भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास और भूख बुझा रही नर सेवा नारायण सेवा समिति...
Updated : May 22, 2026 11:16 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
सामाजिक
चीताखेड़ा :- गर्मी ने इस बार मई के पहले ही सप्ताह में ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पक्षियों का भी बुरा हाल है। इसी को देखते हुए चीताखेड़ा क्षेत्र की सामाजिक संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति ने विगत 7 वर्षों से भूखे पेट और प्यासे कंठ को शीतलता पहुंचा ही नहीं रही बल्कि मानवता और संवेदनाओं का अहसास भी करा रही है और बेजुबान पक्षियों के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। संस्था ने पक्षियों को गर्मी और लू से बचाने के लिए बारह महीने प्रतिदिन दाना-पानी अभियान संचालित किए हुए हैं। नर सेवा नारायण सेवा समिति के वरिष्ठ सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि बेझुबान पक्षियों की परेशानियों को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा, पानी और दाने की कमी से हर साल सैकड़ों चिड़िया, गौरैया और कबूतर दम तोड़ देते हैं। वे हमसे बोलकर पानी नहीं मांग सकते, इसलिए हमारा फर्ज है कि हम उनकी मदद करें. नर सेवा नारायण सेवा समिति के नरेश पाटीदार ने क्षेत्र वासियों और ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों की छत, बालकनी या आंगन में एक मिट्टी के बर्तन में साफ पानी और दूसरी कटोरी में बाजरा, चावल या रोटी के टुकड़े अवश्य रखें। आपका छोटा सा प्रयास किसी बेजुबान की जान बचा सकता है, उन्होंने कहा संस्था द्वारा यह अभियान नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा बारह महीने संचालित कर रखा है। इस दौरान संस्था के लिए कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर इस अभियान में पूर्ण रूप से सहयोग करने की अपील करेंगे। सुनील शर्मा ने बताया है कि संस्था का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम से जुड़ें और अपनी छतों को पक्षियों के सुरक्षित बनाएं। संस्था के कमलेश भदेरिया ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी का सहयोग जरूरी है। हम चाहते हैं कि इस अभियान में क्षेत्र वासी बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। हर घर की छत पर अगर एक पानी का बर्तन और दाना रख दिया जाए तो सैकड़ों पक्षियों की जान बच जाएगी,सभी से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों की छत पर दाना-पानी अवश्य रखें और इस मुहिम का हिस्सा बनें। अभियान के तहत नर सेवा नारायण सेवा संस्था द्वारा मोहल्ले मोहल्ले जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और सकोरे देंगे। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों जैसे बाजार, बस स्टैंड और पारकों में भी बड़े बर्तनों में पानी की व्यवस्था की जाएगी, जिसकी देखरेख संस्था के वॉलिंटियर्स रोज करेंगे। स्कूलों में भी बच्चों को पक्षियों के प्रति दया भाव रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार 42-43डिग्री तापमान में एक छोटी चिड़िया 2-3 घंटे से ज्यादा बिना पानी के जिंदा नहीं रह सकती। गर्मी में तालाब जोहड़ सूख जाते हैं और पेड़ों पर भी पानी नहीं मिलता। ऐसे में छतों पर रखा पानी ही उनके लिए जीवनदान बनता है। एक गौरैया दिन भर में हजारों ऐसे कीड़े खाती है जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए पक्षियों को बचाना पर्यावरण और खेती दोनों के लिए जरूरी है। मथुरा लाल पाटीदार ने कहा संस्था ने अपील की है कि पानी रोज ताजा भरें और बर्तन को छाया में रखें। मिट्टी का बर्तन सबसे अच्छा होता है क्योंकि वह पानी को ठंडा रखता है,दाने में बाजरा,ज्वार , मक्का,टूटा चावल या गेहूं दे सकते हैं। नमकीन या बासी खाना न डालें। बर्तन को ऐसी जगह रखें जहां बिल्ली या कुत्ते आसानी से न पहुंच पाएं। आशीष बसेर ने कहा, नर सेवा नारायण सेवा संस्था का यह प्रयास तभी सफल होगा जब हर नागरिक इसमें साथ देगा। यह किसी एक संस्था का नहीं, पूरे समाज का करेंगे। अभियान है। हम आजिवन बारह महीने लगातार लोगों से संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि बेजुबान पक्षियों को ओलावृष्टि, भीषण गर्मी, बारिश एवं कड़ाके की ठंड से सुरक्षा (बचाव) हेतु नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा 12 लाख रुपए की लागत से निवास घर (पक्षी टावर) का निर्माण किया गया है। उम्मीद जताई कि चीताखेड़ा क्षेत्र के लोग इस पुण्य काम में बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे।
20 किलो अनाज रोज डालते हैं पक्षियों को - नर सेवा नारायण सेवा समिति के वरिष्ठ दिनेश गुर्जर बताते हैं कि विगत 7 सालों से मूक पक्षियों को की निस्वार्थ भाव से नर सेवा नारायण सेवा समिति बीना प्रचार प्रसार के सेवा में लगे हुए हैं। प्रतिदिन 20 किलो अनाज जिसमें ज्वार, बाजरा, मक्का, चावल और गेहूं पक्षियों को दाना डालते हैं। जहां पीने के पानी की भी व्यवस्था किए हुए हैं।
एकादशी और पूर्णिमा को कराते हैं चिट्ठियों को भंडारा - नर सेवा नारायण सेवा समिति के वरिष्ठ सत्यनारायण गुर्जर और रामसिंह जाट कहते हैं कि नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य प्रत्येक एकादशी और पूर्णिमा को आटा,घी, शक्कर, खोपरा, बिस्कुट और काजू सभी बारिक मिक्स करके जहां जहां अधिक चिट्ठियों का रहवास (घर )होता है वहां नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य हाथों में थेलियां लेकर चिट्ठियों की तलाश में निकल पड़ते हैं और जहां दिखी चिट्ठियां उनको भंडारा करवाया जाता है । यहां नेक कार्य विगत पांच वर्षों से निरंतर करते आ रहे हैं।
चीताखेड़ा गांव में भी आमजन के लिए तीन वाटर कूलर लगाएं है - इस संस्था ने बेजुबान पक्षियों के अलावा आमजन के प्यासे कंठ को प्यास बुझाने हेतु अलग-अलग तीन जगहों पर शीतल जल उपलब्ध हेतु वाटर कूलर लगाएं गए हैं।
और खबरे
घर की राह भटका 08 वर्षीय बालक, डायल- 112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से लेकर परिजन से मिलाया...
May 22, 2026 12:28 PM
पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें - जिला कलक्टर, उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि, सप्लाई चेन मजबूत रखने एवं कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश...
May 22, 2026 12:18 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 141.540 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 22, 2026 11:26 AM
भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास और भूख बुझा रही नर सेवा नारायण सेवा समिति...
May 22, 2026 11:16 AM
अवैध वृक्ष कटाई के प्रकरण में राजेन्द्रसिंह पर 50 हजार रू का अर्थदण्ड अधिरोपित....
May 22, 2026 11:14 AM
जो व्यक्ति मांस और मदिरा का सेवन करता है, वो राक्षस समान - पं. डॉ. बबलू वैष्णव, आरोग्य देवी आवरी माताजी के दरबार में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा...
May 22, 2026 11:11 AM
म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रताप सिह 8 जून को नीमच आएंगे...
May 22, 2026 10:00 AM
जीरन पुलिस को मिली सफलता, ट्रांसफार्मर से ऑईल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार….
May 22, 2026 09:42 AM
सिंगोली राजीव आवास कॉलोनी के गार्डन की भूमि पर अवैध प्लॉट नीलामी का विरोध, 120 कॉलोनीवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, स्वीकृत नक्शे में गार्डन दर्ज होने के बावजूद नगर परिषद ने काटे 12 भूखंड, 23 मई तक टेंडर निरस्त नहीं हुआ तो 24 से धरने की चेतावनी....
May 22, 2026 09:32 AM
12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद...
May 22, 2026 09:03 AM
जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार - प्रधानाचार्य भंडारी, अभिरुचि एवं कौशल विकास समर कैंप में उत्साह से मनाया विश्व जैव विविधता दिवस....
May 22, 2026 08:46 AM
मिलावटखोरों पर कलेक्टर सख्त, अरनिया कुमार स्थित एक फर्म पर प्रशासन की छापेमारी, फर्म में मिले अखाद्य सल्फर, हाइड्रा जैसे केमिकल, फर्म सील...
May 22, 2026 07:48 AM
सेमली ईस्तमुरार आंगनवाड़ी में सुविधाओं का विस्तार, हमारी आंगनवाड़ी - पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के तहत लगा बिजली कनेक्शन, ट्यूबलाइट व पंखे
May 22, 2026 07:45 AM
श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को...
May 22, 2026 06:51 AM
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, प्रायश्चित के बिना पाप कर्मों की निर्जरा नहीं होती-सुप्रभ सागर जी महाराज...
May 22, 2026 06:48 AM
राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाई साजिश बर्दाश्त नहीं, मनासा विधायक क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दें - तरुण बाहेती, रामपुरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मनासा विधायक के कृत्य के विरोध में पुतला....
May 22, 2026 06:44 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 22, 2026 06:41 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 22, 2026 06:39 AM
सांवलियाजी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का अपार विश्वास, पांच चरणों में पूरी हुई भंडार गणना, 32 करोड़ 87 लाख रुपये से अधिक नगदी, सोना-चांदी भी भरपूर...
May 21, 2026 04:17 PM