गायत्री परिवार मनासा का पांच दिवसीय कन्या कौशल शिविर संपन्न, पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन, 10 गांवों की 54 कन्याओं ने लिया प्रशिक्षण, गायत्री साधना से व्यक्तित्व विकास तक हुए सत्र, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित....
Updated : May 11, 2026 03:10 AM
डा. बबलु चौधरी मनासा
आयोजन
मनासा :- अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा नारी जागरण अभियान के अंतर्गत 5 मई से 10 मई तक गायत्री शक्तिपीठ मनासा पर पांच दिवसीय आवासीय कन्या कौशल शिविर आयोजित किया गया। नीमच जिला संयोजक गिरिराज सिंह चौहान ने बताया कि सुश्री निशा धनोतिया एवं श्री पवन गुप्ता की टोली द्वारा संचालित शिविर में मनासा तहसील के 10 गांवों की 54 कन्याओं ने भाग लिया। विषय विशेषज्ञों द्वारा कन्याओं को गायत्री साधना, यज्ञ, व्यक्तित्व विकास, योग-व्यायाम, संगीत, भारतीय संस्कार-संस्कृति एवं विद्यार्थी जीवन की दिशाधारा का प्रशिक्षण दिया गया।
सम्मान समारोह में दिया प्रेरक संदेश - रविवार को शिविर के समापन पर आयोजित सम्मान समारोह में मनासा जनपद उपाध्यक्ष श्री मोहन गुर्जर, वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश धनगर, शिक्षाविद प्राचार्य श्री हेमंत श्रीवास्तव, गायत्री परिवार उज्जैन उपजोनल समिति सदस्य श्री ईश्वरलाल फरक्या व श्री रामप्रताप पाटीदार तथा मंदसौर जिला समन्वयक श्री जसवंत सिंह राठौर ने प्रतिभागियों को प्रेरक संदेश दिया। शिविर के दौरान आयोजित लिखित परीक्षा में प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाली कन्याओं को विशेष पुरस्कार दिए गए। सभी 54 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समर्पित परिजनों का हुआ सम्मान - गायत्री परिवार ट्रस्ट मनासा के मुख्य ट्रस्टी श्री महेश धनोतिया एवं मनासा तहसील संयोजक श्री बंशीलाल कछावा द्वारा शिविर में समयदान एवं सहयोग देने वाले परिजनों और अभिभावकों का तिलक एवं पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी कन्याओं ने अपनी अनुभूतियां साझा कीं। महिला प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती श्यामा कछावा एवं श्रीमती स्नेहलता मूंदड़ा ने भी अपने विचार रखे। गांवों में मंडल गठन का आव्हान - समस्त शिविरार्थी बहनों को अपने-अपने ग्राम में मंडल गठन के पत्रक वितरित किए गए। उनके माध्यम से साप्ताहिक समूह साधना करने एवं गायत्री परिवार की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आव्हान किया गया। इस अवसर पर शिविरार्थी बहनें, अभिभावकगण एवं मनासा तहसील की सक्रिय शाखाओं के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। समापन समारोह का संचालन जिला समन्वयक श्री गिरिराज सिंह चौहान ने किया एवं आभार तहसील संयोजक श्री बंशीलाल काछवा ने व्यक्त किया
और खबरे
स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...
June 18, 2026 11:24 AM
स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...
June 18, 2026 11:19 AM
प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्पन्न....
June 18, 2026 11:18 AM
डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...
June 18, 2026 11:17 AM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....
June 18, 2026 11:12 AM
निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....
June 18, 2026 11:08 AM
नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:05 AM
सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:01 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...
June 18, 2026 10:57 AM
सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..
June 18, 2026 09:16 AM
तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....
June 18, 2026 05:41 AM
भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...
June 18, 2026 03:03 AM
विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...
June 18, 2026 02:59 AM
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 18, 2026 02:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 18, 2026 02:44 AM
चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...
June 17, 2026 04:52 PM
रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....
June 17, 2026 04:50 PM
महुआ बीनने पेड़ पर चढ़ा आदिवासी युवक गिरा,गंभीर रूप से हुआ घायल, PHC में चिकित्सक नही मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा...
June 17, 2026 04:48 PM