पशु आहार की आड़ में ट्रक से 20 क्विंटल 26 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
Updated : April 13, 2026 01:24 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 20 क्विंटल 26 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। तस्कर पशु आहार की आड़ में भारी मात्रा में मादक पदार्थ परिवहन कर रहा था, जिसे पुलिस ने सतर्कता और तत्परता से विफल कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेडा बद्री लाल रावके सुपरविजन में थानाधिकारी सदर निंबाहेड़ा संजय शर्मा मय जाप्ता द्वारा सोमवार को थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी कि इसी दौरान नीमच की तरफ से एक टाटा ट्रक आया जिसको रूकवाने पर ट्रक चालक द्वारा ट्रक को भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस जाप्ता द्वारा रोका जाकर ट्रक की तलाशी के दोरान पशु आहार के कट्टो की कवरिंग के नीचे 101 कट्टों में कुल 2026 किलो 760 ग्राम अवैध डोडा चूरा मिला जिस पर डोडा चूरा सहित ट्रक को जप्त कर अनुसंधान जारी है।
पकडे जाने की पठकथा - थाना निम्बाहेडा सदर द्वारा निरन्तर अंतर राज्य बोर्डर होने की वजह से हाईवे रोड पर नाकबन्दी जारी है। नाकबन्दी के दोरान ट्रक चालक द्वारा नाकाबन्दी को देख पहले रूकना फिर चलना ओर फिर नाकाबन्दी तोडकर भागने का प्रयास करने से जाप्ता द्वारा घेरा बन्दी की गई। पुछताछ के दोरान अभियुक्त पर शंका गहराई वह घबराया हुआ था, पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण - अभियुक्त सुरजीत सिंह उर्फ सरजीत सिंह पिता लवतार सिंह जाति जटसिंख उम्र 50 साल निवासी जोहल थाना गोंदवाल जिला तरणतारण पंजाब
अभियुक्त सुरजीत सिंह पूर्व में भी चार साल मादक पदार्थों की तस्करी में जेल में बन्द रह चुका है। अभियुक्त मादक पदार्थों की तस्करी का आदतन अपराधी हो पुछताछ के दोरान पूर्व में भी मादक पदार्थों की बड़ी खेप मध्य प्रदेश से पंजाब पंहुचा चुका है।
जप्त माल का विवरण - निम्बाहेडा सदर पुलिस द्वारा कार्यवाही के दोरान 2026 किलो 760 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया जिसकी बाजार मुल्य करिबन 1 करोड रूपये है। उक्त कार्यवाही हाल ही के दिनो मे राजस्थान की डोडा चूरा की सबसे बड़ी कार्यवाहीयों में से एक है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम - थानाधिकारी संजय शर्मा एएसआई सुन्दरपाल,कानि.जीवनलाल , श्यामलाल , दयाराम, ओपीलाराम , शिवकुमार, चालक सुरेश कुमार. जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
और खबरे
सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल से घाट तक पहुंचने वाले मार्ग सुगम और बाधारहित रखें जाएं – संभागायुक्त श्री सिंह....
April 13, 2026 02:53 PM
नपा नीमच द्वारा विविध वसूली मद में 25.73 करोड़ की वसूली...
April 13, 2026 02:09 PM
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण सम्पूर्ण नीमच जिले में देखा गया....
April 13, 2026 01:47 PM
सभी नगरीय निकायों में सिटी फॉरेस्ट के लिए भूमि चिन्हित कर बड़े पैमाने पर पौधारोपण करें, जल संरचनाओं-नालों की सफाई व गहरीकरण तुरंत शुरू हो - कलेक्टर श्री चंद्रा के निर्देश, स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक सुधारने पर भी जोर...
April 13, 2026 01:46 PM
सुवाखेड़ा के समीप भीषण सड़क हादसा, 23 वर्षीय युवक ने रास्ते में तोड़ा दम...
April 13, 2026 01:34 PM
पशु आहार की आड़ में ट्रक से 20 क्विंटल 26 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
April 13, 2026 01:24 PM
नीमच नगर पालिका ने निकाली स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली...
April 13, 2026 01:13 PM
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती संयुक्त रूप से शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच और जिला कांग्रेस अजा विभाग द्वारा मनाया जाएगी...
April 13, 2026 01:02 PM
वार्ड क्रमांक 6 में कम्युनिटी हॉल डोम निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम कल, 37.27 लाख की लागत से होगा डोम का निर्माण...
April 13, 2026 01:01 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 66,352 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में तेजी...
April 13, 2026 12:28 PM
कागजों पर सृजन, जमीन पर विसर्जन, नीमच कांग्रेस में गुटबाजी की चादर और कार्यकर्ताओं का टोटा....
April 13, 2026 12:06 PM
अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर एक डम्पर को किया डिटेन...
April 13, 2026 12:01 PM
अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों का हो त्वरित निराकरण—जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में श्री बी.एस. कलेश के निर्देश....
April 13, 2026 11:39 AM
सभी स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में जल संरक्षण के लिए चलेंगी जल चौपाल - कलेक्टर श्री चंद्रा ने दिए निर्देश, जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा में दिए अहम आदेश....
April 13, 2026 11:38 AM
7 साल की तक्षवी ने वेदसार शिवस्तव के सस्वर पाठ से पंडित प्रदीप मिश्रा को किया मंत्रमुग्ध...
April 13, 2026 11:32 AM
मध्य प्रदेश राज्यसभा सीट, भाजपा ने उम्मीदवार नहीं उतारा, आप प्रवक्ता रमाकांत पटेल का भाजपा-कांग्रेस पर तीखा हमला...
April 13, 2026 11:26 AM
डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह सह हितग्राही सम्मेलन्न कल...
April 13, 2026 10:46 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत , जल संरक्षण एवं दीवार लेखन के माध्यम से जागरूकता संदेश का प्रचार प्रसार...
April 13, 2026 10:45 AM
जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली, आपात स्थिति में उपचार के लिए पहुंचे पार्षद पति, डॉक्टर बिना सूचना के नदारद...
April 13, 2026 10:36 AM