कच्चे से पक्के मकान का चंपालाल का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली दलपतपुरा के चम्पालाल के परिवार की तस्वीर....
Updated : May 20, 2026 09:25 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- पहले बारिश में छत टपकती थी, रात-रात भर जागना पड़ता था। आज अपने पक्के घर में चैन की नींद सोते हैं।" यह कहना है, कि जनपद पंचायत नीमच के ग्राम दलपतपुरा निवासी श्री चंपा लाल-नंदा भील का, जिन्हे कच्चे मकान में रहने से अब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से मुक्ति दिला दी है।
संघर्ष से सफलता तक का सफर: श्री चंपा लाल भील का परिवार वर्षों से मिट्टी-खपरैल के कच्चे मकान में निवास कर रहा था। बरसात में घर की दीवारें गल जातीं, छत से पानी टपकता और सर्दी-गर्मी में भी परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दिहाड़ी मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करने वाले चंपा लाल के लिए पक्का मकान बनवाना एक सपना ही था।
योजना बनी संबल: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत श्री चंपालाल का चयन हुआ। योजना तहत उन्हें 1.20 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही महात्मा गांधी नरेगा से 90 मानव दिवस का अतिरिक्त लाभ मिला, जिससे स्वयं के श्रम से भी आवास निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित हुई।
बदला जीवन, लौटी मुस्कान: आज चंपा लाल का परिवार अपने पक्के आवास में निवास कर रहा है। मजबूत दीवारें, पक्की छत और सुरक्षित वातावरण ने न केवल उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाया, बल्कि बच्चों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है।
हितग्राही के बोल: श्री मोदी जी और मोहन यादव जी की सरकार ने गरीब का दर्द समझा। आज हमारे सिर पर पक्की छत है। अब कोई चिंता नहीं।"
प्रशासन की प्रतिबद्धता: जिला पंचायत नीमच द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध आवास उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। "हर गरीब को छत, हर परिवार को सम्मान" के संकल्प के साथ जिले में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है. कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने गत दिवस ग्राम दलपतपुरा में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से संवाद के बाद चम्पालाल के घर पहुंचकर प्रधामंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकान का निरीक्षण किया और परिवार जनों से चर्चा भी की।
और खबरे
आपदा प्रबंधन में जन-सहयोग और पब्लिक मैनेजमेंट प्रशासन की प्राथमिकता है - श्री कलेश, नीमच में तीन दिवसीय भूकंप रोधी एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ...
May 20, 2026 09:51 AM
42 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत रावतभाटा पुलिस की कार्रवाई....
May 20, 2026 09:41 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अब तक की बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 1 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक के गांजा, डोडाचूरा एवं अफीम सहित कई वाहन जब्त...
May 20, 2026 09:31 AM
अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित....
May 20, 2026 09:27 AM
मालाहेड़ा में योग शिविर, 21 ग्रामीणों ने सीखे आसन-प्राणायाम के गुर...
May 20, 2026 09:27 AM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कल....
May 20, 2026 09:26 AM
आईटीआई मनासा में कल 21 मई को युवा संगम कार्यक्रम...
May 20, 2026 09:26 AM
कच्चे से पक्के मकान का चंपालाल का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली दलपतपुरा के चम्पालाल के परिवार की तस्वीर....
May 20, 2026 09:25 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 20, 2026 09:24 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 20, 2026 09:22 AM
खाद संकट और फार्मर आईडी को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती का हमला, फार्मर आईडी से किसान परेशान -मंदिर माफी, पट्टाधारकों और संयुक्त खाताधारकों के सामने खड़ा हुआ संकट, बड़ा सवाल हैं की आखिर पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले में यूरिया और डीएपी कम क्यों मंगाया ?....
May 19, 2026 05:36 PM
मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, करोड़ों की अवैध संपत्ति फ्रीज
May 19, 2026 05:32 PM
1 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभूपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई....
May 19, 2026 05:29 PM
चेतन मानसिंहका टाइगर फोर्स के जिला अध्यक्ष नियुक्त...
May 19, 2026 05:26 PM
खण्डेलवाल की याद में स्वास्थ्य शिविर, 125 मरीजों ने उठाया लाभ, न्यूरोलॉजी एवं यूरोलॉजी विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह...
May 19, 2026 04:30 PM
नीमच मंडी में आज 45,122 बोरी की आवक, लहसुन और कलौंजी के भाव में जोरदार तेजी...
May 19, 2026 04:25 PM
भीलवाड़ा के दवा व्यापारियों का कल राष्ट्रवापी बंद का समर्थन, बंद से आमजन की परेशानी पर संगठन को रहेगा खेद..
May 19, 2026 03:55 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 21 मई को....
May 19, 2026 03:31 PM
केमिस्ट बंद, पर इलाज नही, 20 मई को बंद के दौरान भी मिलेंगी आवश्यक दवाइयां, जिले के जनऔषधि केंद्र खुले रहेंगे, 21 अस्पतालों व 15 मेडिकल स्टोर्स पर आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित....
May 19, 2026 03:30 PM