FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

19 अप्रैल को मनासा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, ब्राह्मण समाज में उत्साह, होगा भव्य चल समारोह...

  Updated : April 13, 2026 03:47 PM

डा. बबलु चौधरी मनासा

  आयोजन

मनासा :- परशुराम सेना मनासा के तत्वावधान में 19 अप्रैल को ब्राह्मण समाज अपने आराध्य भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर परशुराम सेना मनासा की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें समाजजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए परशुराम सेना अध्यक्ष मोहित जोशी ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 3 बजे राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न की जाएगी। इस दौरान समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान परशुराम जी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इसके पश्चात शाम 4 बजे ब्राह्मण समाज धर्मशाला से भव्य चल समारोह प्रारंभ होगा। यह चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगा और नगर भ्रमण करते हुए पुनः धर्मशाला पहुंचेगा। चल समारोह में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे तथा भगवान परशुराम जी के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा. चल समारोह के समापन के बाद धर्मशाला परिसर में आगंतुक अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों का संबोधन होगा। इस अवसर पर भगवान परशुराम जी के जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। इसके पश्चात समाजजनों के लिए सहभोज का आयोजन रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर समाजजनों में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। परशुराम सेना द्वारा इस अवसर के लिए विशेष निमंत्रण पत्र तैयार किए गए हैं, जिन्हें समाजजन घर-घर जाकर वितरित कर रहे हैं। समाज के युवा, वरिष्ठजन एवं महिलाएं भी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। जन्मोत्सव को लेकर पूरे मनासा नगर में उल्लास, भक्तिभाव और उत्सव का वातावरण बना हुआ है। समाजजन इसे एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिहादी मानसिकता फैलाने की कोशिश, संत समाज नहीं होने देगा सफल – विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार...

April 13, 2026 04:17 PM

19 अप्रैल को मनासा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, ब्राह्मण समाज में उत्साह, होगा भव्य चल समारोह...

April 13, 2026 03:47 PM

नीमच में काली फिल्म व बिना हेलमेट चालकों पर यातायात की कार्रवाई, 44 चालान काटे.…

April 13, 2026 03:45 PM

ई-टोकन नियम की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित...

April 13, 2026 02:59 PM

सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल से घाट तक पहुंचने वाले मार्ग सुगम और बाधारहित रखें जाएं – संभागायुक्त श्री सिंह....

April 13, 2026 02:53 PM

नपा नीमच द्वारा विविध वसूली मद में 25.73 करोड़ की वसूली...

April 13, 2026 02:09 PM

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण सम्‍पूर्ण नीमच जिले में देखा गया....

April 13, 2026 01:47 PM

सभी नगरीय निकायों में सिटी फॉरेस्ट के लिए भूमि चिन्हित कर बड़े पैमाने पर पौधारोपण करें, जल संरचनाओं-नालों की सफाई व गहरीकरण तुरंत शुरू हो - कलेक्टर श्री चंद्रा के निर्देश, स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक सुधारने पर भी जोर...

April 13, 2026 01:46 PM

सुवाखेड़ा के समीप भीषण सड़क हादसा, 23 वर्षीय युवक ने रास्ते में तोड़ा दम...

April 13, 2026 01:34 PM

पशु आहार की आड़ में ट्रक से 20 क्विंटल 26 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

April 13, 2026 01:24 PM

नीमच नगर पालिका ने निकाली स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली...

April 13, 2026 01:13 PM

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती संयुक्त रूप से शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच और जिला कांग्रेस अजा विभाग द्वारा मनाया जाएगी...

April 13, 2026 01:02 PM

वार्ड क्रमांक 6 में कम्युनिटी हॉल डोम निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम कल, 37.27 लाख की लागत से होगा डोम का निर्माण...

April 13, 2026 01:01 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 66,352 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में तेजी...

April 13, 2026 12:28 PM

कागजों पर सृजन, जमीन पर विसर्जन, नीमच कांग्रेस में गुटबाजी की चादर और कार्यकर्ताओं का टोटा....

April 13, 2026 12:06 PM

अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर एक डम्पर को किया डिटेन...

April 13, 2026 12:01 PM

अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों का हो त्वरित निराकरण—जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में श्री बी.एस. कलेश के निर्देश....

April 13, 2026 11:39 AM

सभी स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में जल संरक्षण के लिए चलेंगी जल चौपाल - कलेक्टर श्री चंद्रा ने दिए निर्देश, जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा में दिए अहम आदेश....

April 13, 2026 11:38 AM

7 साल की तक्षवी ने वेदसार शिवस्तव के सस्वर पाठ से पंडित प्रदीप मिश्रा को किया मंत्रमुग्ध...

April 13, 2026 11:32 AM