3 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार जब्त...
Updated : May 09, 2026 11:09 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ :- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान ओपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी चित्तौडगढ सरिता सिंह के मार्गदर्शन एंव डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा मय पुलिस जाप्ता एएसआई नवलराम , हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि रणजीत, विजय सिह, राकेश, हेमंत, विजय एवं चालक सरियाराम की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा शुक्रवार को जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। दौराने नाकाबन्दी नीमच की तरफ से एक ब्रेजा कार आई जिसको रोका गया। कार के चालक ने अपना नाम कमल किशोर माली पुत्र हुकमाराम माली उम्र 25 साल निवासी देवा थाना मोहनगढ जिला जैसलमेर होना बताया। कार की तलाशी ली गई तो दो थैलियों के अन्दर 3 किलो 530 ग्राम अफीम पायी गई जिसको जप्त कर अभियुक्त को गिरफतार किया गया। थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है ।
और खबरे
गुरु सानिध्य प्रशिक्षण शिविर में आयुर्वेद, योग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश...
May 09, 2026 12:13 PM
ग्राम उचेड में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित 38 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...
May 09, 2026 12:11 PM
मनासा के ग्राम चौकड़ी में उपार्जन केंद्र बंद होने संबंधी समाचार का स्पष्टीकरण....
May 09, 2026 12:10 PM
राशमी पुलिस की वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही, एक स्थाई वारंटी व दो इनामी अपराधियों का निस्तारण...
May 09, 2026 12:07 PM
टैगोर जयंती पर गूंजे कविकुल गुरु के विचार, कृति ने किया राष्ट्रगान के रचयिता को भावभीना नमन....
May 09, 2026 11:41 AM
मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त...
May 09, 2026 11:26 AM
पशुपतिनाथ मंदिर आराधना हाल में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन....
May 09, 2026 11:18 AM
जिला प्रशासन नगर प्रशासन एवं जागरूक जनप्रतिनिधि मिलकर नीमच की नदियों का उद्धार करें...
May 09, 2026 11:15 AM
05 क्विन्टल से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त, पशु आहार की आड़ मे कन्टेनर मे किया जा रहा था मादक पदार्थ परिवहन, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार व कन्टेनर जब्त....
May 09, 2026 11:12 AM
3 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार जब्त...
May 09, 2026 11:09 AM
मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार, सलमान शाह को भेजा जेल...
May 09, 2026 10:54 AM
मंदसौर जिले में CBN की बड़ी कार्रवाई, गुप्त मेफेड्रोन लैब का भंडाफोड़, भारी मात्रा में ड्रग्स व केमिकल जब्त....
May 09, 2026 10:27 AM
हरहरी वेयरहाउस (मनासा) उपार्जन केंद्र पर किसानों की भीड़ एवं तौल में देरी संबंधी समाचार का खंडन...
May 09, 2026 10:20 AM
डॉ मनोहर गुजरिया जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस के पुनः अध्यक्ष नियुक्त...
May 09, 2026 09:41 AM
भीलवाड़ा के काइन हाउस में गौवंश की मौत का खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट से निकला 30 किलो प्लास्टिक...
May 09, 2026 09:08 AM
नहीं रहीं श्रीमती धनीबाई धनगर, परिवार में शोक की लहर, अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे…
May 09, 2026 09:03 AM
चाकू मारकर हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि से संघर्षरत बालक डिटेन…
May 09, 2026 08:51 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट में 3 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार…
May 09, 2026 08:51 AM
अवैध हथियारों पर रतलाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित 04 आरोपी गिरफ्तार, टाटा सफारी कार जप्त...
May 09, 2026 08:08 AM