FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल से घाट तक पहुंचने वाले मार्ग सुगम और बाधारहित रखें जाएं – संभागायुक्त श्री सिंह....

  Updated : April 13, 2026 02:53 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

संभागायुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने सिंहस्थ महापर्व के दौरान बनाए जाने वाले प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया

उज्जैन :- संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार सुबह में सिंहस्थ 2028 के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग के लिए प्रस्तावित स्थानों का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल से घाट तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहुंच मार्ग सुगम और बाधारहित रखें जाएं। श्रद्धालुओं को शिप्रा घाट तक पहुंचने में कोई परेशानी नही हो। प्रमुख स्नान के दिनों के लिए वैकल्पिक पार्किंग का प्लान भी रखें, जिससे अधिक वाहनों के आने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर आयोजित होने वाले विश्व स्तरीय सिंहस्थ महापर्व 2028 को भव्य रूप दिया जा रहा है। करोड़ों श्रद्धालुओं को सहज, सुगम यातायात सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम के लिए प्रशासन की टीम कार्य कर रही है। सोमवार को संभागायुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने नियमित निरीक्षण के दौरान सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत इंदौर-देवास की ओर से आने वाले वाहनों के लिए प्रशासन द्वारा प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम गंगेडी, धरमबड़ला, सिकंदरी, दाऊदखेड़ी, हाटकेश्वर एवं गोठड़ा क्षेत्रों का दौरा कर वहां विकसित किए जाने वाले पार्किंग प्रबंधन की संभावनाओं का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने सभी प्रस्तावित पार्किंग स्थलों तक वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा कर पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं के शिप्रा नदी घाट क्षेत्रों तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन के लिए संभावित मार्गों एवं व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस विषय पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया कि श्रद्धालु पार्किंग स्थल से शिप्रा घाट तक किस प्रकार सहज, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से पहुंच सकें। इसके लिए घाटों तक पहुंचने के मार्गों को सरल, सुगम एवं बाधारहित बनाने की योजना पर बल दिया गया, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के शांतिपूर्वक शिप्रा नदी में स्नान कर सकें। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल से घाट तक पहुंचने वाले मार्ग सुगम रखें जाएं, जिससे श्रद्धालुओं के घाट तक पहुंचने में कोई परेशानी नही हो। श्री सिंह ने निर्देश दिए कि अधिकारी पार्किंग स्थल से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों की कनेक्टिविटी भी देख लेें। पार्किंग स्थल पर कौन से मार्ग जुड़ रहे है और प्रमुख मार्गों से पार्किंग स्थल प्रवेश और निकास की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ महापर्व पर पार्किंग एक मुख्य कार्य है इस पर सभी के समन्वय कर विस्तृत कार्य योजना जल्दी तैयार कर लें। सिंहस्थ की तैयारियों के साथ प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सिंहस्थ 2028 के दौरान आगंतुक श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन, पार्किंग एवं आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों के समन्वय से एक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित कार्य योजना तैयार की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस बार का सिंहस्थ महापर्व विश्व स्तरीय और आलौकिक है। सिंहस्थ के दौरान 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने और मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में स्नान करने का अनुमान है। प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि इन व्यवस्थाओं के माध्यम से सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुगम अनुभव प्रदान किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ श्री संदीप सोनी, एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक श्री राजेश राठौर, यातायात डीएसपी श्री दिलीप परिहार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिहादी मानसिकता फैलाने की कोशिश, संत समाज नहीं होने देगा सफल – विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार...

April 13, 2026 04:17 PM

19 अप्रैल को मनासा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, ब्राह्मण समाज में उत्साह, होगा भव्य चल समारोह...

April 13, 2026 03:47 PM

नीमच में काली फिल्म व बिना हेलमेट चालकों पर यातायात की कार्रवाई, 44 चालान काटे.…

April 13, 2026 03:45 PM

ई-टोकन नियम की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित...

April 13, 2026 02:59 PM

सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल से घाट तक पहुंचने वाले मार्ग सुगम और बाधारहित रखें जाएं – संभागायुक्त श्री सिंह....

April 13, 2026 02:53 PM

नपा नीमच द्वारा विविध वसूली मद में 25.73 करोड़ की वसूली...

April 13, 2026 02:09 PM

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण सम्‍पूर्ण नीमच जिले में देखा गया....

April 13, 2026 01:47 PM

सभी नगरीय निकायों में सिटी फॉरेस्ट के लिए भूमि चिन्हित कर बड़े पैमाने पर पौधारोपण करें, जल संरचनाओं-नालों की सफाई व गहरीकरण तुरंत शुरू हो - कलेक्टर श्री चंद्रा के निर्देश, स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक सुधारने पर भी जोर...

April 13, 2026 01:46 PM

सुवाखेड़ा के समीप भीषण सड़क हादसा, 23 वर्षीय युवक ने रास्ते में तोड़ा दम...

April 13, 2026 01:34 PM

पशु आहार की आड़ में ट्रक से 20 क्विंटल 26 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

April 13, 2026 01:24 PM

नीमच नगर पालिका ने निकाली स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली...

April 13, 2026 01:13 PM

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती संयुक्त रूप से शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच और जिला कांग्रेस अजा विभाग द्वारा मनाया जाएगी...

April 13, 2026 01:02 PM

वार्ड क्रमांक 6 में कम्युनिटी हॉल डोम निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम कल, 37.27 लाख की लागत से होगा डोम का निर्माण...

April 13, 2026 01:01 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 66,352 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में तेजी...

April 13, 2026 12:28 PM

कागजों पर सृजन, जमीन पर विसर्जन, नीमच कांग्रेस में गुटबाजी की चादर और कार्यकर्ताओं का टोटा....

April 13, 2026 12:06 PM

अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर एक डम्पर को किया डिटेन...

April 13, 2026 12:01 PM

अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों का हो त्वरित निराकरण—जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में श्री बी.एस. कलेश के निर्देश....

April 13, 2026 11:39 AM

सभी स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में जल संरक्षण के लिए चलेंगी जल चौपाल - कलेक्टर श्री चंद्रा ने दिए निर्देश, जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा में दिए अहम आदेश....

April 13, 2026 11:38 AM

7 साल की तक्षवी ने वेदसार शिवस्तव के सस्वर पाठ से पंडित प्रदीप मिश्रा को किया मंत्रमुग्ध...

April 13, 2026 11:32 AM