सड़क सुरक्षा हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1374 चालकों पर कार्रवाई, ₹4 लाख से अधिक समन शुल्क वसूला...
Updated : May 11, 2026 08:37 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम :- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद सोनी के नेतृत्व में जिलेभर में विशेष यातायात सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना है। रतलाम पुलिस द्वारा लगातार वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। यातायात पुलिस एवं थाना स्तर की टीमों द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों एवं मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को समझाइश देकर दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को बताया जा रहा है कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
जागरूकता अभियान के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी लगातार की जा रही है। अभियान के अंतर्गत दिनांक 26.04.2026 से 09.05.2026 तक जिलेभर में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले कुल 1374 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई के दौरान कुल ₹4,09,200/- का समन शुल्क वसूला गया।
रतलाम पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और छोटी सी सावधानी किसी की जान बचा सकती है। रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।
और खबरे
नीमच की बेटियों ने दिखाया शौर्य, भारत विकास परिषद् का आत्मरक्षा शिविर ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न...
May 11, 2026 11:14 AM
सभी उपार्जन केंद्रों से उपार्जित गेहूं का तत्काल परिवहन कर भण्डारण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्टर ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा....
May 11, 2026 11:05 AM
वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक कल, विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा....
May 11, 2026 11:04 AM
चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत, पीड़ित परिवार को मिलेगी राहत...
May 11, 2026 11:03 AM
उप पंजीयन कार्यालय को तहसील भवन में दो कक्ष आवंटित
May 11, 2026 11:01 AM
जिले में इस साल संतरा फलोद्यान का रकबा 1500 हेक्टेयर बढ़ाए - श्री चंद्रा हर पंचायत में न्यूनतम एक पी.एम.एफ.एम.ई. ईकाई स्थापित करवाएं-कलेक्टर कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश....
May 11, 2026 10:59 AM
मतदाता सूची के संबंध में 15 से 25 मई तक प्रस्तुत करें दावे आपत्ति....
May 11, 2026 10:57 AM
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित
May 11, 2026 10:41 AM
कालिका माता मंदिर चोरी का 24 घंटे से पहले खुलासा, सैलाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में...
May 11, 2026 10:33 AM
सड़क सुरक्षा हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1374 चालकों पर कार्रवाई, ₹4 लाख से अधिक समन शुल्क वसूला...
May 11, 2026 08:37 AM
निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री, प्रमुख सचिव को पत्र लिखा, करी जांच की मांग...
May 11, 2026 07:54 AM
स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 : सूखा-गीला कचरा अलग रखने की व्यवस्था बनी परेशानी का कारण, नगर परिषद के कचरा पात्र खा रहे धूल...
May 11, 2026 07:14 AM
रात्रि में घायल हुई गोवंश का सफल ऑपरेशन, पैर काटकर बचाई जान...
May 11, 2026 07:03 AM
मातृशक्ति दुसरों की चिंता छोड़ स्वयं की आत्मा में ध्यान दे तो आत्मा शांति का मार्ग मिल सकता है - वैराग्य सागर महाराज, दिगंबर जैन समाज द्वारा रथ यात्रा एवं सम्मान समारोह आज...
May 11, 2026 06:28 AM
मातृ दिवस: नेत्रहीन बालिकाओं की सुरीली प्रस्तुतियों ने जीता दिल, अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था ने मनाया सेवा उत्सव...
May 11, 2026 06:23 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कूनो में दो मादा चीतों को खुले जंगल में करेंगे मुक्त, बोत्सवाना से लाए गए चीतों ने पूरा किया क्वारंटीन, प्रोजेक्ट चीता को मिलेगा नया विस्तार....
May 11, 2026 03:12 AM
गायत्री परिवार मनासा का पांच दिवसीय कन्या कौशल शिविर संपन्न, पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन, 10 गांवों की 54 कन्याओं ने लिया प्रशिक्षण, गायत्री साधना से व्यक्तित्व विकास तक हुए सत्र, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित....
May 11, 2026 03:10 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
May 11, 2026 03:06 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 11, 2026 03:03 AM