FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अग्नि सुरक्षा में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, नीमच के 3 बड़े अस्पतालों को नोटिस, श्रीराम, चौरडिया और गोमाबाई नेत्रालय में मिलीं खामियां, 7 दिन में सुधार नहीं तो लाइसेंस का निलंबन, फायर NOC से लिफ्ट तक मिलीं कमियां....

  Updated : May 22, 2026 04:55 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) उपखण्ड-नीमच श्री संजीव साहू द्वारा जिले के तीन प्रमुख अस्पतालों - श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चौरडिया हॉस्पिटल एवं गोमाबाई नेत्रालय में अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा में गंभीर कमियां पाए जाने पर प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। मई माह में गठित दल द्वारा किए गए पृथक-पृथक निरीक्षणों में मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी लापरवाहियां सामने आई हैं. सभी संस्थानों को पत्र प्राप्ति के 07 दिवस के भीतर समस्त कमियों की पूर्ति कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय-सीमा में सुधार नहीं होने पर संबंधित अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर अस्पताल को सील कर दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी स्वयं संस्था प्रबंधक की रहेगी। एसडीएम श्री संजीव साहू ने बताया कि निरीक्षण दौरान अस्पतालवार पाई गई प्रमुख कमिया निम्नानुसार पाई गई है। श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, गांधी नगर के 14.मई2026को किए गए निरीक्षण में- स्टाफ को अग्निशामक यंत्रों का प्रशिक्षण नहीं। हॉस पाइप/हॉस रील में गंदा पानी जमा, रखरखाव नहीं एम.ओ.एस. का पालन नहीं, अग्निशमन वाहन प्रवेश में बाधा संभव। बहुमंजिला भवन में सभी तलों पर वाटर स्प्रिंकलर नहीं। बेसमेंट पार्किंग की अनुमति नहीं, सुरक्षा गेट भी नहीं। एनआईसीयू वार्ड बिना अनुमति के संचालित। कंट्रोल रूम में फायर बॉल नहीं। आपातकालीन निकास द्वार अनुपयुक्त पाया गया है। चौरडिया हॉस्पिटल, एलआईसी चौराहा नीमच के 19.म ई2026 को किए गए निरीक्षण मे- 100 बेड अस्पताल में स्थाई फायर एनओसी नहीं, केवल अस्थाई प्रस्तुत। प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र नहीं। बहुमंजिला भवन में फायर स्मोक डिटेक्टर स्थापित नहीं। स्टाफ को अग्निशमन प्रशिक्षण नहीं। भवन में वाटर स्प्रिंकलर नहीं, मात्र बेसमेंट में लगे। अग्निशामक यंत्रों पर नवीनीकरण स्टीकर नहीं। फायर हाइड्रेंट सिस्टम कार्यशील नहीं, पानी का प्रेशर नहीं। बेसमेंट में बिना वैध दस्तावेज के ब्लड बैंक संचालित। मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित, अनाधिकृत व्यक्ति मौजूद। लिफ्ट में आपातकालीन नंबर एवं बेल बटन निष्क्रिय। एचटी यार्ड में कचरा जमा, कंट्रोल रूम में अवरोध पाया गया है
एसडीएम श्री संजीव साहू ने बताया कि 11 मई को निरीक्षण में गोमाबाई नेत्रालय, में मैनेजर रूम के पास लगे फायर स्मोक डिटेक्टर निष्क्रिय, धूल जमी। समस्त लॉबी एरिया में फायर स्मोक डिटेक्टर नहीं इलेक्ट्रिकल कंट्रोल रूम के बाहर फायर एक्सटिंग्विशर नहीं। मात्र दो कर्मचारी ही अग्निशमन प्रशिक्षित, शेष को प्रशिक्षण नहीं। कैंटीन किचन एरिया में फायर एक्सटिंग्विशर नहीं, एग्जॉस्ट निष्क्रिय। कैंटीन के पास अव्यवस्थित वायरिंग एवं नेट केबल। लिफ्ट में आपातकालीन नंबर नहीं, बेल बटन बंद। अस्पताल के पीछे फायर हाइड्रेंट में हॉस रील गायब पाए गए हैं। एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त कमियों के कारण अस्पतालों में आने वाले मरीजों एवं परिजनों की किसी अकस्मात अग्नि दुर्घटना की स्थिति में बचाव के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं। कमियों की पूर्ति नहीं होने पर जनहानि की स्थिति निर्मित हो सकती है जिले के सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम एवं बहुमंजिला भवनों को अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अवहेलना पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

​जीरन में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द से मनाएंगे आगामी त्योहार, अतिक्रमणकारियों और केबल चोरों पर पुलिस कसेगी शिकंजा...

May 22, 2026 05:14 PM

अग्नि सुरक्षा में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, नीमच के 3 बड़े अस्पतालों को नोटिस, श्रीराम, चौरडिया और गोमाबाई नेत्रालय में मिलीं खामियां, 7 दिन में सुधार नहीं तो लाइसेंस का निलंबन, फायर NOC से लिफ्ट तक मिलीं कमियां....

May 22, 2026 04:55 PM

फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा Sunday on Cycle कार्यक्रम का आयोजन...

May 22, 2026 04:53 PM

मनासा में पीडीएस के चावल का अवैध संग्रहण करने वाले तीन दुकानदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज...

May 22, 2026 04:51 PM

ध्रुव की भक्ति की तरह दृढ़ संकल्प से ही मिलती है ईश्वर की कृपा - पं. गोविंद जी शर्मा...

May 22, 2026 04:38 PM

छोटी सादड़ी में दो दिवसीय भव्य योग शिविर 27 मई से, पतंजलि के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव जी सिखाएंगे योग के गुर...

May 22, 2026 04:27 PM

नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली दवाओं पर प्रशासन का शिकंजा, नीमच में 2 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित, अनियमितता पर दुकानें सील, एनआरएक्स दवाओं का रिकॉर्ड नहीं मिलने पर की गई कार्रवाई...

May 22, 2026 03:05 PM

खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाली सावा गोल्ड कप प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई पहचान दे रही है - पूरण आंजना, सावा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना पहुंचे, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन, रोमांचक मुकाबले में चित्तौड़गढ़ टीम ने आकोला महाराष्ट्र को 3–1 से हराया....

May 22, 2026 03:02 PM

रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकांश प्रकरणों का मौके पर समाधान, ग्रामीण विकास, पेयजल, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश...

May 22, 2026 02:49 PM

हत्या एवं डकैती की घटना में फरार आरोपी गिरफ्तार, बाजना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाइल जप्त....

May 22, 2026 02:21 PM

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान तेज, जावद में खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का छापा, लिए 8 नमूने, अस्वच्छ ढाबे की रसोई सील, केसरपुरा स्थित ढाबे से 100 लीटर सरसों तेल जब्त, बस स्टैंड की दो मिठाई दुकानों की जांच...

May 22, 2026 02:00 PM

सिंगोली में गार्डन घोटाले को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, खाली कुर्सी पर चस्पा किया ज्ञापन, नगर परिषद में जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिलने पर भड़के कार्यकर्ता, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन तो थाना प्रभारी को दी रिपोर्ट....

May 22, 2026 01:52 PM

भाजपा शक्ति केंद्र पालसोड़ा एवं बामनिया की संयुक्त कामकाजी बैठक संपन्न, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान... ​

May 22, 2026 01:36 PM

सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले रामपाल चौधरी (पांसल) को प्रदेश भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी...

May 22, 2026 01:03 PM

धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान 8 गांवों में आयोजित 15 उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित, 52 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण...

May 22, 2026 01:02 PM

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की उद्योग हितैषी नीतियों से झांझरवाड़ा बना विकास का मॉडल, नीमच बना मालवा का औद्योगिक शक्ति केंद्र, निवेश और रोजगार में नई छलांग, डेनिम, टेक्सटाइल और ग्रीन एनर्जी से बदली जिले की तस्वीर, 2500 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार....

May 22, 2026 01:01 PM

अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त 22 वर्षीय महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल..

May 22, 2026 12:30 PM

खेलते-खेलते घर की राह भटकी 04 वर्षीय बालिका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया...

May 22, 2026 12:28 PM

घर की राह भटका 08 वर्षीय बालक, डायल- 112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से लेकर परिजन से मिलाया...

May 22, 2026 12:28 PM