FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें - जिला कलक्टर, उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि, सप्लाई चेन मजबूत रखने एवं कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश...

  Updated : May 22, 2026 12:18 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में गुरुवार को समस्त तेल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों की बैठक जिला कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिले में पेट्रोल पम्पों पर अत्यधिक भीड़ एवं पेट्रोलियम उत्पादों की कमी संबंधी फैल रही अफवाहों के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने उपभोक्ताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी तेल कंपनियों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आईओसी, बीपीसी, एचपीसी, नायरा एवं जीओ के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है तथा प्रति उपभोक्ता विक्रय सीमा तय किए जाने संबंधी खबरें पूर्णतः निराधार हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बिक्री में 125 से 150 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। बढ़ी हुई मांग को देखते हुए सभी कंपनियां अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें एवं पैनिक खरीदारी से बचें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक खरीद के कारण ही पेट्रोल पम्पों पर सामान्य से अधिक भीड़ की स्थिति बन रही है। बैठक में जिला कलक्टर ने सभी सेल्स अधिकारियों को संकट की स्थिति में सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने, किसानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने तथा शहरी क्षेत्रों के आउटलेट्स पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि किसी भी रिटेल आउटलेट पर प्रति उपभोक्ता तय मात्रा जैसी शिकायतें नहीं आनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं में अनावश्यक भय एवं भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त निर्देश दिए गए कि कन्ज्यूमर पम्प वाले वाहन रिटेल आउटलेट्स पर अतिरिक्त दबाव नहीं बनाएं तथा ड्रमों आदि में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति नहीं की जाए कालाबाजारी संबंधी शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। किसी भी कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनने की आशंका होने पर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से तत्काल समन्वय करने को कहा गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन रामचन्द्र खटीक, जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी, प्रवर्तन अधिकारी चक्षु पंड्या सहित विभिन्न तेल कंपनियों के सेल्स अधिकारी उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान 8 गांवों में आयोजित 15 उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित, 52 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण...

May 22, 2026 01:02 PM

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की उद्योग हितैषी नीतियों से झांझरवाड़ा बना विकास का मॉडल, नीमच बना मालवा का औद्योगिक शक्ति केंद्र, निवेश और रोजगार में नई छलांग, डेनिम, टेक्सटाइल और ग्रीन एनर्जी से बदली जिले की तस्वीर, 2500 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार....

May 22, 2026 01:01 PM

अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त 22 वर्षीय महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल..

May 22, 2026 12:30 PM

खेलते-खेलते घर की राह भटकी 04 वर्षीय बालिका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया...

May 22, 2026 12:28 PM

घर की राह भटका 08 वर्षीय बालक, डायल- 112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से लेकर परिजन से मिलाया...

May 22, 2026 12:28 PM

पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें - जिला कलक्टर, उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोपरि, सप्लाई चेन मजबूत रखने एवं कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश...

May 22, 2026 12:18 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 141.540 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

May 22, 2026 11:26 AM

भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास और भूख बुझा रही नर सेवा नारायण सेवा समिति...

May 22, 2026 11:16 AM

अवैध वृक्ष कटाई के प्रकरण में राजेन्द्रसिंह पर 50 हजार रू का अर्थदण्ड अधिरोपित....

May 22, 2026 11:14 AM

जो व्यक्ति मांस और मदिरा का सेवन करता है, वो राक्षस समान - पं. डॉ. बबलू वैष्णव, आरोग्य देवी आवरी माताजी के दरबार में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा...

May 22, 2026 11:11 AM

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रताप सिह 8 जून को नीमच आएंगे...

May 22, 2026 10:00 AM

जीरन पुलिस को मिली सफलता, ट्रांसफार्मर से ऑईल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार….

May 22, 2026 09:42 AM

सिंगोली राजीव आवास कॉलोनी के गार्डन की भूमि पर अवैध प्लॉट नीलामी का विरोध, 120 कॉलोनीवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, स्वीकृत नक्शे में गार्डन दर्ज होने के बावजूद नगर परिषद ने काटे 12 भूखंड, 23 मई तक टेंडर निरस्त नहीं हुआ तो 24 से धरने की चेतावनी....

May 22, 2026 09:32 AM

12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद...

May 22, 2026 09:03 AM

जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार - प्रधानाचार्य भंडारी, अभिरुचि एवं कौशल विकास समर कैंप में उत्साह से मनाया विश्व जैव विविधता दिवस....

May 22, 2026 08:46 AM

मिलावटखोरों पर कलेक्टर सख्त, अरनिया कुमार स्थित एक फर्म पर प्रशासन की छापेमारी, फर्म में मिले अखाद्य सल्फर, हाइड्रा जैसे केमिकल, फर्म सील...

May 22, 2026 07:48 AM

सेमली ईस्तमुरार आंगनवाड़ी में सुविधाओं का विस्तार, हमारी आंगनवाड़ी - पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के तहत लगा बिजली कनेक्शन, ट्यूबलाइट व पंखे

May 22, 2026 07:45 AM

श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को...

May 22, 2026 06:51 AM

अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, प्रायश्चित के बिना पाप कर्मों की निर्जरा नहीं होती-सुप्रभ सागर जी महाराज...

May 22, 2026 06:48 AM