूली करें।
पेयजल स्‍त्रोतों की नियमित साफ-सफाई - बैठक में कलेक्‍टर ने सभी नगरीय निकायों को पेयजल स्‍त्रोतों की नियमित साफ-सफाई करवाने, पेयजल की गुणवत्‍ता जांच करवाने, टंकियों की साफ-सफाई, चेम्‍बर की साफ-सफाई नियमित रूप से करवाने के निर्देश सभी सीएमओ को दिए।
नालों को अतिक्रमण मुक्‍त करवाएं - कलेक्‍टर ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए, कि वे शहरी नालो को अतिक्रमण मुक्‍त करवाने के लिए अभियान चलाए। सार्वजनिक स्‍थलों पर पौधारोपण करवाएं, सड़कों के दोनो ओर टी-गार्ड के साथ बड़े पौधे लगवाए। बावडियों, जल स्‍त्रोतो की साफ- सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य करवाए और नगरीय क्षेत्र में सार्वजनिक स्‍थानों पर स्‍वच्‍छ एवं शीतल जल उपलब्‍ध कराने के लिए प्‍याऊ की व्‍यवस्‍था करें। बैठक में निकायवार निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा भी की गई और सभी निर्माण कार्य तय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए गये।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल से घाट तक पहुंचने वाले मार्ग सुगम और बाधारहित रखें जाएं – संभागायुक्त श्री सिंह....

April 13, 2026 02:53 PM

नपा नीमच द्वारा विविध वसूली मद में 25.73 करोड़ की वसूली...

April 13, 2026 02:09 PM

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण सम्‍पूर्ण नीमच जिले में देखा गया....

April 13, 2026 01:47 PM

सभी नगरीय निकायों में सिटी फॉरेस्ट के लिए भूमि चिन्हित कर बड़े पैमाने पर पौधारोपण करें, जल संरचनाओं-नालों की सफाई व गहरीकरण तुरंत शुरू हो - कलेक्टर श्री चंद्रा के निर्देश, स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक सुधारने पर भी जोर...

April 13, 2026 01:46 PM

सुवाखेड़ा के समीप भीषण सड़क हादसा, 23 वर्षीय युवक ने रास्ते में तोड़ा दम...

April 13, 2026 01:34 PM

पशु आहार की आड़ में ट्रक से 20 क्विंटल 26 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

April 13, 2026 01:24 PM

नीमच नगर पालिका ने निकाली स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली...

April 13, 2026 01:13 PM

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती संयुक्त रूप से शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच और जिला कांग्रेस अजा विभाग द्वारा मनाया जाएगी...

April 13, 2026 01:02 PM

वार्ड क्रमांक 6 में कम्युनिटी हॉल डोम निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम कल, 37.27 लाख की लागत से होगा डोम का निर्माण...

April 13, 2026 01:01 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 66,352 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में तेजी...

April 13, 2026 12:28 PM

कागजों पर सृजन, जमीन पर विसर्जन, नीमच कांग्रेस में गुटबाजी की चादर और कार्यकर्ताओं का टोटा....

April 13, 2026 12:06 PM

अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर एक डम्पर को किया डिटेन...

April 13, 2026 12:01 PM

अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों का हो त्वरित निराकरण—जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में श्री बी.एस. कलेश के निर्देश....

April 13, 2026 11:39 AM

सभी स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में जल संरक्षण के लिए चलेंगी जल चौपाल - कलेक्टर श्री चंद्रा ने दिए निर्देश, जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा में दिए अहम आदेश....

April 13, 2026 11:38 AM

7 साल की तक्षवी ने वेदसार शिवस्तव के सस्वर पाठ से पंडित प्रदीप मिश्रा को किया मंत्रमुग्ध...

April 13, 2026 11:32 AM

मध्य प्रदेश राज्यसभा सीट, भाजपा ने उम्मीदवार नहीं उतारा, आप प्रवक्ता रमाकांत पटेल का भाजपा-कांग्रेस पर तीखा हमला...

April 13, 2026 11:26 AM

डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर जयंती पर जिला स्‍तरीय समारोह सह हितग्राही सम्‍मेलन्‍न कल...

April 13, 2026 10:46 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत , जल संरक्षण एवं दीवार लेखन के माध्‍यम से जागरूकता संदेश का प्रचार प्रसार...

April 13, 2026 10:45 AM

जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली, आपात स्थिति में उपचार के लिए पहुंचे पार्षद पति, डॉक्टर बिना सूचना के नदारद...

April 13, 2026 10:36 AM