FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाली सावा गोल्ड कप प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई पहचान दे रही है - पूरण आंजना, सावा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना पहुंचे, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन, रोमांचक मुकाबले में चित्तौड़गढ़ टीम ने आकोला महाराष्ट्र को 3–1 से हराया....

  Updated : May 22, 2026 03:02 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  खेल

चित्तौड़गढ़/निंबाहेडा :- सावा कस्बे के महाराणा प्रताप कॉलेज मैदान पर सद्भावना क्लब एवं सोशल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही ऑल इंडिया सावा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को खेल भावना, जोश और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान जिला फुटबॉल संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष पूरण आंजना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं कारुण्डा सरपंच गोपाल जाट, जिला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष रामकिशन चौधरी, जिला क्रीड़ा परिषद के पूर्व सदस्य मुकेश पारख एवं मोहम्मद बोहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजन समिति अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, सचिव नरेंद्र टेलर, कोषाध्यक्ष राघव चौधरी तथा सदस्य जयंत हिंगड़ एवं रकीब शेख ने अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी एवं ओपर्णा पहनाकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के पश्चात मुख्य अतिथि पूरण आंजना मैदान में पहुंचे, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा फुटबॉल को किक लगाकर रोमांचक मुकाबले का शुभारंभ किया अपने उद्बोधन में पूरण आंजना ने कहा कि फुटबॉल केवल खेल नहीं बल्कि अनुशासन, टीम भावना, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभाओं को नई दिशा प्रदान करती हैं तथा खेलों के माध्यम से भाईचारे और सद्भावना का संदेश मजबूत होता है। गुरुवार सायंकाल आयोजित हुए रोमांचक मुकाबले में चित्तौड़गढ़ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आकोला महाराष्ट्र की टीम को 3–1 गोल से पराजित कर दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरी। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, तेज रणनीति और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा मैदान उत्साह और रोमांच से गूंज उठा। आयोजन समिति अध्यक्ष प्रकाश जाट एवं नरेंद्र टेलर ने बताया कि 19 मई से 25 मई तक आयोजित हो रही इस ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में देशभर की 18 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के फाइनल विजेता को ट्रॉफी सहित ₹1,11,000 तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी सहित ₹51,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों सहित चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा एवं दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाली सावा गोल्ड कप प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई पहचान दे रही है - पूरण आंजना, सावा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना पहुंचे, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन, रोमांचक मुकाबले में चित्तौड़गढ़ टीम ने आकोला महाराष्ट्र को 3–1 से हराया....

May 22, 2026 03:02 PM

रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकांश प्रकरणों का मौके पर समाधान, ग्रामीण विकास, पेयजल, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश...

May 22, 2026 02:49 PM

हत्या एवं डकैती की घटना में फरार आरोपी गिरफ्तार, बाजना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाइल जप्त....

May 22, 2026 02:21 PM

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान तेज, जावद में खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का छापा, लिए 8 नमूने, अस्वच्छ ढाबे की रसोई सील, केसरपुरा स्थित ढाबे से 100 लीटर सरसों तेल जब्त, बस स्टैंड की दो मिठाई दुकानों की जांच...

May 22, 2026 02:00 PM

सिंगोली में गार्डन घोटाले को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, खाली कुर्सी पर चस्पा किया ज्ञापन, नगर परिषद में जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिलने पर भड़के कार्यकर्ता, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन तो थाना प्रभारी को दी रिपोर्ट....

May 22, 2026 01:52 PM

भाजपा शक्ति केंद्र पालसोड़ा एवं बामनिया की संयुक्त कामकाजी बैठक संपन्न, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान... ​

May 22, 2026 01:36 PM

सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले रामपाल चौधरी (पांसल) को प्रदेश भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी...

May 22, 2026 01:03 PM

धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान 8 गांवों में आयोजित 15 उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित, 52 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण...

May 22, 2026 01:02 PM

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की उद्योग हितैषी नीतियों से झांझरवाड़ा बना विकास का मॉडल, नीमच बना मालवा का औद्योगिक शक्ति केंद्र, निवेश और रोजगार में नई छलांग, डेनिम, टेक्सटाइल और ग्रीन एनर्जी से बदली जिले की तस्वीर, 2500 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार....

May 22, 2026 01:01 PM

अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त 22 वर्षीय महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल..

May 22, 2026 12:30 PM

खेलते-खेलते घर की राह भटकी 04 वर्षीय बालिका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया...

May 22, 2026 12:28 PM

घर की राह भटका 08 वर्षीय बालक, डायल- 112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से लेकर परिजन से मिलाया...

May 22, 2026 12:28 PM

पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें - जिला कलक्टर, उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि, सप्लाई चेन मजबूत रखने एवं कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश...

May 22, 2026 12:18 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 141.540 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

May 22, 2026 11:26 AM

भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास और भूख बुझा रही नर सेवा नारायण सेवा समिति...

May 22, 2026 11:16 AM

अवैध वृक्ष कटाई के प्रकरण में राजेन्द्रसिंह पर 50 हजार रू का अर्थदण्ड अधिरोपित....

May 22, 2026 11:14 AM

जो व्यक्ति मांस और मदिरा का सेवन करता है, वो राक्षस समान - पं. डॉ. बबलू वैष्णव, आरोग्य देवी आवरी माताजी के दरबार में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा...

May 22, 2026 11:11 AM

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रताप सिह 8 जून को नीमच आएंगे...

May 22, 2026 10:00 AM

जीरन पुलिस को मिली सफलता, ट्रांसफार्मर से ऑईल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार….

May 22, 2026 09:42 AM