गुरु सानिध्य प्रशिक्षण शिविर में आयुर्वेद, योग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश...
Updated : May 09, 2026 12:13 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
आयोजन
नीमच। आरोग्य भारती जिला नीमच द्वारा ग्राम निपानिया अम्बामाता स्थित आरोग्य धाम में परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत श्री सुरेशानंद सरस्वती जी के निर्देशन में आयुर्वेद एवं आध्यात्मिक ज्ञान आधारित तीन दिवसीय गुरु सानिध्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में डॉ. विष्णु सेन कछावा ने आरोग्य भारती की स्थापना से लेकर वर्तमान तक संचालित विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए प्रातःकाल जागरण से लेकर रात्रि विश्राम तक दिनचर्या में योग, व्यायाम, संतुलित आहार, ध्यान एवं अनुशासन को शामिल करने की बात कही। सुपोषण आहार में सूर्य के सात रंगों से मिलती-जुलती खाद्य सामग्री को भोजन में शामिल करने का महत्व बताया तथा प्राकृतिक चिकित्सा एवं सूर्य चिकित्सा के लाभ समझाए। डॉ. कछावा ने परिवार को स्वस्थ रखने में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए रसोईघर में उपयोग होने वाले मसालों जैसे हल्दी, कालीमिर्च, दालचीनी एवं तेजपत्ता के औषधीय गुणों की जानकारी दी। साथ ही सीलबंद मसालों की बजाय खड़े मसालों के उपयोग की अपील की। विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच स्वास्थ्य प्रबोधन को निरंतर चलने वाला अभियान बताया। वनौषधि आयाम के तहत प्रत्येक घर में औषधीय पौधे लगाने तथा आसपास उपलब्ध वनौषधियों की पहचान एवं उपयोग पर बल दिया गया। किशोर अवस्था विकास कार्यक्रम के माध्यम से किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की बात कही गई। धन्वंतरि जयंती एवं विश्व योग दिवस को आरोग्य के दृष्टिकोण से मनाने का महत्व भी समझाया गया। उन्होंने भारत में बढ़ती मधुमेह की समस्या के समाधान हेतु योग, प्राणायाम, सुपोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। व्यसन मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं तनावमुक्त जीवन पर भी प्रेरक विचार व्यक्त किए। साथ ही प्रथम उपचार प्रशिक्षण प्रत्येक नागरिक को दिए जाने की आवश्यकता बताई। गर्भ संस्कार कार्यक्रम पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नवदंपति एवं गर्भवती माताओं को इस कार्यक्रम से जोड़ना आवश्यक है, ताकि स्वस्थ एवं संस्कारित संतति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान मिल सके। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आयुर्वेद अध्ययनरत शिक्षार्थी सहभागिता कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण शिविर 8 मई से 10 मई तक आयोजित किया जा रहा है। परम पूज्य गुरुवर श्री सुरेशानंद सरस्वती जी द्वारा आयुर्वेद एवं आध्यात्म का समन्वय करते हुए सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें औषधीय निर्माण, अनुप्रयोग, स्वस्थ दिनचर्या, आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रयोग, गंध चिकित्सा एवं ध्वनि चिकित्सा जैसे विषयों पर शिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा
और खबरे
सिंगोली में गूंजेंगे वैदिक मंत्र: श्री राम जानकी श्रीयादे माँ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 10 मई से, पांच दिवसीय आयोजन में शोभायात्रा, महाअभिषेक और भजन संध्या होंगे विशेष आकर्षण, 14 को महाप्रसादी
May 09, 2026 01:07 PM
टॉप-10 में चयनित स्थायी वारंटी गिरफ्तार, विशेष अभियान के तहत भोपालसागर पुलिस की कार्रवाई....
May 09, 2026 01:00 PM
जराड़ में श्री रामजानकी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 1 मई से, पांच कुंडों पर होगा महायज्ञ, 14 मई को कलशारोहण व मूर्ति स्थापना, प्रतिदिन अभिषेक-हवन, 9 व 13 मई को भजन संध्या से सजेगा मंदिर प्रांगण...
May 09, 2026 12:51 PM
भाजपा जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक कल..
May 09, 2026 12:47 PM
नपा का नवाचार-गंदगी से सरोबार रहने वाली बेक लाइन बनी बच्चों के खेल का स्थान, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने निरीक्षण कर बैडमिंटन भी खेला...
May 09, 2026 12:16 PM
गुरु सानिध्य प्रशिक्षण शिविर में आयुर्वेद, योग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश...
May 09, 2026 12:13 PM
ग्राम उचेड में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित 38 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...
May 09, 2026 12:11 PM
मनासा के ग्राम चौकड़ी में उपार्जन केंद्र बंद होने संबंधी समाचार का स्पष्टीकरण....
May 09, 2026 12:10 PM
राशमी पुलिस की वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही, एक स्थाई वारंटी व दो इनामी अपराधियों का निस्तारण...
May 09, 2026 12:07 PM
टैगोर जयंती पर गूंजे कविकुल गुरु के विचार, कृति ने किया राष्ट्रगान के रचयिता को भावभीना नमन....
May 09, 2026 11:41 AM
मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त...
May 09, 2026 11:26 AM
पशुपतिनाथ मंदिर आराधना हाल में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन....
May 09, 2026 11:18 AM
जिला प्रशासन नगर प्रशासन एवं जागरूक जनप्रतिनिधि मिलकर नीमच की नदियों का उद्धार करें...
May 09, 2026 11:15 AM
05 क्विन्टल से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त, पशु आहार की आड़ मे कन्टेनर मे किया जा रहा था मादक पदार्थ परिवहन, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार व कन्टेनर जब्त....
May 09, 2026 11:12 AM
3 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार जब्त...
May 09, 2026 11:09 AM
मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार, सलमान शाह को भेजा जेल...
May 09, 2026 10:54 AM
मंदसौर जिले में CBN की बड़ी कार्रवाई, गुप्त मेफेड्रोन लैब का भंडाफोड़, भारी मात्रा में ड्रग्स व केमिकल जब्त....
May 09, 2026 10:27 AM
हरहरी वेयरहाउस (मनासा) उपार्जन केंद्र पर किसानों की भीड़ एवं तौल में देरी संबंधी समाचार का खंडन...
May 09, 2026 10:20 AM
डॉ मनोहर गुजरिया जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस के पुनः अध्यक्ष नियुक्त...
May 09, 2026 09:41 AM