नीमच नगर पालिका ने निकाली स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली...
Updated : April 13, 2026 01:13 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- नगर पालिका परिषद नीमच ने सोमवार 13 अप्रैल को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया व स्वास्थ्य सभापति श्री धर्मेश पुरोहित के नेतृत्व में सहयोगी संस्था-यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से शहर में स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया। वाहन रैली को नगर पालिका की वाहन शाखा प्रभारी उप यंत्री श्रीमती एवं अपर्णा गिरी एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक ने बंगला नंबर 60 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली रास्ते भर स्वच्छता गीतों से शहर को गूंजायमान करते एवं स्वच्छता का संदेश देते हुए निकली। वाहन रैली में नगर पालिका के सभी कचरा संग्रहण वाहन कतारबद्ध होकर स्वच्छता गीतों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चल रहे थे। रैली में उप यंत्री श्री अर्पणा गिरी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक, श्री शुभम उपाध्याय,श्री पीयूष शर्मा ,श्री अनुराग व्यास भी शामिल थे।इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता का महत्व, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना था! रैली पुरानी नगर पालिका से सेन सर्किल तक नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें स्वच्छता संदेशों से युक्त वाहन, बैनर एवं ध्वनि प्रचार के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस आयोजन में नगर पालिका परिषद,के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
और खबरे
सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल से घाट तक पहुंचने वाले मार्ग सुगम और बाधारहित रखें जाएं – संभागायुक्त श्री सिंह....
April 13, 2026 02:53 PM
नपा नीमच द्वारा विविध वसूली मद में 25.73 करोड़ की वसूली...
April 13, 2026 02:09 PM
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण सम्पूर्ण नीमच जिले में देखा गया....
April 13, 2026 01:47 PM
सभी नगरीय निकायों में सिटी फॉरेस्ट के लिए भूमि चिन्हित कर बड़े पैमाने पर पौधारोपण करें, जल संरचनाओं-नालों की सफाई व गहरीकरण तुरंत शुरू हो - कलेक्टर श्री चंद्रा के निर्देश, स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक सुधारने पर भी जोर...
April 13, 2026 01:46 PM
सुवाखेड़ा के समीप भीषण सड़क हादसा, 23 वर्षीय युवक ने रास्ते में तोड़ा दम...
April 13, 2026 01:34 PM
पशु आहार की आड़ में ट्रक से 20 क्विंटल 26 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
April 13, 2026 01:24 PM
नीमच नगर पालिका ने निकाली स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली...
April 13, 2026 01:13 PM
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती संयुक्त रूप से शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच और जिला कांग्रेस अजा विभाग द्वारा मनाया जाएगी...
April 13, 2026 01:02 PM
वार्ड क्रमांक 6 में कम्युनिटी हॉल डोम निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम कल, 37.27 लाख की लागत से होगा डोम का निर्माण...
April 13, 2026 01:01 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 66,352 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में तेजी...
April 13, 2026 12:28 PM
कागजों पर सृजन, जमीन पर विसर्जन, नीमच कांग्रेस में गुटबाजी की चादर और कार्यकर्ताओं का टोटा....
April 13, 2026 12:06 PM
अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर एक डम्पर को किया डिटेन...
April 13, 2026 12:01 PM
अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों का हो त्वरित निराकरण—जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में श्री बी.एस. कलेश के निर्देश....
April 13, 2026 11:39 AM
सभी स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में जल संरक्षण के लिए चलेंगी जल चौपाल - कलेक्टर श्री चंद्रा ने दिए निर्देश, जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा में दिए अहम आदेश....
April 13, 2026 11:38 AM
7 साल की तक्षवी ने वेदसार शिवस्तव के सस्वर पाठ से पंडित प्रदीप मिश्रा को किया मंत्रमुग्ध...
April 13, 2026 11:32 AM
मध्य प्रदेश राज्यसभा सीट, भाजपा ने उम्मीदवार नहीं उतारा, आप प्रवक्ता रमाकांत पटेल का भाजपा-कांग्रेस पर तीखा हमला...
April 13, 2026 11:26 AM
डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह सह हितग्राही सम्मेलन्न कल...
April 13, 2026 10:46 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत , जल संरक्षण एवं दीवार लेखन के माध्यम से जागरूकता संदेश का प्रचार प्रसार...
April 13, 2026 10:45 AM
जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली, आपात स्थिति में उपचार के लिए पहुंचे पार्षद पति, डॉक्टर बिना सूचना के नदारद...
April 13, 2026 10:36 AM