FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ई-टोकन नियम की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित...

  Updated : April 13, 2026 02:59 PM

मुकेश राठौर रामपुरा

  प्रशासनिक

रामपुरा/मनासा :- किसानों को उर्वरक वितरण में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई नई ई-विकास प्रणाली की अनदेखी करना अब विक्रेताओं को भारी पड़ रहा है। मध्यप्रदेश शासन, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, भोपाल के निर्देशों के बावजूद बिना ई-टोकन उर्वरक वितरण करने वाले तीन विक्रेताओं पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनके पंजीयन (रिटेलर आईडी) तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को निम्नलिखित विक्रेताओं द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना ई-टोकन उर्वरक विक्रय किया गया— अंकुश कृषि सेवा केन्द्र, रामपुरा मारू ट्रेडर्स, कुकड़ेश्वर, श्री बीज भंडार, मनासा बताया गया है कि विभाग द्वारा पहले ही कार्यालयीन पत्र (दिनांक 6 अप्रैल 2026) के माध्यम से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि बिना ई-टोकन किसी भी स्थिति में उर्वरक का वितरण नहीं किया जाए। इसके बावजूद नियमों की अवहेलना सामने आने पर यह कड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने इसे उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 का उल्लंघन मानते हुए संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित विक्रेता 7 दिवस के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करें, अन्यथा उनके विरुद्ध आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
क्या है ई-विकास प्रणाली? - यह प्रणाली किसानों को उर्वरक वितरण को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गई है, जिसमें ई-टोकन के माध्यम से ही खाद का वितरण किया जाता है, ताकि कालाबाजारी और अनियमितता पर रोक लगाई जा सके।
प्रशासन का संदेश - नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी किसानों को पारदर्शी व्यवस्था का लाभ दिलाना प्राथमिकता।दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की सख्ती साफ नजर आने लगी है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिहादी मानसिकता फैलाने की कोशिश, संत समाज नहीं होने देगा सफल – विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार...

April 13, 2026 04:17 PM

19 अप्रैल को मनासा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, ब्राह्मण समाज में उत्साह, होगा भव्य चल समारोह...

April 13, 2026 03:47 PM

नीमच में काली फिल्म व बिना हेलमेट चालकों पर यातायात की कार्रवाई, 44 चालान काटे.…

April 13, 2026 03:45 PM

ई-टोकन नियम की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित...

April 13, 2026 02:59 PM

सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल से घाट तक पहुंचने वाले मार्ग सुगम और बाधारहित रखें जाएं – संभागायुक्त श्री सिंह....

April 13, 2026 02:53 PM

नपा नीमच द्वारा विविध वसूली मद में 25.73 करोड़ की वसूली...

April 13, 2026 02:09 PM

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण सम्‍पूर्ण नीमच जिले में देखा गया....

April 13, 2026 01:47 PM

सभी नगरीय निकायों में सिटी फॉरेस्ट के लिए भूमि चिन्हित कर बड़े पैमाने पर पौधारोपण करें, जल संरचनाओं-नालों की सफाई व गहरीकरण तुरंत शुरू हो - कलेक्टर श्री चंद्रा के निर्देश, स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक सुधारने पर भी जोर...

April 13, 2026 01:46 PM

सुवाखेड़ा के समीप भीषण सड़क हादसा, 23 वर्षीय युवक ने रास्ते में तोड़ा दम...

April 13, 2026 01:34 PM

पशु आहार की आड़ में ट्रक से 20 क्विंटल 26 किलो 760 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

April 13, 2026 01:24 PM

नीमच नगर पालिका ने निकाली स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली...

April 13, 2026 01:13 PM

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती संयुक्त रूप से शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच और जिला कांग्रेस अजा विभाग द्वारा मनाया जाएगी...

April 13, 2026 01:02 PM

वार्ड क्रमांक 6 में कम्युनिटी हॉल डोम निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम कल, 37.27 लाख की लागत से होगा डोम का निर्माण...

April 13, 2026 01:01 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 66,352 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों में तेजी...

April 13, 2026 12:28 PM

कागजों पर सृजन, जमीन पर विसर्जन, नीमच कांग्रेस में गुटबाजी की चादर और कार्यकर्ताओं का टोटा....

April 13, 2026 12:06 PM

अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर एक डम्पर को किया डिटेन...

April 13, 2026 12:01 PM

अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों का हो त्वरित निराकरण—जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में श्री बी.एस. कलेश के निर्देश....

April 13, 2026 11:39 AM

सभी स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में जल संरक्षण के लिए चलेंगी जल चौपाल - कलेक्टर श्री चंद्रा ने दिए निर्देश, जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा में दिए अहम आदेश....

April 13, 2026 11:38 AM

7 साल की तक्षवी ने वेदसार शिवस्तव के सस्वर पाठ से पंडित प्रदीप मिश्रा को किया मंत्रमुग्ध...

April 13, 2026 11:32 AM