सफेद हाथी साबित हो रहा धामनिया -चीताखेड़ा मार्ग, विधायक की अरुचि और कांग्रेस के खोखले वादों के बीच पिस रही जनता....
Updated : May 09, 2026 01:27 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
सामाजिक
चीताखेड़ा :- राजनीति की बिसात पर जब आरोप-प्रत्यारोप का खेल चलता है, तो विकास अक्सर ठंडे बस्ते की भेंट चढ़ जाता है। धामनिया-चीताखेड़ा-जीरन-मल्हारगढ़ मार्ग की बदहाली आज इसी कड़वी हकीकत का जीवंत उदाहरण बन चुकी है। आलम यह है कि जिस सड़क के लिए दो माह में काम शुरू होने के दावे किए जा रहे थे, और पीडब्ल्यूडी विभाग के आलाअफसरों के दिए हुए जवाब से,वहां अब अगले छह माह तक धूल और गड्ढों से राहत मिलने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। इस सड़क मार्ग से होकर गुजरते वाहन एवं वाहन सवार हो रहे हैं लहूलुहान तो कभी वाहन के पार्ट्स में तो कभी लोगों के हाथ-पैरों में हो रही है भांग टूट। इस सड़क मार्ग का डामरीकरण तो दूर सड़क निर्माण में बिछाया गया (बेस) नींव तक टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है सड़क। कई वाहन चालकों ने तो नीमच आने जाने के लिए अधिक दूरी चक्कर लगाने को मजबूर होकर मार्ग ही बदल दिया है। क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार जो विकास के बड़े-बड़े दावे करते नहीं थकते, इस मार्ग के निर्माण को लेकर पूरी तरह उदासीन नजर आ रहे हैं। जानकारों की मानें तो विधायक की इस कार्य में कोई विशेष रुचि नहीं है, जिसका सीधा असर सरकारी मशीनरी पर पड़ा है। जब जन प्रतिनिधि ही मौन हो तो विभाग क्यों सक्रियता दिखाए? परिणाम स्वरूप लोक निर्माण विभाग ने भी सारी कागजी कार्यवाहियों को फाइलों के ढेर में दबा दिया है, जैसा शासन वैसा प्रशासन। हैरानी की बात यह है कि दूसरी बार टेंडर रिकॉल होने के बावजूद दो महीने बीत जाने पर भी अनुबंध की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। विभाग के आलाअफसर अब गेंद उज्जैन और भोपाल के पाले में डालकर पल्ला झाड़ रहे है कि फाइलें वहां अटकी हैं।
विपक्ष की 'बदहवास' हालत, कहाँ गया वो चक्काजाम का ऐलान? - एक तरफ सत्ता पक्ष की चुप्पी है, तो दूसरी तरफ विपक्षी दल कांग्रेस की स्थिति बदहवास नजर आ रही है। विशेषकर चीताखेड़ा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती अब सवालों के घेरे में हैं। याद दिला दें कि बीते 30 जनवरी 2026 को चीताखेड़ा में बड़े तामझाम के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था। तब जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने मंच से हुंकार भरते हुए बड़ी-बड़ी डींगें हांकी थीं और ऐलान किया था कि यदि 5 दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो महुडिया गांव में बस स्टैंड पर बड़ा चक्काजाम किया जाएगा। लेकिन वह ऐलान शायद सिर्फ तालियां बटोरने तक सीमित था। उस भाषण के बाद से आज तक अखबारों में सिर्फ खबरें छपवाने के शोकिन जिलाध्यक्ष की जुबान इस सड़क को लेकर एक बार भी नहीं खुली।
जनता के साथ विश्वासघात - सत्ता पक्ष की इच्छाशक्ति की कमी और विपक्ष का चुनावी स्टंट—इन दोनों के बीच क्षेत्र की हजारों जनता रोजाना बदहाल सड़क पर अपनी जान जोखिम में डाल रही है। झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र और राजस्थान को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग अब केवल नेताओं की राजनीति का अखाड़ा बनकर रह गया है।
सवाल यह है कि क्या शासन-प्रशासन केवल कागजी घोड़े ही दौड़ाएगा?क्या कांग्रेस के आंदोलन केवल फोटो सेशन तक ही सीमित हैं? आखिर कब तक विधायक और विपक्षी नेता अपनी जिम्मेदारी से भागते रहेंगे? धामनिया- चीताखेड़ा मार्ग का भविष्य फिलहाल अंधकार में है। जनता अब समझ चुकी है कि सड़क निर्माण की फाइलें फाइलों में नहीं, बल्कि नेताओं की नीयत में अटकी हुई हैं।
इनका कहना - कांग्रेस और भाजपा नेता आपस में एक-दूसरे को नीचा दिखाने की नूरा-कुश्ती राजनीती खेल खेलना बंद कर जमीनी कार्य करना चाहिए। सत्ता पक्ष नेता सत्ता के नशे में चूर है, वहीं विपक्ष की भूमिका निभा रहे तरुण बाहेती धरातल पर काम करवाने बजाय अखबारों में फोटो छपवाने की राजनीति खेल रहे हैं। कई वर्षों से क्षेत्र के हजारों ग्रामीण परेशान हैं। सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करना चाहिए - सामाजिक कार्यकर्ता दशरथ माली, चीताखेड़ा।
चीताखेड़ा से नीमच इस बदहाल सड़क से प्रतिदिन गुजरना नफरत हो गई है। कैसे चलाएं यात्री बस।रोज बस में भांग टूट हो रही है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। - बस ड्राइवर गोपाल शर्मा चीताखेड़ा।
शासन से हमें अभी तक इस मार्ग पर निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमारे अधिकार से बाहर है मामला,हम प्रयास कर रहे हैं।अगर निर्माण कार्य में देरी होगी तो हम रिपेयरिंग करवाएंगे - नेहा राठौर एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग,नीमच
और खबरे
प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित, 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग....
May 09, 2026 01:54 PM
सफेद हाथी साबित हो रहा धामनिया -चीताखेड़ा मार्ग, विधायक की अरुचि और कांग्रेस के खोखले वादों के बीच पिस रही जनता....
May 09, 2026 01:27 PM
सिंगोली में गूंजेंगे वैदिक मंत्र: श्री राम जानकी श्रीयादे माँ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 10 मई से, पांच दिवसीय आयोजन में शोभायात्रा, महाअभिषेक और भजन संध्या होंगे विशेष आकर्षण, 14 को महाप्रसादी
May 09, 2026 01:07 PM
टॉप-10 में चयनित स्थायी वारंटी गिरफ्तार, विशेष अभियान के तहत भोपालसागर पुलिस की कार्रवाई....
May 09, 2026 01:00 PM
जराड़ में श्री रामजानकी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 1 मई से, पांच कुंडों पर होगा महायज्ञ, 14 मई को कलशारोहण व मूर्ति स्थापना, प्रतिदिन अभिषेक-हवन, 9 व 13 मई को भजन संध्या से सजेगा मंदिर प्रांगण...
May 09, 2026 12:51 PM
भाजपा जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक कल..
May 09, 2026 12:47 PM
नपा का नवाचार-गंदगी से सरोबार रहने वाली बेक लाइन बनी बच्चों के खेल का स्थान, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने निरीक्षण कर बैडमिंटन भी खेला...
May 09, 2026 12:16 PM
गुरु सानिध्य प्रशिक्षण शिविर में आयुर्वेद, योग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश...
May 09, 2026 12:13 PM
ग्राम उचेड में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित 38 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...
May 09, 2026 12:11 PM
मनासा के ग्राम चौकड़ी में उपार्जन केंद्र बंद होने संबंधी समाचार का स्पष्टीकरण....
May 09, 2026 12:10 PM
राशमी पुलिस की वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही, एक स्थाई वारंटी व दो इनामी अपराधियों का निस्तारण...
May 09, 2026 12:07 PM
टैगोर जयंती पर गूंजे कविकुल गुरु के विचार, कृति ने किया राष्ट्रगान के रचयिता को भावभीना नमन....
May 09, 2026 11:41 AM
मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त...
May 09, 2026 11:26 AM
पशुपतिनाथ मंदिर आराधना हाल में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन....
May 09, 2026 11:18 AM
जिला प्रशासन नगर प्रशासन एवं जागरूक जनप्रतिनिधि मिलकर नीमच की नदियों का उद्धार करें...
May 09, 2026 11:15 AM
05 क्विन्टल से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त, पशु आहार की आड़ मे कन्टेनर मे किया जा रहा था मादक पदार्थ परिवहन, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार व कन्टेनर जब्त....
May 09, 2026 11:12 AM
3 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार जब्त...
May 09, 2026 11:09 AM
मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार, सलमान शाह को भेजा जेल...
May 09, 2026 10:54 AM
मंदसौर जिले में CBN की बड़ी कार्रवाई, गुप्त मेफेड्रोन लैब का भंडाफोड़, भारी मात्रा में ड्रग्स व केमिकल जब्त....
May 09, 2026 10:27 AM