FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

शिक्षा मंत्री के साथ शैक्षिक महासंघ की वार्ता , गतिरोध समाप्त,आंदोलन स्थगित, ग्रीष्मावकाश 28 जून तक, प्रधानाचार्य अधिकृत अवकाश पूर्व की भांति....

  Updated : May 23, 2026 07:17 AM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  राजस्थान

भीलवाड़ा :- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (ABRSM) विद्यालय शिक्षा द्वारा शिक्षकों के हितों को लेकर चलाए जा रहे प्रान्तव्यापी आंदोलन को एक बड़ी सफलता मिली है। जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र बड़वा एवं जिला मंत्री ईश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि 29 मई को होने वाले जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन के भारी दबाव के मध्य शुक्रवार देर रात शिक्षा मंत्री ने संगठन के शिष्टमंडल को वार्ता के लिए अपने निवास पर आमंत्रित किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल और शिक्षा मंत्री के मध्य, छात्र एवं शिक्षक हित में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई, जिसके बाद संगठन ने अपने आगामी आंदोलन के चरणों को स्थगित करने की घोषणा की है। प्रदेश महामंत्री महेन्द्र लखारा ने बताया कि वार्ता के मुख्य बिन्दुओं में नया शैक्षणिक सत्र 21 जून के बजाय 29 जून से प्रारंभ करने तथा संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश में की गई कटौती को वापस लेते हुए इसे यथावत 2 दिवस रखने पर सैद्धांतिक सहमति बनी। इसके आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे। तृतीय वेतन श्रृंखला के शिक्षकों के स्थानांतरण (तबादलों) के विषय पर शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध करने का आश्वासन दिया। शिक्षकों की पदोन्नति के मामले में माननीय न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने के लिए शिक्षा मंत्री ने शिष्टमंडल के सामने ही विभागीय अधिकारियों और अतिरिक्त महाधिवक्ता को दूरभाष पर निर्देश दिए। वहीं
क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति दिलाने और तृतीय श्रेणी शिक्षकों व प्रबोधकों की वेतन विसंगति को दूर करने के लिए वित्त विभाग के स्तर पर व्यक्तिगत प्रयास करने का भरोसा दिया। शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में अधिकांश संख्या में केवल शिक्षकों को न लगाने के लिए चुनाव आयोग सहित संबंधित विभागों से संवाद कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। संविदा कर्मियों के लिए बने नियमों को लेकर अधिकारियों के साथ पुनर्विचार करने की बात कही। संघर्ष समिति सयोजक सम्पत सिंह ने कहा कि"यह शिक्षकों के संघर्ष की जीत है" उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षा मंत्री के साथ हुए संवाद में अधिकांश मांगों पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। विभाग के इस सकारात्मक और गंभीर रुख को देखते हुए संगठन ने अपने आगामी आंदोलन के चरणों को स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा कि संघर्ष के कारण ही विभाग को हमारी मांगों पर पुनर्विचार के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा ने कहा कि संगठन के मांग पत्र में शामिल अन्य प्रशासनिक मुद्दों के निस्तारण के लिए भी शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत वार्ता करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से हुए इस महत्वपूर्ण संवाद में प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा के साथ प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार लखारा, संघर्ष समिति संयोजक सम्पत सिंह, प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसन्त जिंदल और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह राठौड़ उपस्थित रहे.

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कोटड़ी में 13 जून शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति का अनावरण होगा, चारभुजा नाथ के श्री चरणों में श्रीफल पुष्प माला तुलसी पत्र अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की....

May 23, 2026 10:28 AM

ऑपरेशन रूल हंटर के तहत पुलिस थाना सालमगढ़ की कार्रवाई, 5000 रुपये के बदले स्वयं का बैंक खाता साइबर फ्रॉड के लिए उपलब्ध कराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

May 23, 2026 10:26 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 किलो 05 ग्राम अवैध अफीम जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई...

May 23, 2026 10:25 AM

भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, गांव के विकास और गो-आधारित खेती पर दिया जोर...

May 23, 2026 10:13 AM

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला नीमच के सभी पुलिस थानों में साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना, साइबर सेल द्वारा पुलिस कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण....

May 23, 2026 09:53 AM

शिक्षा मंत्री के साथ शैक्षिक महासंघ की वार्ता , गतिरोध समाप्त,आंदोलन स्थगित, ग्रीष्मावकाश 28 जून तक, प्रधानाचार्य अधिकृत अवकाश पूर्व की भांति....

May 23, 2026 07:17 AM

खेत पर फांसी लगाकर युवक ने दी जान, मनासा थाना क्षेत्र के बर्ढिया कैंट की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच....

May 23, 2026 06:49 AM

अवैध खनिज परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 97 से अधिक का जुर्माना अधिरोपित, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने की कार्रवाई....

May 23, 2026 05:45 AM

नीमच जिले में 28 जुलाई तक प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावशील, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट शेयर फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध....

May 23, 2026 05:44 AM

वर्षा पूर्व सड़क, पुल एवं भवनों के संधारण कार्य हर हाल में समय पर पूर्ण करें — प्रबंध संचालक श्री यादव, 34 निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश...

May 23, 2026 03:00 AM

ऑपरेशन क्लीन में रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी, सात वर्षों से फरार कड़ियां सांसी गिरोह के 05 इनामी आरोपी गिरफ्तार, ₹6.50 लाख के चोरी गए आभूषण बरामद....

May 23, 2026 02:38 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 23, 2026 02:32 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 23, 2026 02:30 AM

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 42 रेल कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार-2025 से सम्मानित सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो के साथ मिला जामुन का पौधा..

May 22, 2026 05:16 PM

​जीरन में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द से मनाएंगे आगामी त्योहार, अतिक्रमणकारियों और केबल चोरों पर पुलिस कसेगी शिकंजा...

May 22, 2026 05:14 PM

अग्नि सुरक्षा में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, नीमच के 3 बड़े अस्पतालों को नोटिस, श्रीराम, चौरडिया और गोमाबाई नेत्रालय में मिलीं खामियां, 7 दिन में सुधार नहीं तो लाइसेंस का निलंबन, फायर NOC से लिफ्ट तक मिलीं कमियां....

May 22, 2026 04:55 PM

फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा Sunday on Cycle कार्यक्रम का आयोजन...

May 22, 2026 04:53 PM

मनासा में पीडीएस के चावल का अवैध संग्रहण करने वाले तीन दुकानदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज...

May 22, 2026 04:51 PM

ध्रुव की भक्ति की तरह दृढ़ संकल्प से ही मिलती है ईश्वर की कृपा - पं. गोविंद जी शर्मा...

May 22, 2026 04:38 PM